list of 32 fake universities हायर एजुकेशन के नाम पर डिग्री बांटने वाले अवैध संस्थानों के खिलाफ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए जारी ताजा रिपोर्ट में देश के 32 विश्वविद्यालयों को ‘फर्जी’ घोषित किया गया है। आयोग ने कहा है कि ये संस्थान बिना किसी कानूनी मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इनकी डिग्रियों की कोई वैधानिक वैल्यू नहीं होगी।
अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश लेने से पहले UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर संस्थान की प्रामाणिकता की जांच अवश्य कर लें। आयोग के अनुसार, जो संस्थान विश्वविद्यालय अधिनियम के मानकों को पूरा नहीं करता और न ही इसके पास डिग्री प्रदान करने का कोई कानूनी अधिकार है। अगर कोई छात्र यहां से डिग्री लेता है, तो वो न तो सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होगा और न ही उच्च शिक्षा के लिए उसका उपयोग कर पाएगा।
फेक यूनिवर्सिटी की पूरी लिस्ट देखिए
- आल इंडिया इंस्टीटयूट आफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हैल्थ सांइस (ए. आई. पी.पी. एच.एस.) स्टेट गोरवन्मेंट यूनिवर्सिटी: ऑफिस के एच नं. 608-609, प्रथम तल, सन्त कृपाल सिंह पब्लिक ट्रस्ट बिल्डिंग, बी.डी.ओ. कार्यालय के पास, अलिपुर, दिल्ली-36
- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड: दरिया गंज, दिल्ली
- यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी: दिल्ली
- वॉकेशनल यूनिवर्सिटी: दिल्ली
- ए.डी.आर.-सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी: ए.डी.आर. हाउस, 8जे, गोपाल टॉवर, 25 राजेन्द्र प्लेस, नई दिल्ली 110008
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एण्ड इंजीनियरिंग: नई दिल्ली
- विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, इंडिया: रोजगार सेवा सदन, 672, संजय एंक्लेव, अपोजिट जी.टी. के. डिपो, नई दिल्ली 110033
- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी): 351-352, फेस-1, ब्लॉक-ए, विजय विहार, रिठाला, रोहिणी, दिल्ली 110085
- वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी (डब्लू.पी.यू.एन.यू): नंबर-201, द्वितीय तल, बेस्ट बिजनेस पार्क, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, नई दिल्ली-110034
- इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग: 1810/4, प्रथम तल, कोटला मुबारकपुर, दिल्ली
- माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी: 109, मधुबन बिल्डिंग, क्राति की स्थिति कम्युनिकेशंस 55, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली-110019
- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सोलयूशन: बी-1/1, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058
- गांधी हिन्दी विद्यापीठ: प्रयाग, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
- महामाया टैक्निकल (प्राविधिक) विश्वविद्यालय: पी.ओ. महर्षि नगर, जिला-गौतम बुद्ध नगर, सैक्टर-110 के पिछे, नोएडा 201 304, उत्तर प्रदेश
- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी): अचलताल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
- भारतीय शिक्षा परिषद्: भारत भवन, मटियारी चिनहट, फैजाबाद रोड़, लखनऊ, उत्तर प्रदेश- 227105
- राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी: नागपुर, महाराष्ट्र
- नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ: तड़वाल, ताल। अक्कलकोट, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र
- इंडियन इंस्टीयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन: 80, चौरंगी रोड़, कोलकाता-20
- इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एण्ड रिसर्च: 8-ए, डायमंड हार्बर रोड़ बिलटेक इन, 2 फ्लोर, ठाकुर पूकूर, कोलकत्ता – 70006
- क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी: #32-23-2003, 7वीं लेन, काकुमानुवरिहोट्टा, गुंटूर, आंध्र प्रदेश – 522002 व फिट नं. 301, ग्रेस विला अपा., 7/5, श्रीनगर, गुंटूर, आंध्र प्रदेश- 522002
- बाईबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया: मकान नं. 49-35-26 एन. जी. ओ. कॉलोनी, विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश- 530016
- सर्व भारतीय शिक्षा पीठ: एस. के. चौल्टरी के पास, देवनूर मेन रोड, विजया नगर, तुमकुर-572102, कर्नाटक
- ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी: #1035, चौथा ब्लॉक, गोल्डन हाइट्स के पास, डॉ. राजकुमार रोड, राजली नगर, बेंगलुरु- 560010 (कर्नाटक)
- श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन: नं. 186, थीलासपेट, वाजुथवर रोड़, पुडुचेरी- 605009
- उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन: टी.वी. मलाई रोड, वाझापडियार नगर थिरुक्कनूर, पुडुचेरी -605 501
- सेन्ट जॉन यूनिवर्सिटी: कृष्णाटम्, केरल
- इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (आई. आई. यू. पी. एम.): कुन्नामंगलम कोजहिकोदे, केरला 673 571
- मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी: 308ए, दशमेश प्लाजा, मथुरा रोड, फरीदाबाद, हरियाणा- 121001
- राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट: मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अलवर (राजस्थान)
- दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन): भास्कर पथ, न्यू पुंदाग, मसिबाड़ी, रांची, झारखंड 834007
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन: 130/A, सेक्रेटेरिएट एस.ओ., अरुणाचल प्रदेश -79111
तेजी से बढ़ रहा अवैध संस्थानों का नेटवर्क
आंकड़ो के अनुसार हैं पिछले दो साल में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। पहले ये संख्या लगभग 20 थी, जो अब बढ़कर 32 हो गई है। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से 2-2 संस्थान इस काली सूची में शामिल हैं। वहीं पुडुचेरी, केरल, हरियाणा, राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश में भी एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय पकड़ा गया।
डिग्री की कोई मान्यता नहीं, करियर पर खतरा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सख्त लहजे में कहा है कि इन 32 संस्थानों की मार्कशीट या सर्टिफिकेट महज एक रद्दी कागज के समान है। ये डिग्रियां किसी भी सरकारी या निजी संस्थान में स्वीकार्य नहीं होंगी। लाखों रुपए और सालों की मेहनत बचाने के लिए जरूरी है कि छात्र केवल UGC से मान्यता प्राप्त ‘डीम्ड’ या ‘स्टेट/सेंट्रल’ यूनिवर्सिटीज में ही दाखिला लें।
