MA History की छात्रा सरोज ने NET परीक्षा पास की
NET exam qualified student चौधरी केआर.एम. कॉलेज, जमाल की एम.ए. हिस्ट्री की छात्रा सरोज (पुत्री बलबीर सिंह, गांव रुपाणा) ने दिसंबर 2025 में आयोजित NET परीक्षा को सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर लिया है। इस उपलब्धि से पूरे कॉलेज, उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कॉलेज में खुशी और गर्व का माहौल
सरोज की इस सफलता को कॉलेज प्रबंधन ने बेहद गर्व के साथ सराहा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कॉलेज की मैनेजमेंट श्री राजेश कुमार, डायरेक्टर श्री वेद प्रकाश गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. कृष्ण लाल गुप्ता सहित इतिहास विभाग के सभी प्राध्यापकों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने छात्रा सरोज एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
अन्य विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा NET exam qualified student
कॉलेज प्रशासन ने कहा कि सरोज की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिणाम संस्थान की शिक्षा गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाते हैं।
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
सरोज की यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कॉलेज प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में अन्य छात्राएं भी इसी तरह सफलता प्राप्त कर संस्थान और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी।
