CDLU Sirsa चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के विभिन्न विभागों में शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 नरसी राम बिश्नोई के दिशा निर्देशन में एलुमनाई डे 2025 का आयोजन किया गया।
एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा निर्धारित की गई तिथि कार्यक्रम के अनुसार विभागों ने इस दिवस को हर्षो उल्लास के साथ मनाया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान वहां के विद्यार्थियों से होती है। विश्वविद्यालय को अपने पूर्व छात्रों पर गर्व है और पूर्व छात्रों को विश्वविद्यालय के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करके यहां के विद्यार्थी अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। पूर्व छात्रों को विभाग के साथ संपर्क में रहना चाहिए और विभाग के विकास हेतू सुझाव देना चाहिए।
CDLU Sirsa एलुमनाई एसोसिएशन के निदेशक प्रो0 सुरेन्द्र सिंह ने सभी विभागों के अध्यक्षों का धन्यवाद किया
CDLU Sirsa एलुमनाई एसोसिएशन के निदेशक प्रो0 सुरेन्द्र सिंह ने सभी विभागों के अध्यक्षों का धन्यवाद किया और कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित फीड बैक फॉर्म भी पूर्व छात्रों से भरवाना सुनिश्चित करें। एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव डॉ अमित सांगवान ने कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं के एक नई दिशा प्रदान करते हैं।
read this…
भारत के 10 विधि विश्वविद्यालय 10 Law Universities in India
CDLU Sirsa इस अवसर पर ऍम बी ए विभाग के अध्य्क्ष प्रोफेसर संजीत ने कहा की विभाग द्वारा हाइब्रिड मोड में एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। पंजाबी विभाग की अध्यक्ष प्रो0 रणजीत कौर ने बताया कि पूर्व छात्र विश्वविद्यालय के छवी निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो0 मुकेश गर्ग ने बताया कि विभाग के पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों से सांझा किए और उनके जीवन में आगे बढ़ने के लिए मार्ग दर्शन भी किया।
फूड साइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ0 संजू ने कहा कि उनके विभाग में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने फूड साइंस के क्षेत्र को उभरता हुआ क्षेत्र बताया और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सेवा सिंह ने कहा कि उनके विभाग में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रेडियो स्टेशन पर अपनी प्रस्तुति दी और अपने जूनियर को इस क्षेत्र में करियर के विभिन्न संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राजकुमार ने कहा कि हिंदी विभाग में एलुमनाई मीट में विधार्थियों ने अपने सीनियर्स का स्वागत किया । इसके अतिरिक्त कॉमर्स विभाग, संस्कृत विभाग, शिक्षा विभाग आदि में भी एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया।
CDLU Sirsa चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के बायोटेक्नॉलॉजी विभाग के जागरूकता एक्टिविटीज क्लब द्वारा एंटी रैगिंग पर पोस्टर मेकिंग, डिबेट तथा निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभागाध्य्क्ष प्रोफेसर सुरेश कुमार गहलावत ने छात्रों को रैगिंग को रोकने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को इसकी रोकथाम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर आर. के. सालार ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई के दिशा निर्देशन में विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से दक्ष करने के उद्देश्य से इस गतिविधि का आयोजन किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय के एंटी रैगिंग सेल से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों से साँझा की।
इस आयोजन में विभाग के बच्चों ने उत्साहपूर्ण रूप से भाग लिया। विभाग के अध्यापकों ने छात्रों को रैगिंग के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक ज्ञान वर्धन किया। युवा छात्रों ने भी रैगिंग के विषय पर अपने विचार रखे। इसमें युवाओं की भागीदारी पर भी चर्चा की गयी। निर्णायक मण्डल की भूमिका प्रोफेसर जे.एस. दुहन व प्रोफेसर प्रियंका सिवाच ने निभाई। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक डॉ प्रदीप, यशपाल एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी सुनील, बेअंत, अजय, संजय उपस्थित रहे।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एम.एस.सी प्रीवियस की करिश्मा और कशिश ने पहला स्थान, एम.एस.सी फाइनल की शिवांगी और एम.एस.सी प्रीवियस के दीप दिव्यत ने दूसरा स्थान व एम.एस.सी प्रीवियस के लक्ष्य, आँचल और एम.एस.सी फाइनल के इशू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डिबेट में टीम आर एन ए की शिवांगी, अभिषेक, सागर व अनुराधा ने पहला स्थान, टीम डी एन ए के रजत, इशू, दीप दिव्यत व आंचल ने दूसरा स्थान व टीम प्रोटीन के विवेक, लक्ष्य, कृष्णा व ऋतू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लेखन प्रतियोगिता में 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विजेताओं को विभागाध्यक्ष तथा प्राध्यापकों द्वारा शुभकामनाए दी गई।
