चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा द्वारा स्नातक कक्षाओं के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छठे सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के ने बकंट्रोलर ऑफ़ एग्जामिनेशन प्रोफेसर राजकुमार सलार ने बताया कि निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
घोषित परिणामों में शामिल पाठ्यक्रम निम्नलिखित हैं:
बैचलर ऑफ साइंस (मेडिकल) – सेमेस्टर VI
बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (BCA) – सेमेस्टर VI
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) – सेमेस्टर VI
बैचलर ऑफ कॉमर्स (वोकेशनल) – सेमेस्टर VI
बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स) – सेमेस्टर VI
बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) इकनॉमिक्स – सेमेस्टर VI
बैचलर ऑफ कॉमर्स – सेमेस्टर VI
बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) पंजाबी – सेमेस्टर VI
प्रोफेसर सलार ने बताया कि सभी छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cdlu.ac.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया को सम्पन्न कर रहा है ताकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित और सुचारु रूप से आगे बढ़ सके।
