choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Follow US
Home » रामपुरा ढिल्लों महापंचायत: किन्नरों की बधाई 1100 रुपये तय, नशा तस्करों का होगा बायकॉट, जानें गांव के 7 बड़े फैसले
Chopta Sirsa Newsअजब गजबहरियाणा

रामपुरा ढिल्लों महापंचायत: किन्नरों की बधाई 1100 रुपये तय, नशा तस्करों का होगा बायकॉट, जानें गांव के 7 बड़े फैसले

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: February 27, 2026
Share
4 Min Read
Rampura Dhillon Maha Panchayat
Rampura Dhillon Maha Panchayat
  1. चौपटा (सिरसा): कागदाना गांव के बाद अब सिरसा जिले के चौपटा क्षेत्र के गांव रामपुरा ढिल्लों में भी समाज सुधार की दिशा में बड़े कदम उठाए गए हैं। शुक्रवार को गांव की गौशाला में सर्व-समाज की एक अहम महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के हित को ध्यान में रखते हुए कई कड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए गए। इन फैसलों में किन्नर समाज की बधाई तय करने से लेकर नशा तस्करों के बहिष्कार तक के नियम शामिल हैं।

महापंचायत में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई भी ग्रामीण इन नए नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

Contents
  • महापंचायत में लिए गए मुख्य फैसले:
  • नियम तोड़ने पर लगेगा 11,000 रुपये का जुर्माना
  • हर महीने होगी समीक्षा बैठक

महापंचायत में लिए गए मुख्य फैसले:

  • किन्नर समाज की बधाई तय: सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गांव में विवाह या पुत्र प्राप्ति के अवसर पर किन्नर समाज को दी जाने वाली बधाई राशि मात्र 1,100 रुपये होगी।
  • नशा बेचने वालों का पूर्ण बहिष्कार: यदि गांव का कोई भी व्यक्ति नशा बेचते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे पुलिस से छुड़ाने या उसकी पैरवी करने के लिए गांव का कोई भी सदस्य नहीं जाएगा।
  • भिखारियों और फेरी वालों पर रोक: गांव में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाले बाहरी लोगों (फेरी वालों) और भिखारियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
  • डीजे के लिए समय सीमा: विवाह-शादियों व अन्य खुशी के अवसरों पर रात 11 बजे तक ही डीजे बजाने की अनुमति होगी। हालांकि, जिस दिन बारात आएगी, उस दिन यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
  • ट्रैक्टर डीजे और लाउडस्पीकर पर पाबंदी: गांव की फिरनी (आवासीय सीमा) के अंदर ट्रैक्टर पर डीजे बजाना सख्त मना होगा। इसके अलावा, सब्जी या अन्य सामान बेचने वालों के वाहनों पर लगे स्पीकर (लाउडस्पीकर) पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
Rampura Dhillon Maha Panchayat
Rampura Dhillon Maha Panchayat

नियम तोड़ने पर लगेगा 11,000 रुपये का जुर्माना

गांव के सरपंच रविल सिंह सिंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि महापंचायत में मौजूद सभी ग्रामीणों ने हाथ उठाकर इन शर्तों को स्वीकार किया है और इनके पालन की शपथ ली है। नियमों की सख्ती से पालना करवाने के लिए यह भी तय किया गया है कि जो भी व्यक्ति इन शर्तों का उल्लंघन करेगा, उस पर 11,000 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा।

Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Developed by Mukesh Gusaiana

हर महीने होगी समीक्षा बैठक

गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने तय किया है कि इन फैसलों की समीक्षा और गांव के अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अब से हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 9 बजे गौशाला में एक नियमित बैठक का आयोजन किया जाएगा।

इस अहम बैठक में सरपंच रविल सिंह सिंवर के अलावा पूर्व सरपंच भागीरथ, युधिष्ठिर, सुरजीत, राजवीर, भजनलाल, जगदीश, मुकेश, राजेंद्र सिंह, प्रहलाद, लीलुराम, राजेंद्र गोदारा, महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, गुरप्रीत सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, रामपाल, राममुर्ति, नंदलाल ढिल्लों, धनपत, बलवंत सिंह, जयपाल, सुभाष, सुमित, बुधराम, रामसिंह, भागमल, पीरचंद, वेदप्रकाश ढिल्लों, दयासिंह, ओमप्रकाश ढिल्लों और धर्मपाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:boycott drug peddlerschopta newsHaryana village decisionsKinnar Badhai limitsRampura Dhillon Maha PanchayatSarpanch Ravil Singhsirsa latest newssirsa newsvillage DJ rules
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article The secret to waking up before sunrise! Swami Nityananda Giri says, "Brahmamuhurta can change your destiny." सूर्योदय से पहले उठने का बड़ा रहस्य! स्वामी नित्यानंद गिरी बोले — ब्रह्ममुहूर्त बदल सकता है आपकी किस्मत
Next Article Sardulgarh double murder News सरदूलगढ़ में दिनदहाड़े व्यापारी और उसके कर्मचारी को मार डाला: फार्म हाउस पर गोलियों से भूना

ताजा खबरें

Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
Health
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Education
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Chopta Sirsa News Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Jobs
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Mandi Bhav
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home अजब गजब
sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Chopta Sirsa News Home खेल रोजगार शिक्षा हरियाणा
Haryana Police GK Questions
100 GK Questions Hindi: Haryana Police, SSC और सभी Exams के लिए जरूरी
Education
भिवानी में किन्नर समाज द्वारा नवजात का कुआ पूजन, ढोल-नगाड़ों के बीच अनोखा आयोजन
किन्नर समाज ने किया नवजात का कुआं पूजन, समाज को दिया बड़ा संदेश
Haryana News
Haryana IAS Transfer News 2026
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां
Chopta Sirsa News Home रोजगार हरियाणा
HBSE Result 2026 Latest Update
HBSE Result 2026 Latest Update: इस दिन आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Chopta Sirsa News Home शिक्षा हरियाणा
भारत के प्रमुख दर्रे Mountain Passes of India
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?