Mahapanchayat held in Kagadana
चोपटा। गांव कागदाना में नशा मुक्त गांव कागदाना अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक एवं महापंचायत का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पुलिस प्रशासन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा गांव को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।
बैठक में सरपंच प्रतिनिधि मांगेराम बेनीवाल, कागदाना चौकी इंचार्ज दीपक शर्मा, ब्लॉक समिति सदस्य विनोद इंदौरा, जिला पार्षद राजेंद्र बैनीवाल, समाजसेवी डॉ. धर्मपाल गढ़वाल, डॉ. मुकेश गैदर, राकेश शर्मा, विक्रम गैदर (SSM), संजीव सिंवर, दारा खान, बंसी मंडा, भूप सिंह इंदौरा, शेर सिंह शर्मा, सुल्तान खान, साजन जाखड़, अजमेर खान, नरेश घोटड़, वेद शर्मा, राहुल इंदौरा (पत्रकार), शेर सिंह मोदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। Mahapanchayat held in Kagadana, many important decisions taken regarding de-addiction, transgender community, DJ and beggars, know more
कागदाना चौकी इंचार्ज दीपक शर्मा ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि गांव या आसपास कहीं भी नशे की बिक्री या सेवन की सूचना मिलती है तो तुरंत कागदाना चौकी के मोबाइल नंबर 88140-11633 पर सूचना दें। पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महापंचायत में लिए गए प्रमुख निर्णय
Mahapanchayat held in Kagadana
महापंचायत के दौरान गांव की सामाजिक व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए—
- गांव कागदाना को नशा मुक्त गांव घोषित किया गया।
- किन्नर समाज को केवल बधाई स्वरूप 1100 रुपये देने का निर्णय लिया गया।
- शादी-विवाह समारोह में डीजे बजाने का समय रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया।
- गांव में भिखारियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया।
- छोटे बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विशेष निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

ग्रामीणों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि सामाजिक सहयोग और प्रशासनिक मदद से गांव कागदाना को नशामुक्त और अनुशासित गांव बनाया जाएगा।
Mahapanchayat held in Kagadana
