हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव मखोसरानी में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव माखोसरानी के अजय कुमार के रूप में हुई है। नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गांव माखोसरानी निवासी करीब 28 वर्षीय अजय कुमार अपने दोस्त की गाड़ी मांग कर अपने दूसरे साथी को गांव शाहपुरिया छोड़ने के लिए गया हुआ था। शाहपुरिया से वापस लौटते वक्त गाड़ी अनियंत्रित होकर कीकर के पेड़ से टकरा गई और तीन चार बार पलट गई। जिससे अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई ।
राहगीरों ने इसकी सूचना नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक अविवाहित है। एसआई हिम्मत सिंह ने बताया कि माखोसरानी और शाहपुरिया गांवों के बी कार दुर्घटना की सूचना मिली। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान गांव माखोसरानी निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। मृतक के शव का नागरिक अस्पताल सिरसा में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई मुकेश कुमार के ब्यान पर ईतैफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
