choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » Fatehabad News हत्या के 16 दोषियों को उम्रकैद, प्रेम विवाह रचाने वाले युवक की कर दी थी जून 2018 में पीट-पीटकर हत्या जानिए पूरा मामला…
ब्रेकिंग न्यूज़

Fatehabad News हत्या के 16 दोषियों को उम्रकैद, प्रेम विवाह रचाने वाले युवक की कर दी थी जून 2018 में पीट-पीटकर हत्या जानिए पूरा मामला…

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: March 23, 2022
Share
5 Min Read


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला

करीब दो साल आठ महीने और 9 दिन बाद आखिरकार धर्मबीर की हत्या के 16 दोषियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। फतेहाबाद के 1997 में जिला बनने के 25 साल के इतिहास में यह सबसे बड़ी सजा हुई है। 

Love marriage प्रेम विवाह रचाने पर लड़की पक्ष के लोगों ने जून 2018 में युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या के 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। Fatehabad जिला बनने के 25 साल के इतिहास में एक साथ इतने लोगों को यह सबसे बड़ी सजा है। युवक धर्मबीर के मामा ने केस दर्ज करवाया था, युवती का मामा आरोपी था।हरियाणा के फतेहाबाद के गांव ढिंगसरा में अंतरजातीय प्रेम विवाह रचाने वाले धर्मबीर की आन के लिए हत्या के मामले में न्याय और अन्याय की जंग दो मामाओं के बीच में चली। एक ओर धर्मबीर के मामा रायसिंह ने पुलिस केस दर्ज करवाकर न्याय की मांग की तो दूसरी ओर धर्मबीर की पत्नी सुनीता का मामा दलबीर सिंह मुख्य आरोपी था।

44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी
 
मार्च 2018 में किया था प्रेम विवाह
 
हिसार के गांव डोभी निवासी धर्मबीर के माता व पिता का देहांत हो चुका है। धर्मबीर का एक भाई है, जो परिवार से अलग रहता है। धर्मबीर निजी बस का चालक था और आदमपुर रूट पर बस चलाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात हिसार के गांव मंगाली निवासी सुनीता से हुई, जो अपने मामा दलबीर के घर गांव सीसवाल में रहती थी। सुनीता आदमपुर में पढ़ने के लिए जाती थी। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने मार्च 2018 में सिरसा के चत्तरगढ़ पट्टी क्षेत्र के मंदिर में प्रेम विवाह रचा लिया। सुनीता के प्रेम विवाह से उसका मामा दलबीर व अन्य परिजन काफी नाराज चल रहे थे।

जान का खतरा बताकर मांगी थी सुरक्षा
प्रेम विवाह रचाने के बाद सुनीता व धर्मबीर दोनों ने दलबीर सिंह व अन्य परिजनों से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा मांगी थी। पुलिस ने दोनों को सेफ हाउस में भेज दिया था। विशेष बात यह है कि दोषी दलबीर सिंह ने पुलिस को कहा था कि उनको इस शादी से कोई ऐतराज नहीं है। मगर बाद में इस हत्या को अंजाम दे दिया गया।

सुरक्षित महसूस कर दोनों आए थे ढिंगसरा
कुछ दिन सेफ हाउस में रहने के बाद सुनीता को साथ लेकर धर्मबीर अपने मामा रायसिंह के पास गांव ढिंगसरा चला आया। एक जून 2018 को सुनीता का मामा दलबीर सिंह अपने साथियों के साथ गांव ढिंगसरा पहुंचा और हवाई फायर करके धर्मबीर व सुनीता का अपहरण कर ले गए। इसके बाद धर्मबीर के मामा रायसिंह ने पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने युवती को गांव सीसवाल से बरामद किया था, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। बाद में मामले का खुलासा हुआ, जिसमें पता चला कि आरोपी धर्मबीर को गांव सीसवाल में ही ट्यूबवेल पर ले गए और वहां पर रबड़ के पट्टों से पीट पीटकर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया था। बाद में धर्मबीर का शव राजस्थान के भादरा से सिद्धमुख नहर से बरामद हुआ था।

अदालत में पेश हुए थे 47 गवाह, हुई थी 81 पेशियां
भट्टू कलां थाना पुलिस की ओर से 6 अक्तूबर 2018 को फतेहाबाद कोर्ट में आरोपियों की पेशी आरंभ कर दी गई थी। 30 अक्तूबर 2018 को चार्जशीट जारी की गई। इसके बाद कोर्ट में यह ट्रायल शुरू हो गया। इस दौरान लगातार पेशियां होती रही और 47 गवाहों ने अपनी गवाही दी। 80वीं पेशी में 16 मार्च को अदालत ने सभी को दोषी करार दे दिया और मंगलवार को 81वीं पेशी में सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

इनको मिली सजा
सुनीता के मामा गांव सीसवाल निवासी दलबीर सिंह, रवि कुमार, सुरजीत उर्फ रावण, सुंदरलाल, साहबराम, बीरूराम, बलराज सिंह, शेर सिंह, नेकीराम, बलवंत, बलबीर सिंह के अलावा राजस्थान के बीकानेर जिले के गांव खानुवाला निवासी धर्मपाल उर्फ जागर, फतेहाबाद के गांव धांगड़ निवासी विनोद कुमार, बड़ोपल निवासी वेदप्रकाश व भिरड़ाना निवासी भंवर सिंह उर्फ भंवरा को आजीवन कारावास की सजा हुई है। इनमें से एक आरोपी श्रीराम की कोर्ट ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया


Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article Mandi bhav, आज के ताजा मंडी भाव, 22 मार्च 2022 दिन मंगलवार Haryana, Rajasthan and Punjab
Next Article नाथूसरी चौपटा अनाज मंडी में सरसों बिकी 6651 रुपए प्रति क्विंटल, जानिए देश की अन्य मंडियों के ताजा भाव

ताजा खबरें

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला
sirsa news अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया
ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार शिक्षा हरियाणा
सरसों की फसल की कटाई करते समय क्या सावधनियाँ बरतें ? harvesting mustard crop
कृषि रोजगार हरियाणा
विधि विधान से हुआ होलिका दहन, देखने के लिए उमड़े लोग,
sirsa news अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
A former sarpanch's son and his nephew died in a land dispute in the Kalanwali area of ​​Sirsa.
sirsa news कालांवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में पूर्व सरपंच के बेटे व उसके भतीजे की मौत
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Gudiya Kheda School of Sirsa created history by securing second place at the state level.
सिरसा के गुड़िया खेड़ा स्कूल ने रचा इतिहास, प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
जयपुर में द्रव्यवती नदी पर बनेगी 36 किमी लंबी एलिवेटेड रोड
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार हरियाणा
Sardulgarh double murder News
सरदूलगढ़ में दिनदहाड़े व्यापारी और उसके कर्मचारी को मार डाला: फार्म हाउस पर गोलियों से भूना
अपराध ब्रेकिंग न्यूज़
Rampura Dhillon Maha Panchayat
रामपुरा ढिल्लों महापंचायत: किन्नरों की बधाई 1100 रुपये तय, नशा तस्करों का होगा बायकॉट, जानें गांव के 7 बड़े फैसले
sirsa news अजब गजब हरियाणा
The secret to waking up before sunrise! Swami Nityananda Giri says, "Brahmamuhurta can change your destiny."
सूर्योदय से पहले उठने का बड़ा रहस्य! स्वामी नित्यानंद गिरी बोले — ब्रह्ममुहूर्त बदल सकता है आपकी किस्मत
ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल शिक्षा हरियाणा
Vigilance arrested a female technical assistant
विजिलेंस ने महिला तकनीकी सहायक को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार शिक्षा हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?