2700 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूलों व 380 नशीलीं गोलियों सहित दो युवक काबू
वहीं एक अन्य घटना में जिला की रोड़ी थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव रोड़ी क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 380 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पैक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान गज्जन सिंह पुत्र रूध सिंह निवासी रोड़ी के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ रोड़ी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । थाना प्रभारी ने बताया कि रोड़ी थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान गांव रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 380 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई । पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कारवाई की जाएगी ।
लाखों रुपए की एक किलो 100 ग्राम अफीम सहित मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति काबू
सिरसा, 22 अगस्त …………. जिला भर में पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अरूण सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुऐ जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गस्त व चैकिंग के दौरान फिरोजाबाद रोड, रानियां क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को लाखों रुपए की एक किलो 100 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए कालांवाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मलकीत सिंह उर्फ आंधी पुत्र जीत सिंह निवासी ढाणी आशा सिंह, रानियां के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लयार की तलाश शुरू कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली की एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान फिरोजाबाद रोड, रानियां क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से एक किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। । पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।
