choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » हनुमान चालीसा की उत्पत्ति कैसे हुई। पढ़िए हनुमान चालीसा उत्पत्ति की पूरी कथा…
ब्रेकिंग न्यूज़

हनुमान चालीसा की उत्पत्ति कैसे हुई। पढ़िए हनुमान चालीसा उत्पत्ति की पूरी कथा…

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: June 8, 2021
Share
4 Min Read

 

एक सत्य कथा

हनुमान चालीसा की उतपत्ति

**************************

यह कहानी नहीं एक सत्य कथा है….

शायद कुछ ही लोगों को यह पता होगा…..?

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला

पवन पुत्र हनुमान जी की आराधना तो

सभी लोग करते हैं और हनुमान

चालीसा का पाठ भी करते हैं, पर इसकी उत्पत्ति ककहाँ और कैसे हुई यह जानकारी बहुत ही कम लोगों को होगी।

बात 1600 ईसवी की है, यह काल अकबर और तुलसीदास जी के समय का काल था।

एक बार तुलसीदास जी मथुरा जा रहे थे। रात होने से पहले उन्होंने अपना पडाव आगरा में डाला, लोगों को पता लगा कि तुलसी दास जी आगरा में पधारे हैं तो यह सुन कर उनके दर्शनों के लिए लोगो का ताँता लग गया।  जब यह बात बादशाह अकबर को पता लगी तो उन्होंने बीरबल से पूछा कि यह तुलसीदास कौन हैं…..?

तब बीरबल ने बताया, इन्होंने ही रामचरितमानस का अनुवाद किया है। यह रामभक्त तुलसीदास जी हैं। मैं भी इनके दर्शन करके आया हूँ। अकबर ने भी उनके दर्शन की इच्छा व्यक्त की और कहा मैं भी उनके दर्शन करना चाहता हूँ।

बादशाह अकबर ने अपने सिपाहियों की एक टुकड़ी को तुलसीदास जी के पास भेजा और  तुलसीदास जी को बादशाह का पैगाम सुनाया कि आप लाल किले में हाजिर हों। यह पैगाम सुन कर तुलसीदास जी ने कहा कि मैं भगवान श्रीराम का भक्त हूँ, बादशाह और लाल किले से मुझे क्या लेना देना और लाल किले जाने को साफ मना कर दिया। जब यह बात बादशाह अकबर तक पहुँची तो उन्हें बहुत बुरी लगी और बादशाह अकबर गुस्से में लाल-ताल हो गया और उन्होंने तुलसीदास जी को जंज़ीरों से जकड़वा कर लाल किला लाने का आदेश दिया। जब तुलसीदास जी जंजीरों से जकड़े लाल किला पहुंचे तो अकबर ने कहा कि आप कोई करिश्माई व्यक्ति लगते हो, कोई करिश्मा करके दिखाओ। तुलसी दास ने कहा… मैं तो सिर्फ भगवान श्रीराम जी का भक्त हूँ, कोई जादूगर नहीं हूँ, जो आपको कोई करिश्मा दिखा सकूँ। अकबर यह सुन कर आग बबूला हो गया और आदेश दिया कि इनको जंजीरों से जकड़ कर काल कोठरी में डाल दिया जाये।

44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी

ये बात एक संत महात्मा ने बतायी कि –

दूसरे दिन इसी आगरा के लाल किले पर लाखों बंदरों ने एक साथ हमला बोल दिया, पूरा किला तहस नहस कर डाला। लाल किले में त्राहि त्राहि मच गई।  तब अकबर ने बीरबल को बुला कर पूंछा कि बीरबल यह क्या हो रहा है….?

बीरबल ने कहा…

हुज़ूर आप करिश्मा देखना चाहते थे ना, तो देखिये।

अकबर ने तुरंत तुलसी दास जी को कल कोठरी से निकलवाया और जंजीरें खोल दी गई।

तुलसीदास जी ने बीरबल से कहा….मुझे बिना अपराध के सजा मिली है।

मैंने काल कोठरी में भगवान श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण किया। मैं रोता जा रहा था और मेरे हाथ अपने आप कुछ लिख रहे थे।  यह 40 चौपाई, हनुमान जी की प्रेरणा से लिखी गई हैं।

Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया

जो भी व्यक्ति कष्ट में या संकट में होगा और इसका पाठ करेगा, उसके कष्ट और सारे संकट दूर होंगे। 

इसको हनुमान चालीसा के नाम से जाना जायेगा।

अकबर बहुत लज्जित हुआ और तुलसीदास जी से माफ़ी मांगी और पूरी इज़्ज़त और पूरी हिफाजत, लाव लश्कर से मथुरा भिजवाया।

आज हनुमान चालीसा का पाठ सभी लोग कर रहे हैं और हनुमान जी की कृपा उन सभी पर हो रही है। सभी के संकट दूर हो रहे हैं। हनुमान जी को इसीलिए “संकट मोचन” भी कहा जाता है।

जय श्री राम

🙏🚩

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article जानिए साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और मॉनसून अपडेट
Next Article शिक्षण संस्थान खुलवाने की मांग पकड़ने लगी जोर, चौपटा क्षेत्र के छात्र – छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ताजा खबरें

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला
sirsa news अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया
ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार शिक्षा हरियाणा
सरसों की फसल की कटाई करते समय क्या सावधनियाँ बरतें ? harvesting mustard crop
कृषि रोजगार हरियाणा
विधि विधान से हुआ होलिका दहन, देखने के लिए उमड़े लोग,
sirsa news अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
A former sarpanch's son and his nephew died in a land dispute in the Kalanwali area of ​​Sirsa.
sirsa news कालांवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में पूर्व सरपंच के बेटे व उसके भतीजे की मौत
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Gudiya Kheda School of Sirsa created history by securing second place at the state level.
सिरसा के गुड़िया खेड़ा स्कूल ने रचा इतिहास, प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
जयपुर में द्रव्यवती नदी पर बनेगी 36 किमी लंबी एलिवेटेड रोड
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार हरियाणा
Sardulgarh double murder News
सरदूलगढ़ में दिनदहाड़े व्यापारी और उसके कर्मचारी को मार डाला: फार्म हाउस पर गोलियों से भूना
अपराध ब्रेकिंग न्यूज़
Rampura Dhillon Maha Panchayat
रामपुरा ढिल्लों महापंचायत: किन्नरों की बधाई 1100 रुपये तय, नशा तस्करों का होगा बायकॉट, जानें गांव के 7 बड़े फैसले
sirsa news अजब गजब हरियाणा
The secret to waking up before sunrise! Swami Nityananda Giri says, "Brahmamuhurta can change your destiny."
सूर्योदय से पहले उठने का बड़ा रहस्य! स्वामी नित्यानंद गिरी बोले — ब्रह्ममुहूर्त बदल सकता है आपकी किस्मत
ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल शिक्षा हरियाणा
Vigilance arrested a female technical assistant
विजिलेंस ने महिला तकनीकी सहायक को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार शिक्षा हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?