चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा में स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी।। परीक्षार्थियों के रोल नंबर जरनेट किए।
Chopta plus news
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा ने स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षार्थियों के रोल नंबर जरनेट कर दिये गये हैं परीक्षार्थी अपनी तथा कॉलेज तथा डिपार्टमेंट लॉगइन आईडी से रोल नंबर का प्रिंट आउट ले सकते हैं।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुल्तान सिंह ने बताया कि विधि विभाग की परीक्षाएं बार कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया की गाइड लाइनस के अनुसार होंगी। एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया गया है और परीक्षार्थियों को किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इससे पहले प्रथम प्रश्न अनिवार्य होता था और अन्य चार इकाइयो में से एक -एक प्रश्न का चयन परीक्षार्थीयो को करना होता था। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में 21 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों में 27 परीक्षा केंद्र अलग से स्थापित किए गए हैं। परीक्षा के संचालन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय तथा स्वास्थ्य मंत्रालय व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुपालन सुनिश्चित की जाएगी।


