सिरसा || आठ मई (शनिवार) के लिए सब्जियों के रिटेल भाव किए निर्धारित
– सब्जी दुकानदार व रेहड़ी चालक मास्क व सामाजिक दूरी का रखें विशेष ध्यान
सिरसा, 07 मई।
उपायुक्त प्रदीप कुमार के दिशा निर्देशानुसार आमजन की सुविधा के लिए मार्केट कमेटी सिरसा द्वारा आठ मई (शनिवार) के लिए सब्जियों के रिटेल भाव निर्धारित किए गए हैं।
सचिव मार्केट कमेटी विकास सेतिया ने बताया कि तोरी 35 रुपये किलो, भिंडी 35 रुपये किलो, खीरा देसी 12 रुपये किलो, खीरा पोली 25 रुपये किलो, गोभी 30 रुपये किलो, घीया 12 रुपये किलो, पेठा 10 रुपये किलो निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार शिमला मिर्च 12 रुपये किलो, आलू 17 रुपये किलो, प्याज 22 रुपये किलो, टमाटर देसी 10 रुपये किलो, नींबू 95 रुपये किलो, करेला 25 रुपये किलो तथा तरबूज का रिटेल भाव 20 रुपये किलो निर्धारित किया गया है। इसके अलावा ग्राहक माल की क्वालिटी के अनुसार मोलभाव कर सकता है।


