चोपटा। श्री श्याम गो सेवा सदन खेड़ी, गुसाईंयाना में आयोजित दिव्य गो कथा एवं नरसी कथा के समापन पर रविवार को हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर गौशाला संचालन के लिए गौ सेवकों ने बढ़-चढ़कर दान दिया। गांव खेड़ी की दो बहनों मैना देवी और गीता देवी ने अपने भाई की स्मृति में 5 लाख रुपए की लागत से गौशाला के लिए कार्यालय बनवाया जाएगा। इस मौके पर मैना देवी, गीता देवी और उनके पति नरेंद्र गढ़वाल व सुरेंद्र गढ़वाल भोडिया खेड़ा का गौशाला समिति ने आभार जताया । तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर संदीप पुनिया, सज्जन कुमार, जितेंद्र पूनिया, बलवान, संजय साहू , राजवीर गोदारा , अनीश, प्रधान लादूराम पूनिया, उपप्रधान जगमाल नंबरदार , सचिव शीशपाल, उप सचिव प्रताप पुनिया, कोषाध्यक्ष छबीला राम, महिपाल बुडानिया, कृष्ण पूनिया, सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो। गौ सेवा सदन खेड़ी गुसाईंयाना में आयोजित हवन यज्ञ व कथा श्रवण करती ग्रामीण महिलाएं



