शिक्षण संस्थान खुलवाने को लेकर चोपटा क्षेत्र के छात्र छत्राओं ने सौंपा ज्ञापन
चोपटा । शिक्षण संस्थान खुलवाने को लेकर चौपटा क्षेत्र के छात्र छत्राओं ने चोपटा तहसील परिसर में रीडर को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन सौंपते हुए विकास सिद्धू, मनोज हंजीरा, नरेश, सुनील, कमलजीत, सुमित, राकेश कुमार, रवि, सोनू, प्रहलाद, रविंद्र, मुकेश, शर्मिला, रेखा, सुनीता, दीपिका, उषा, सुमन, ऋचा, मनीषा, निशा, ज्योति, सीता, पूजा आदि छात्र छात्राओं ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री हरियाणा, जिला उपायुक्त सिरसा व तहसीलदार नाथूसरी चोपटा के नाम तहसील परिसर में रीडर को ज्ञापन सौंपा । उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण पिछले करीब 3 महीनों से शिक्षण संस्थान बंद हैं । पिछले वर्ष भी महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं चल पाई थी, और इस वर्ष भी बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण बच्चों व युवाओं की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है ।


