choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ जीवन जीने की कला भी सिखाना जरूरी। CDLU । Chopta Plus
ब्रेकिंग न्यूज़

विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ जीवन जीने की कला भी सिखाना जरूरी। CDLU । Chopta Plus

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: February 12, 2021
Share
5 Min Read

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 

नरेश बैनीवाल 9896737050

चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
प्राध्या्पकों को पढ़ने –पढ़ाने की जगह सीखने –सीखाने की नीति पर कार्य करने की आवश्यकता है।  भारत केन्द्रित शिक्षा नीति यह अवसर उपलब्ध करा रही है। नई शिक्षा नीति का महत्व पूर्ण कार्य आत्मनिर्भरता की अवधारणा को साकार करना है। विद्यार्थियों के जीवन को संवारने का संकल्प प्राध्यापकों  को लेना होगा । यह संकल्प आत्मनिर्भरता से संभव हो सकता है। आत्मनिर्भरता के लिए योजनाएं बनाने का उल्लेख  पहली बार भारत की नवीन  शिक्षा नीति में किया गया  है। विद्यार्थी को आत्मनिर्भर  बनाने और आत्मनिर्भर बनने की शुरुआत  मानसिकता के  बदलने से  होती है और इस कार्य में प्राध्यापक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं । 
उपरोक्त विचार  हरियाणा राज्‍य उच्च शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष  प्रो. बृज किशोर कुठियाला ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के सभागार में आईक्यूएसी सेल द्वारा आयोजित सेमिनार के प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये ।  हरियाणा राज्य उच्च  शिक्षा परिषद और चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में आत्मनिर्भरता में अध्यापक की भूमिका विषय पर  बतौर  मुख्यातिथि बोलते हुए प्रोफेसर कुठियाला ने  कहा की  उच्च शिक्षा परिषद् आत्मनिर्भरता की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही  है। इस प्रयास में अब  तक 17 बैठक राज्य के विद्यार्थियों, प्राध्याकपकों और अधिकारियों के साथ हो चुकी  है।  उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने  बारहवीं के बाद महाविद्यालय में प्रवेश लिया है, उनसे प्राध्या्पकों को तीन बार संपर्क करना है। पहली बार के संपर्क में विद्यार्थियों को विषय की जानकारी देना है। दूसरी बार में आत्मनिर्भरता के उपायों को बताना है और तीसरी बार में उन्हें  सफल उद्यमियों से वार्ता करवानी  है ताकि युवा शक्ति को सही दिशा  प्रदान कर राष्ट्र का विकास सुनिश्चित किया जा सके ।  उन्होंने  विश्वविद्यालय के  सभागार  में उपस्थित प्राध्यापकों से आग्रह करते हुए कहा कि ज्ञान के साथ जीवन जीने की कला भी विद्यार्थियों को सिखाना है। यह सिखाने की ज़िम्मेदारी  प्राध्याापकों को लेना होगी । यह व्यक्तिगत रूप से भाव जगाने से संभव हो सकता है। 
 प्रो. कुठियाला ने कहा कि   चौधरी देवीलाल जिन के नाम से  विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है वो लोक-लज्जा  शब्द पर जोर देकर चर्चा करते थे। यह शब्द आज बहुत ही व्यापक है। अगर विद्याथिर्यों के अंदर लोक-लज्जाा का मूल भाव पैदा कर दिया जाए तो यह हमारी सफलता होगी । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अंदर यह भाव जगाना आवश्यक है कि कौन से कार्य करने की वजह से लोक में प्रतिष्ठा होगी और कौन से कार्य करने की वजह से लज्जा प्राप्त  होगी ।
 विश्वविद्यालय आत्मनिर्भरता के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है : प्रोफेसर मलिक
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने की और उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण  में कहा कि विश्वविद्यालय  आत्मनिर्भरता के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्हों ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। अवसर उपलब्ध होने पर वे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते आये है और आगे भी करेंगे। उन्होंने कहा कि रोज़गार के अवसर सभी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। विद्यार्थियों को श्रेष्ठ  वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।  चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा द्वारा स्नातक स्तर से ही उधोग जगत की मांग अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करवाने के उद्देश्य से कार्यशालाओ  का आयोजन गत माह करवाया गया है ।  पढ़ाई के साथ साथ समाज हित  के लिये  एक्सटेंशन एक्टिविटीज पर भी ध्यान दिया जायेगा ताकि समाज के प्रति युवाओं  की जिम्मेदारी का अहसास विधार्थियों  को करवाया जा सके । 
प्रोफेसर मलिक ने कहा  की ऑनलाइन रिसोर्सेज का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर  के विधार्थियों  का बौद्धिक विकास बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सकता है।  उन्होंने कहा  की विधार्थी हमारे प्रथम स्टेक  होल्डर्स हैं और उनको प्रत्येक प्रकार की शेक्षणिक सुविधाये  प्रदान करने के लिये  हम सभी वचन बद्द हैं।  
मुख्य अतिथि का धन्यवाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राकेश वधवा द्वारा किया गया। 
इस अवसर लाइफ  साइंस की  अधिष्ठावता प्रो. प्रियंका सिवाच को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के आरंभ में विश्वविद्यालय के  आईक्यूाएसी के निदेशक प्रोफेसर पंकज शर्मा ने मुख्य अतिथि का परिचय करवाया और विश्वविद्यालय में कंसल्टेंसी सेल के निदेशक प्रो. डी.पी. वार्नें ने विषय की प्रस्तावना  रखते हुए आत्मनिर्भरता की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन  विश्वविद्यालय की  युवा कल्याण  निदेशिका डॉ. मंजू नेहरा ने किया ।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और संबंधित महाविद्यालयों  के प्रार्चाय और प्राध्यापक उपस्थित थे।      

Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

TAGGED:#CDLUB K kuthiyalaChaudhary Devi Lal University sirsachopta plus newsNaresh beniwalSirsa
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article HSSC कांस्टेबल के 7298 पदों के लिए अब 25 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
Next Article कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए अब 18 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन sirsa chopta plus news

ताजा खबरें

नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
weather alert
weather alert मार्च में ही तपने लगा उत्तर भारत: बाड़मेर 39.8°C, हिसार 37.5°C के साथ गर्मी का रिकॉर्ड
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
गांव शाहपुरिया में सुनीता और निर्मला दो बहने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बढ़ा रही आत्मनिर्भरता की ओर कदम 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार शिक्षा हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?