choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए – सीजेएम अनुराधा ।। एनसीएम स्कूल कागदाना में चंद्रशेखर आजाद युवा क्लब के तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
ब्रेकिंग न्यूज़

युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए – सीजेएम अनुराधा ।। एनसीएम स्कूल कागदाना में चंद्रशेखर आजाद युवा क्लब के तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 20, 2021
Share
4 Min Read

 

चोपटा। खंड के गांव कागदाना स्थित एनसीएम स्कूल में चंद्रशेखर आजाद युवा क्लब के तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं नशा मुक्ति जागरूकता  अभियान के तहत एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक  दंडाधिकारी एवं जिला सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सिरसा अनुराधा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का चंद्रशेखर आजाद युवा क्लब के प्रधान शिव शंकर सहारण व एनसीएम स्कूल के प्राचार्य संजीव पूनिया ने स्वागत किया। स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गया। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में चंद्रशेखर हाउस की टीम ने सुखदेव हाउस की टीम को 23-20 के अंतर से हराकर फाइनल मैच जीता। प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम  का शुभारंभ करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुराधा ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में फैली नशे की लत को छुड़ाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा तथा युवाओं को खेलों की ओर ध्यान देकर नशे से दूर रहना चाहिए । ऐसे में चंद्रशेखर आजाद युवा क्लब जैसे स्वयंसेवी संगठनों द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं इससे युवाओं में नशा मुक्ति की ओर जागरूकता लाने में सहायता मिल रही है। 

हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी

चंद्रशेखर आजाद युवा क्लब के प्रधान शिव शंकर सहारण ने कहा कि क्लब द्वारा कई प्रकार के सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं तथा उनके कार्यक्रम गांव गांव और सार्वजनिक संस्थाओं में आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें खेल कूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।इसमें हर कोई भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकता है। स्कूल के प्राचार्य संजीव पूनिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सीजेएम अनुराधा ने खिलाड़ियों का तिलक लगाकर स्वागत किया ।  इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय रहने वाली टीमों के खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया तथा सरस्वती वंदना स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली छात्राओं को दीवार घड़ी, स्लोगन लिखे कप व अन्य स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी दौरान स्टार क्लब नेजा डेला द्वारा आयोजित नशे के दुष्प्रभाव बताने वाले नाटक ने सभी को भावविभोर कर दिया। 

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 

कार्यक्रम के समापन पर सीजीएम अनुराधा को कलब के प्रधान शिव शंकर सहारण व पचार्य संजीव पूनिया व स्टाफ सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन रामकुमार व बंसीलाल ने किया।इस मौके पर सचिव मांगेराम वर्मा, जगदीश चंद्र, देवेंद्र, पवन सहारण, हरपाल सहारन, राजेंद्र कुमार, सुनीता जाखड़, पृथ्वीराज, शांति देवी, राजकुमारी, रामकुमार, सतवीर सिंह, सुभाष हुड्डा, संदीप वर्मा, राम सिंह सुथार एडवोकेट, बंसीलाल सहित कई मौजूद रहे।

फोटो। एनसीएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सीजेएम अनुराधा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए चंद्रशेखर आजाद युवा क्लब के प्रधान शिव शंकर सहारण व अन्य

चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article Sirsa ।। राष्ट्रीय लोक अदालत 11 सितंबर को, इन मामलों को रखा जाता है लोक अदालत में
Next Article उच्च विद्यालय रुपाणा गंजा में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विज्ञान व गणित प्रदर्शनी आयोजित

ताजा खबरें

mandi bhav today
mandi bhav today मंडी भाव 15 मार्च 2026: नोहर, ऐलनाबाद, बीकानेर और सिरसा मंडी के ताजा भाव
sirsa news कृषि व्यापार हरियाणा
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?