choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » महिला एवं बाल विकास विभाग | नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बताया पौष्टिïक आहार का महत्व | Chopta plus
ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एवं बाल विकास विभाग | नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बताया पौष्टिïक आहार का महत्व | Chopta plus

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: February 15, 2021
Share
5 Min Read

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के तहत आमजन को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जा रहा है। नाटक मंडलियों द्वारा गांवों में नाटकों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों में खून की कमी को दूर करने, पौष्टिïक भोजन के महत्व बारे जानकारी देने के साथ-साथ प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं बारे में अवगत करवाया जा रहा है। नाटक मंडलियों द्वारा अब तक जिला के 25 गांवों को कवर किया जा चुका है।
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि नाटकों के माध्यम से कलाकार जहां संतुलित पौष्टिïक आहार के फायदों के बारे में बता रहे हैं वहीं पौष्टिïक तत्वों की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है। नाटकों के मंचन के दौरान कलाकारों द्वारा महिलाओं द्वारा खान पान व स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीकों बारे बताया जाता है वही उन्हें नियमित रुप से पौष्टिïक आहार लेने व अच्छे स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश भी दिया जा रहा है। इसके अलावा आमजन को साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताते हुए अपने घरों व आसपास में स्वच्छता का माहौल बनाए रखने की अपील की जा रही है क्योंकि गंदगी से बच्चों के बीमार होने की अधिक संभावना रहती है। लोगों को कूड़ा-कर्कट हमेशा डस्टबिन में ही डालने तथा गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डालने के बारे मे बताया जा रहा है। साथ ही उन्हें खाना खाने से पहले स्वयं तथा बच्चों के अच्छे से हाथ धुलवाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।
उपायुक्त ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विभाग द्वारा क्रियांवित की जा रही योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के अंतर्गत पहली, दूसरी तथा तीसरी बेटी को एक वर्ष के अंदर-अंदर फार्म भरने पर मिलने वाले लाभ की जानकारी दी जा रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के संदर्भ में नाटक के माध्यम से यह भी संदेश दिया जा रहा है कि यदि बेटी नहीं होगी तो सृष्टि कैसे चलेगी, बेटी एक वरदान है, पढी लिखी बेटी किसी पर बोझ नहीं है। अगर बेटी को सही मार्गदर्शन व प्रोत्साहन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर अपने जिला, प्रदेश व परिवार का नाम रोशन कर सकती है।
नाटकों के माध्यम से दिया जा रहा है

हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
 पौष्टिïक आहार का महत्व व योजनाओं की जानकारी 
 उपायुक्त प्रदीप कुमार
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा पोषण अभियान के तहत जिला के ग्रामीण व शहरी इलाकों में 5 नाटक मंडलियों द्वारा नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जा रहा है। ऐलनाबाद व रानियां खंड में कर्ण लड्डïा एंड पार्टी, डबवाली व ओढ़ां खंड में मुकेश सपरा एंड पार्टी, नाथूसरी चौपटा में सोनम सात्विक आर्टस, माधोसिंघाना व सिरसा में संदीप कुमार सत्परंग आर्टस तथा बड़ागुढा में जनकल्याण परिषद भून्ना द्वारा पोषण अभियान व महिला एवं बाल विकास विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को अवगत करवाया जा रहा है। इन नाटक मंडलियों द्वारा अबतक गांव धनूर, अभोली, रानियां, सुलतानपुरिया, नानुआना, धोतड़, कुस्सर, गिंदड़, घोड़ांवाली, खैरेकां, वनसुधार, कुसुंबी, फूलकां, नानकपुर, भंभूर, केलनिया, झोरडऩाली, मंगाला, माधोसिघाना, ढूढियांवाली, जगजीत नगर, सादेवाला, बाहिया, चामल, मोरीवाला, सुचान, लहंगेवाला व कोटली आदि गांवों में नाटकों का मंचन किया जा चुका है। इन कार्यक्रमों के दौरान मुख्य रूप से सरपंच, पंच, आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर सहित गांव के बच्चे, महिलाएं एवं गांव के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी डा. दर्शना सिंह ने बताया कि पोषण अभियान के तहत जिला के 25 से भी अधिक गांवों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इन नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को पोषण के महत्व के बारे में समझाया गया तथा पौष्टिïक आहार की कमी से होने वाली बीमारी की जानकारी दी गई। हमारे आसपास फैली गंदगी के कारण बच्चों में उल्टी, दस्त की बीमारी हो जाती है जिसके कारण बच्चों की मृत्यु भी हो सकती है। इन नाटकों के माध्यम से साफ-सफाई रखने तथा बच्चों का समय पर संपूर्ण टीकाकरण करवाने का भी संदेश दिया गया।

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
TAGGED:#आंगनबाड़ीchopta latest newschopta newschopta plus newschopta TodaySirsa
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article चोपटा क्षेत्र के गांवों में पुलवामा शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च।
Next Article माघ शुदी चतुर्थी के अवसर पर सती दादी मंदिर कुम्हारिया में उमड़ा आस्था का सैलाब

ताजा खबरें

mandi bhav today
mandi bhav today मंडी भाव 15 मार्च 2026: नोहर, ऐलनाबाद, बीकानेर और सिरसा मंडी के ताजा भाव
sirsa news कृषि व्यापार हरियाणा
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?