choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन : बैंकों के निजीकरण के खिलाफ निकाला रोष मार्च, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी | Chopta Plus
ब्रेकिंग न्यूज़

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन : बैंकों के निजीकरण के खिलाफ निकाला रोष मार्च, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी | Chopta Plus

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: March 16, 2021
Share
5 Min Read

Chopta Plus Naresh Beniwal 9896737050

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला

Sirsa 

डबवाली। बैंकों के निजीकरण के खिलाफ आज लगातार दूसरे दिन भी बैंक कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य बाजारों में रोष मार्च निकाला। पंजाब नेशनल बैंक से शुरू होकर लगातार तीन घंटें चला यह सरकार विरोधी रोष मार्च मुख्य बाजार, गांधी चौक, गोल बाजार, सब्जी मंडी से होते हुए वैद्य उत्तम गली, जीटी रोड़, चौटाला रोड, कॉलोनी रोड़ से होते हुए वापिस पंजाब नेशनल बैंक के सामने समाप्त हुआ। रोष मार्च को संबोधित करते हुए एसके वर्मा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की मांग है कि सरकारी बैंकों को निजी हाथों में न सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है और आम जनता को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीयकरण बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझ कर कुछ पुंजीपत्तियों को फायदा पुहचाने के लिए ऐसे खतरनाक कदम उठा रही है, जिसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ सकता है। 

इस दौरान डबवाली बैंकर्स क्लब के प्रधान नवदीप बंसल ने अपने संबोधन में  कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि सरकार मनमर्जी से अपने फैसले जनता पर थोप रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जीएसटी लागू करने के संबंध में व्यापारियों की राय नहीं ली गई, कृषि कानूनों की लागू करते समय किसानों की राय नहीं ली गई और अब इसी क्रम में बैंकों के निजीकरण के दौरान संबंधित बैंकों से कोई राए मशवरा केन्द्र सरकार द्वारा नहीं किया गया। जिससे साफ होता है कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है और जिसका विरोध अब जनता सडक़ से लेकर संसद तक करेगी। उन्होंने कहा कि देश में 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों में करीब 13 लाख कर्मचारी काम करते हैं। इन बैंकों के निजीकरण के फैसले से इन कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है, सरकार की गलत नीतियों की वजह से कर्मचारी तनाव में हैं और नाराज हैं। करीब 13 लाख बैंककर्मी सरकार की नीतियों की वजह से अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसलिए सरकार को जल्द से जल्द अपना फैसला वापिस लेना चाहिए नहीं तो किसानों की तर्ज पर बैंक कर्मचारियों को भी  सरकार के खिलाफ  लड़ाई लडऩे के लिए विवश होना पड़ेगा। 

44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए विक्रम चौधरी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि निजीकरण को रोकने के लिए बैंक कर्मचारी केन्द्र सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ आम जनता का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है। अगर सरकार ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो बैंक कर्मचारियों को भी कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ बैंक कर्मचारियों की नहीं बल्कि आम जनता की भी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले का डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपना निर्णय वापिस नहीं लेगी, कर्मचारी किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेंगे। रोष मार्च के दौरान राखी मोंगा, एचएस लूना, कपिल देव, टेकचंद बागड़ी, राकेश कुमार, बलवंत राय व नीतिश शर्मा ने भी अपना संबोधन देते हुए सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की। इस मौके पर राजीव कुमार, स्वदेश कुमार, कपिल, विक्रम, विनोद कुमार, राकेश कुमार, रवि नदन, कृष्ण गिलोतरा, रविन्द्र कुमार, एसके मित्तल, कपिल देव, कमल कुमार , रामधीर, सुनील महेन्द्रा, अजय कुमार, हर्षल गर्ग, नवीन सेठी, लीला राम, सुखप्रीत सिंह, पंकज शर्मा, संजय गुप्ता, गोविंद गोपाल गुप्ता, एचएस लूना, हरबंस लाल, दीपक चावला, संजय, प्रसुन गोयल, प्रकाश गोयल, सोम प्रकाश बंसल, प्रदीप कुमार, अनील कुमार, पंकज सिंगला, रेखा, जगजीवन सिंह, आशीष कुमार गर्ग, दीपिका सिंघल, वीना कम्बोज, गोपाल चाचाण, पी.सी. सुथार, निरंजन लाल मिड्डा, कमल कुमार, नरेश कुमार, रंजना गोयल, जसविंद्र सिंह, गुरूप्रीत सिंह, नंद लाल तनेजा, डीआर सकरमल, गुरूजीत सिंह, दीपक कुमार, श्याम सुंदर, राधाकृष्णा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहें।

 

Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया
TAGGED:#chopta plusbank hadtalbank newsdabwalidabwali latest newsSirsasirsa latest news
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article 16 मार्च 2021 मंगलवार का पंचांग
Next Article कालांवाली में नशे को जड़मूल से खत्म करने की दिलाई शपथ, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वर्कशॉप एवं सेमीनार आयोजित | Chopta Plus

ताजा खबरें

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला
sirsa news अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया
ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार शिक्षा हरियाणा
सरसों की फसल की कटाई करते समय क्या सावधनियाँ बरतें ? harvesting mustard crop
कृषि रोजगार हरियाणा
विधि विधान से हुआ होलिका दहन, देखने के लिए उमड़े लोग,
sirsa news अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
A former sarpanch's son and his nephew died in a land dispute in the Kalanwali area of ​​Sirsa.
sirsa news कालांवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में पूर्व सरपंच के बेटे व उसके भतीजे की मौत
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Gudiya Kheda School of Sirsa created history by securing second place at the state level.
सिरसा के गुड़िया खेड़ा स्कूल ने रचा इतिहास, प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
जयपुर में द्रव्यवती नदी पर बनेगी 36 किमी लंबी एलिवेटेड रोड
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार हरियाणा
Sardulgarh double murder News
सरदूलगढ़ में दिनदहाड़े व्यापारी और उसके कर्मचारी को मार डाला: फार्म हाउस पर गोलियों से भूना
अपराध ब्रेकिंग न्यूज़
Rampura Dhillon Maha Panchayat
रामपुरा ढिल्लों महापंचायत: किन्नरों की बधाई 1100 रुपये तय, नशा तस्करों का होगा बायकॉट, जानें गांव के 7 बड़े फैसले
sirsa news अजब गजब हरियाणा
The secret to waking up before sunrise! Swami Nityananda Giri says, "Brahmamuhurta can change your destiny."
सूर्योदय से पहले उठने का बड़ा रहस्य! स्वामी नित्यानंद गिरी बोले — ब्रह्ममुहूर्त बदल सकता है आपकी किस्मत
ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल शिक्षा हरियाणा
Vigilance arrested a female technical assistant
विजिलेंस ने महिला तकनीकी सहायक को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार शिक्षा हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?