choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » दीपेंद्र हुड्डा बोले-: सरकार युवाओं को नशे की तरफ ढकेलकर रोजगार देने की अपनी जिम्मेदारी से झाड़ रही पल्ला ।। गांव दड़बा कलां में पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल के घर पहुंचे दीपेन्द्र हुड्डा ने उनके भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया
ब्रेकिंग न्यूज़

दीपेंद्र हुड्डा बोले-: सरकार युवाओं को नशे की तरफ ढकेलकर रोजगार देने की अपनी जिम्मेदारी से झाड़ रही पल्ला ।। गांव दड़बा कलां में पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल के घर पहुंचे दीपेन्द्र हुड्डा ने उनके भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: January 25, 2022
Share
4 Min Read

सिरसा, 25 जनवरी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज गांव दड़बा कलां में पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल के आवास पर पहुंचे और उनके भाई के निधन पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार से मिल अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा जजपा सरकार शराब बिक्री का समय बढ़ाने और शराब पीने की उम्र घटाने को ही विकास का पैमाना मान रही है। भाजपा-जजपा सरकार की नीति प्रदेश में नशे को बढ़ावा देने की है। इसका स्पष्ट प्रमाण इस बात से मिलता है कि सरकार ने शराब की दुकानों को रात 10 बजे तक खोलने और बाकी बाजार की दुकाने 6 बजे के बाद बंद करने का मनमाना आदेश दिया गया है। इससे छोटे कारोबारियों और दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार की गलत नीतियों से व्यापार चौपट हो रहा है। उन्होंने मांग करी कि कोरोना गाइडलाइन में छूट देकर दुकानों के बंद होने का समय बढ़ाया जाए, ताकि दुकानदार कम से कम दुकान का किराया, कर्मचारियों का वेतन आदि खर्चा निकाल सकें।

·       

इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार युवाओं को नशे की तरफ ढकेलकर रोजगार देने की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। ऐसा लगता है कि सरकार एक रणनीति के तहत प्रदेश के युवाओं को नशे के सागर में डुबो देना चाहती है ताकि वे अपने हकों की आवाज़ न उठा सकें। सरकार का दायित्व होता है कि युवाओं को नशे के गर्त में जाने से बताए लेकिन हरियाणा सरकार इसके विपरीत आचरण कर रही है। हरियाणा में युवाओं के माता पिता इस बात से चिंतित हो रहे हैं कि शराब पीने की उम्र में छूट के चलते चलते कहीं उनका बच्चा शराब की लत न लगा ले।

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

दीपेंद्र हुड्डा ने यह भी कहा कि शराब पीने की उम्र को 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करना प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। कहाँ तो गावों में शराब के ठेके न खुलने की बड़ी-बड़ी डींग हांकी जा रही थी और अब शराब की कमाई से अपनी तिजोरी भरने के लिये ऐसे शर्मनाक फैसले लागू किये जा रहे हैं। सरकार नौजवानों का ध्यान बेरोजगारी, महंगाई, भर्ती घोटाले, पेपर लीक जैसे मुख्य मुद्दों से हटाने के लिये उसे नशे के दलदल में फंसाने की साजिश कर रही है। इतिहास इस बात का गवाह है कि बड़े-बड़े राजे-रजवाड़े शराब की बोतलों में डूब गये और उनका साम्राज्य नष्ट हो गया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय हमारी नीति युवाओं को खिलाड़ी बनाने की थी, जबकि भाजपा-जजपा सरकार की नीति युवाओं को नशेड़ी बनाने की है।

var aax_size=’300×600′;
var aax_pubname = ‘choptaplus-21′;
var aax_src=’302’;

44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी

 

उन्होंने कहा कि सरकार शराब की ज्यादा से ज्यादा बिक्री बढ़ाकर हरियाणा की भोली-भाली जनता की जेब काटकर अपना खजाना भरने के प्रयास में लगी है। हरियाणा में नशा और नशा कारोबारियों को बढ़ावा देने की सरकार की मंशा इसी से स्पष्ट हो जाती है कि कोरोना काल में जब सब कुछ बंद था उस समय भी शराब का बड़ा घोटाला अंजाम दिया गया। आज तक घोटालेबाजों पर कार्रवाई नहीं हुई और सरकार घोटालेबाजों को संरक्षण देती रही।

 

इस दौरान विधायक अमित सिहाग, विधायक शीशपाल केहरवाल, पूर्व विधायक प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेडा, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

  

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article अभय सिंह चौटाला बोले-: प्रदेश की गठबंधन सरकार किसानों की दुश्मन, ऐलनाबाद हलके के लुदेसर, रायपुर सहित कई गांवो में किया धन्यवादी दौरा
Next Article बीपीएल परिवारों को मकान मरम्मत के लिए अब मिलेंगे 80 हजार रुपये : उपायुक्त अनीश यादव

ताजा खबरें

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला
sirsa news अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया
ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार शिक्षा हरियाणा
सरसों की फसल की कटाई करते समय क्या सावधनियाँ बरतें ? harvesting mustard crop
कृषि रोजगार हरियाणा
विधि विधान से हुआ होलिका दहन, देखने के लिए उमड़े लोग,
sirsa news अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
A former sarpanch's son and his nephew died in a land dispute in the Kalanwali area of ​​Sirsa.
sirsa news कालांवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में पूर्व सरपंच के बेटे व उसके भतीजे की मौत
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Gudiya Kheda School of Sirsa created history by securing second place at the state level.
सिरसा के गुड़िया खेड़ा स्कूल ने रचा इतिहास, प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
जयपुर में द्रव्यवती नदी पर बनेगी 36 किमी लंबी एलिवेटेड रोड
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार हरियाणा
Sardulgarh double murder News
सरदूलगढ़ में दिनदहाड़े व्यापारी और उसके कर्मचारी को मार डाला: फार्म हाउस पर गोलियों से भूना
अपराध ब्रेकिंग न्यूज़
Rampura Dhillon Maha Panchayat
रामपुरा ढिल्लों महापंचायत: किन्नरों की बधाई 1100 रुपये तय, नशा तस्करों का होगा बायकॉट, जानें गांव के 7 बड़े फैसले
sirsa news अजब गजब हरियाणा
The secret to waking up before sunrise! Swami Nityananda Giri says, "Brahmamuhurta can change your destiny."
सूर्योदय से पहले उठने का बड़ा रहस्य! स्वामी नित्यानंद गिरी बोले — ब्रह्ममुहूर्त बदल सकता है आपकी किस्मत
ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल शिक्षा हरियाणा
Vigilance arrested a female technical assistant
विजिलेंस ने महिला तकनीकी सहायक को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार शिक्षा हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?