choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » जिला में होगा साढे पांच लाख से अधिक पौधों का रोपण : रमेश चंद्र विढ़ाण ।।।
ब्रेकिंग न्यूज़

जिला में होगा साढे पांच लाख से अधिक पौधों का रोपण : रमेश चंद्र विढ़ाण ।।।

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 21, 2020
Share
5 Min Read
Add caption

हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 

 

सिरसा जिले में होगा साढे पांच लाख से अधिक पौधों का रोपण : रमेश चंद्र विढ़ाण ।।।

-सड़कों के किनारे 110 किलोमीटर क्षेत्र व 277.47 हैक्टेयर भूमि क्षेत्र में किया जा रहा है पौधारोपण।।।
-पौधगिरी व जल शक्ति अभियान के तहत किया जाएगा पौधारोपण का कार्य
सिरसा, 21 अगस्त।

                उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने बताया कि वन विभाग द्वारा चालू वित्त वर्ष में जिला में 5 लाख 79 हजार 717 पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधों के निर्धारित लक्ष्य को जिला के सभी खंडों में पौधा रोपण कर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान जिला में पौधारोपण पर 5 करोड़ 58 लाख 49 हजार 54 रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया थ जिसमें से 1 करोड़ 60 लाख 5 हजार 178 रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
                उपायुक्त ने बताया कि यह बरसात का मौसम है और पौधारोपण के लिए अनुकूल समय है। जिला को हरा-भरा बनाने के उद्ïेश्य से पौधारोपण किया जा रहा है। विभिन्न स्कीमों व अभियान के तहत सभी खंडों में पौधा रोपण होगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य में से 3 लाख 15 हजार 970 पौधों को जिला के सभी खंडों में रोपित किए जाएगा। इनमें खंड सिरसा में 14 हजार 750, खंड डबवाली में 74 हजार 720, खंड रानियां में 43 हजार 600, खंड बड़ागुढा में 69 हजार 250, खंड ऐलनाबाद में 33 हजार 150, खंड नाथूसरी चौपटा में 49 हजार तथा खंड ओढ़ां में 31 हजार 500 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा 2 लाख 30 हजार पौधे निशुल्क या बिक्री के माध्यम से लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
                उन्होंने बताया कि इस पौधारोपण अभियान के दौरान वर्ष 2018-19 व 2019-20 में लगाए गए पौधों में अनुमानित आधार पर नष्टï हुए पौधों के स्थान पर दोबारा पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए 33 हजार 747 नए पौधे भी रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान / पौधगिरी अभियान के तहत जिला में 2 लाख 30 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है जिनमें से एक लाख 10 हजार पौधे स्कूलों व एक लाख 20 हजार पौधे ग्राम पंचायतों के माध्यम से लगवाए जा रहे हैं। ये पौधे निशुल्क मुहैया करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा सरकारी वन भूमि में पौधारोपण, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण, सरकारी संस्थानों तथा किसानों की निजी भूमि में पौधारोपण के लिए भी योजनाएं क्रियांवित की जा रही है।
                उपायुक्त बिढाण ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे एक-एक पौधा जरूर लगाएं और उनकी देखभाल का भी संकल्प लें। पेड़ों का सरंक्षण भी आज की सबसे बड़ी जरूरत है। जितने अधिक पेड़-पौधे होंगे उतना ही वातावरण शुद्घ होगा। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। इसलिए पौधा रोपण अभियान से जुड़कर पौधे लगाएं और जिला को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से जिला में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई थी। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
इन 11 नर्सरियों से प्राप्त कर सकते हैं पौधे :
                जिला सिरसा में वन विभाग की 11 नर्सरियां हैं जिनमें गांव नाथूसरी, नहराणा, भावदीन, डबवाली, खुईयां, ओटू, जीवन नगर, उमेदपुरा, कालांवाली, खैरेकां व दौलतपुर खेड़ाकी नर्सरियां शामिल हैं। इन नर्सरियों से पौधे प्राप्त किये जा सकते हैं। वन विभाग द्वारा सड़कों, राजमार्गों, स्कूलों, ग्राम पंचायतों में भी मॉनसून सीजन के दौरान पौधारोपण करवाया जा रहा है। आमजन इन नर्सरियों के माध्यम से अमरुद, अनार, बर्मा डेक (बकैण), गुलमोर, सुहांजना आदि की पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article गांव नटार में सीवर में गिरे 25 वर्षीय संदीप ऊर्फ काला सिंह का मिला शव । पिछ्ले करीब 10 दिनों की जा रही थी तालाश . Chopta News
Next Article एसवाईएल मामले में हरियाणा को जल्द मिलेगा अपने हिस्से का पानी : रणजीत सिंह।।।।बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

ताजा खबरें

mandi bhav today
mandi bhav today मंडी भाव 15 मार्च 2026: नोहर, ऐलनाबाद, बीकानेर और सिरसा मंडी के ताजा भाव
sirsa news कृषि व्यापार हरियाणा
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?