choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » जयपुर || ट्रक और वेन की भिड़ंत में रीट की परीक्षा देने सीकर जा रहे 6 लोगों की मौत
ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर || ट्रक और वेन की भिड़ंत में रीट की परीक्षा देने सीकर जा रहे 6 लोगों की मौत

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: September 25, 2021
Share
4 Min Read

 

जयपुर के चाकसू में शनिवार सुबह NH-12 निमोडिया मोड़ पर ट्रक और वेन की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को चाकसू के सैटेलाइट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारे गए सभी लोग वैन में सवार थे। इनमें वैन का ड्राइवर भी शामिल है। बाकी पांच लोग बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र के गौरधनपुरा नयापुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो रीट की परीक्षा देने सीकर जा रहे थे। वैन में करीब 11 लोग सवार थे।

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 

यह हादसा निमोडिया कट के पास हुआ। एक ईको वैन बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। इनका महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एक परीक्षार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जयपुर रेफर किया गया है। बाकी दो घायलों का चाकसू हॉस्पिटल में और दो का महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

इन 6 लोगों की मौत हुई

  1. विष्णु नागर, निवासी बड़ोद बारां
  2. तेजराज उर्फ राजेंद्र मेघवाल, निवासी कसमपुरा अटरू बारां
  3. सत्यनारायण, निवासी गोवर्धनपुर सालपुरा बारां
  4. वेद प्रकाश, निवासी हनुमंत खेरी गुजरान
  5. सुरेश, निवासी गोवर्धनपुर कवाई सालपुरा
  6. दिलीप मेहता, निवासी गोवर्धनपुर कवाई सालपुरा

ये जख्मी हुए
नरेंद्र, निवासी छबड़ा बारां
अनिल, निवासी गोरधनपुरा कवाई सालपुरा बारां
भगवान नगर, निवासी बारां
हेमराज बैरवा, निवासी हनुमंत खेर मुसी गुजरान बारां
जोरावर सिंह पुत्र राम प्रताप, निवासी बारां (इनकी हालत गंभीर है)

चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी

एडमिट कार्ड से हुई पहचान, अस्पताल में अफरा-तफरी
मृतकों और घायलों की पहचान इनके एडमिट कार्ड से हुई। इसके बाद सभी के परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के बाद हॉस्पिटल में-तफरी मच गई।


मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। सीएम अशोक गहलोत ने अपील की है कि सभी अभ्यर्थी यात्रा करते हुए सावधानी रखें। तेज गति और असावधानीपूर्ण तरीके से वाहन न चलाएं। यथासंभव सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। कोई भी परीक्षा आपके जीवन से बड़ी नहीं हो सकती है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने चारों शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

तेज धमाके की आवाज
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज धमाके के साथ वैन ट्रक में घुस गई। करीब 2 किलोमीटर तक वैन ट्रक में ही फंसी रही। सड़क पर लोगों ने ट्रक चालक को हादसे के बारे बताया। ट्रक इतनी स्पीड में था कि ड्राइवर को हादसे का पता ही नहीं लगा। हादसे की सूचना पर चाकसू पुलिस पहुंची। आसपास के लोग भी आ पहुंचे। वैन को ट्रेलर से अलग करवाया और घायलों को बाहर निकाला गया।

Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भिड़ंत के बाद वैन ट्रक के पीछे लगे एक लोहे के पाइप में फंस गई। इसकी वजह से वैन में आगे बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वैन को बाहर निकाला और घायलों को पहले चाकसू के सेटेलाइट अस्पताल भिजवाया गया। वहां से महात्मा गांधी अस्पताल में लगाया गया। एक परीक्षार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जयपुर रेफर किया गया है। बाकी दो घायलों का चाकसू हॉस्पिटल और दो का महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article राजस्थान के सीकर जिले में शिक्षक भर्ती परीक्षा रीट में पास करवाने की एवज में लाखों रुपए लेने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Next Article UPSC पास करने वाली प्रीति बैनिवाल की सफलता की कहानी: 14 ऑपरेशन, एक साल बेड पर; शादी टूटी लेकिन हिम्मत नहीं हारी

ताजा खबरें

नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
weather alert
weather alert मार्च में ही तपने लगा उत्तर भारत: बाड़मेर 39.8°C, हिसार 37.5°C के साथ गर्मी का रिकॉर्ड
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
गांव शाहपुरिया में सुनीता और निर्मला दो बहने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बढ़ा रही आत्मनिर्भरता की ओर कदम 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार शिक्षा हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?