choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » चोरी की गाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के नम्बर लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश एक काबू, दो गाडियां बरामद
ब्रेकिंग न्यूज़

चोरी की गाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के नम्बर लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश एक काबू, दो गाडियां बरामद

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: December 2, 2020
Share
6 Min Read

 

हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए शहर की ऑटो मार्केट क्षेत्र से चोरी की गाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ियों के चेसी और इंजन नम्बर लगाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है । मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर नरेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में शहर थाना सिरसा में राजकुमार उर्फ राजू पुत्र बलराम, संदीप उर्फ लाली पुत्र रामकुमार निवासियान कुस्सर जिला सिरसा, साहिल पुत्र रमेश कुमार निवासी फतेहाबाद व कबीर पुत्र बनवारी लाल निवासी जे. जे. कॉलोनी, सिरसा के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया है कि पुलिस ने घटना के एक आरोपी संदीप निवासी कुस्सर को गिरफ्तार कर उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है । उन्होंने बताया कि इस घटना के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य चोरीशुदा गाड़ियां खरीदकर उनके इंजन व चेसी नं. बदलकर उन्हें आगे बेचते थे । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि शहर के ऑटो मार्केट में स्थित एक डेंटर की वर्कशॉप पर चोरीशुदा गाड़ियां आती है और इन गाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के चेसी व इंजन नं. अंकित किए जाते है । सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर नरेश कुमार ने कहा कि बीते दिवस इस मामले में ऑटो मार्केट क्षेत्र में उक्त स्थान पर दबिश देकर मौका से दो गाड़ियां बरामद कर एक आरोपी को काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान अन्य अपराधिक वारदातों व गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता । सीआईए प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कारवाई की जाएगी ।

1400 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों सहित कार सवार दो युवक काबू
जिला भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गस्त व चैकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए गांव डबवाली क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 1400 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान राकेश पुत्र शशि कुमार व रोहित पुत्र मोहन लाल निवासियान वार्ड नं. 15, मंडी डबवाली के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली पुलिस टीम के इंचार्ज उपनिरीक्षक अजय कुमार की एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गांव डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे कार सवार युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर कार मोड़कर वापिस भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त कार सवार दोनों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 1400 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियां बरामद हूई । पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 

2 किलोग्राम  चूरा पोस्त सहित युवक काबू
.जिला भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गस्त व चैकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए गांव सुखचैन क्षेत्र से एक युवक को 2 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पैक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ शिंदर पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी सुखचैन के रुप में हुई है । पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली की एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गांव सुखचैन क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 2 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हूआ । पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

Attachments area

चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के बी.एड. पाठ्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर
Next Article नाथूसरी कलां उपमंडल बिजली कार्यालय में दुर्घटनाओं को रोकने व उपभोक्ता कर्मचारियों के आपसी तालमेल के लिए किया हवन यज्ञ का आयोजन

ताजा खबरें

mandi bhav today
mandi bhav today मंडी भाव 15 मार्च 2026: नोहर, ऐलनाबाद, बीकानेर और सिरसा मंडी के ताजा भाव
sirsa news कृषि व्यापार हरियाणा
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?