चोपटा। खंड के गांव रायपुर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव को गंदगी मुक्त करने का शुभारंभ गांव के सरपंच सुभाष चंद्र बैनीवाल व ग्राम सचिव श्रवण कुमार ने किया। सबसे पहले गांव में बने चौधरी देवी लाल पार्क व ग्राम सचिवालय की सफाई कर पौधारोपण किया गया। ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया। यह जानकारी देते हुए खंड संयोजक मेनपाल सिहाग ने बताया कि गंद गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत 8 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी गांवों में स्वच्छ व सुंदर गांव अभियान चलाया गया है। इसी के तहत गांव रायपुर में ग्रामीणों को श्रमदान के महत्व के बारे में बताया गया। ग्रामीणों ने गांव में सफाई अभियान चलाया। इसी के तहत गांव को गंदगी मुक्त किया जाएगा। श्रमदान के तहत ग्रामीणों ने सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा। इस मौके पर ग्रामीण शंकरलाल, दलीप सिंह, उग्रसेन, चंद्रमुखी, संदीप कुमार, कुलदीप कुमार, पवन, छोटू राम सहित कई ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव को सुंदर व स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया।
Sign in to your account