choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » गरीब आदमी को महंगाई के हथियार से मार रही है सरकार – दीपेंद्र हुड्डा
ब्रेकिंग न्यूज़

गरीब आदमी को महंगाई के हथियार से मार रही है सरकार – दीपेंद्र हुड्डा

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: September 2, 2021
Share
5 Min Read

 

सिरसा, 2 सितम्बर। सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज सिरसा के कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महंगाई बेलगाम हो चुकी है। सरकार गरीब आदमी को महंगाई के हथियार से मार रही है। रसोई गैस के दामों की बढ़ोत्तरी से गरीब आदमी की समझ में आ गया है कि सरकार बार-बार नये गैस कनेक्शन देने का ढ़िंढोरा क्यों पीट रही है। इसके पीछे सरकार की मंशा गरीबों की जेब खाली करने और सरकारी खजाना भरने की है।

हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी

 

उन्होंने करनाल में किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय तबादला किये जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसा करके सरकार जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। इससे ये प्रमाणित होता है कि किसानों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज सरकार के इशारे पर हुआ है और खुद मुख्यमंत्री ने SDM का बचाव करके साबित कर दिया है कि सरकार इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर रुटीन प्रशासनिक काम-काज का हिस्सा होता है, आरोपी अधिकारी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से साबित होता है कि हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार खुद ही चाहती है कि किसानों को उकसाया जाए।

 

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह आमजन के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है। पेट्रोल सौ रुपये के पार पहुंच गया है। सरसों तेल दो सौ रुपये के पार बिक रहा है और अब घरेलू गैस की बढ़ी कीमतें, फिर भी आँखें बंद किये बैठी है सरकार। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने आम लोगों को गरीबी के दलदल में ढकेल दिया है उनकी आर्थिक हालत दयनीय हो गयी है। उन्होंने मांग करी कि सरकार बेलगाम होती जा रही महंगाई पर तुरंत रोक लगाए।

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 

 

उन्होंने कहा कि सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही सरकार ने गैस के दाम में 25 रुपये की बडी वृद्धि करके आम लोगों को करारा झटका दिया है। महंगाई की चौतरफा मार से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केवल सिरसा जिले की बात करें तो यहां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 915 रुपये और फतेहाबाद जिले में 912 रुपये पर पहुंच गयी है। सरकार गरीब आदमी की जेब पर डाका डालकर अपना खजाना भर रही है। भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री से उसने कितने लाख करोड़ रुपये की कमाई की है और ये सारा पैसा कहां गया।

 


चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि रसोई गैस की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि अनुचित और गरीब विरोधी कदम है। अकेले इस साल के 8 महीनों में गैस के दाम करीब 190 रुपये बढ़ गये। वहीं जो गैस सिलेंडर 1 मार्च, 2014 में 410 रुपये का मिलता था 1 सितंबर, 2021 को दिल्ली में उस गैस सिलेंडर की क़ीमत 884 रुपये हो चुकी है। यानी 7 साल में दोगुनी से भी ज्यादा। किसान की आमदनी दोगुनी नहीं हुई लेकिन गैस सिलेंडर के दाम दोगुने से ज्यादा हो गये।

 

इससे पहले उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. होशियारी लाल शर्मा के आवास जंडवाला मोहल्ला पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि स्व. होशियारी लाल शर्मा जी सिरसा में कांग्रेस पार्टी के बड़े स्तंभ थे। उनकी सादगी और नेकदिली के हम सभी कायल हैं। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। इस अवसर पर डबवाली से विधायक अमित सिहाग, कालावली से विधायक शीशपाल केहरवाल, डॉ. के.वी.सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, मलकीत सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

TAGGED:#chopta plus#dipenderhudda#hosiyarilalsharmaCongressHarayananewssirsanews
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article चोपटा, नाथूसरी कलां, तरकांवाली, गुसाईआना, राजपुरा साहनी, गिगोरानी, रामपुरा ढिल्लों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पौष्टिक आहार के बारे में दी जानकारी
Next Article कुम्हारिया के ग्रामीणों ने नशा रोकने के लिए बैठक में लिया फैसला, ग्रामीणों की कमेटी घर-घर जाकर बताएगी नशे के दुष्प्रभाव

ताजा खबरें

mandi bhav today
mandi bhav today मंडी भाव 15 मार्च 2026: नोहर, ऐलनाबाद, बीकानेर और सिरसा मंडी के ताजा भाव
sirsa news कृषि व्यापार हरियाणा
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?