choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » गंदगी मुक्त भारत अभियान : अपने गांव को बनाएं स्वस्थ व बढ़ाएं सौंदर्यकरण
ब्रेकिंग न्यूज़

गंदगी मुक्त भारत अभियान : अपने गांव को बनाएं स्वस्थ व बढ़ाएं सौंदर्यकरण

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 9, 2020
Share
5 Min Read

हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 

  •  गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव को बनाएं स्वच्छ व बढ़ाएं सौंदर्यकरण : उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान

– उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ई-चौपाल के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों से हुए रुबरु
– 15 अगस्त तक विशेष अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गांवों को गंदगी मुक्त व कचरा मुक्त बनाने की चलेगी मुहिम

चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
चोपटा प्लस। जिला सिरसा के उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने कहा कि स्वच्छता हमारी जीवन शैली का विशेष हिस्सा है, इसलिए स्वच्छता को लेकर सभी नागरिकों को सकारात्मक दृष्टिïकोण अपनाना होगा। जिन क्षेत्रों में स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जाता या ज्यादा गंदगी होती है वहां पर अनेक बीमारियों के फैलने की संभावना रहती है। दूषित वातावरण से व्यक्ति को स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक रुप से भी नुकसान होता है। इसके अलावा गांवों में दूषित हो रहा तालाब का पानी भी आज चिंता का विषय है, यह दूषित पानी व्यक्ति को शारीरिक रुप से तो नुकसान पहुंचाता ही है वहीं पशुधन के लिए भी बेहद घातक है। सभी सरपंच व पंच गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों के सहयोग से अपने गांवों को स्वच्छ, साफ सुथरा व पॉलिथीन मुक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें।
                उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान शनिवार को देर सांय अपने कैंप कार्यालय में ई-चौपाल के माध्यम से जिला के सरपंचों से रुबरु हो रहे थे। ई-चौपाल में एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, जिला सलाहकार सुखविंद्र सिंह, समाज शिक्षा  एवं पंचायत विकास अधिकारी दिनेश मेहता ने भी उपस्थिति थे।
                उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने कहा कि आज पॉलिथीन का बढ़ता उपयोग भविष्य के लिए घातक संकेत है। अगर समय रहते हमने इस पर अंकुश नहीं लगाया तो आने वाले समय में भावी पीढ़ी को भयंकर परिणाम भुगतने होंगे। पॉलिथीन के माध्यम से मानव शरीर अनेक गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं और पॉलिथीन से सीवरेज आदि भी जाम होने की स्थिति में दूषित वातावरण हो जाता है। इसके अलावा पॉलिथीन भूमि के अंदर जा कर भूमि की उपजाऊ शक्ति को खत्म करता है, क्योंकि यह जल्दी से नष्टï नहीं होता। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अपने गांव को स्वच्छ व कचरा मुक्त बनाने के साथ-साथ पॉलिथीन मुक्त बनाने का भी संकल्प लें और पॉलिथीन की जगह कपड़े या जूट से बने बैग का प्रयोग करें। सरपंच गांव स्तर पर विशेष जागरुकता मुहिम के माध्यम से लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शादी या अन्य समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करें और कार्यक्रम के उपरांत सिंगल यूज प्लास्टिक का सही ढंग से निष्पादन करें।
                उन्होंने ने कहा कि 15 अगस्त तक इस अभियान के दौरान गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य करें।  इसके लिए सरपंच गांव के मुख्य चौराहों, स्कूल, पीएचसी या अन्य सार्वजनिक भवनों की दीवारों पर प्रेरणादायी संदेश वाली चित्रकारी करवाएं जिससे महिलाएं व युवा वर्ग भी प्रेरित हों। इसके अलावा बरसाती मौसम को देखते हुए अपने – अपने गांव में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करने की भी जिम्मेदारी लें। उन्होंने आह्वïान किया कि नागरिक अपने बच्चों के जन्मदिन, शादी समारोह या अन्य यादगार अवसरों पर पौधारोपण जरुर करें, क्योंकि जहां हरियाली होती है वहां स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ बारिश भी अधिक होती है।
उपायुक्त ने बताया इस चौपाल का मुख्य उदेश्य 15 अगस्त तक जिले में चल रहे स्वच्छता के प्रयासों को गति देना है। इस गतिविधि से गांव में स्वच्छता की स्थिति में सुधार के साथ-साथ प्लास्टिक कचरे के सही निपटान में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। सभी सरपंच 15 अगस्त तक अपने गांव में गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत की गई गतिविधियों की फोटोग्राफ इस व्हाट्सएप ग्रुप में जरुर भेजें।
                उपायुक्त ने कहा कि सबसे स्वच्छ व कचरा मुक्त तीन गांवों को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतें विशेष अभियान के दौरान पूरी लगन व निष्ठïा से काम करें ताकि गांव स्वच्छ व सुंदर नजर आए ताकि दूसरे गांवों को भी स्वच्छता की प्रेरणा मिले। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस अभियान में जिला सिरसा प्रदेश भर में अग्रणीय रहेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article पैंतालिसा क्षेत्र कई गांवो में बारिश होने से सावनी की फसल को फायदा, गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
Next Article गिगोरानी में किसान क्रांति दिवस पर किसानों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जताया रोष . Chopta News

ताजा खबरें

mandi bhav today
mandi bhav today मंडी भाव 15 मार्च 2026: नोहर, ऐलनाबाद, बीकानेर और सिरसा मंडी के ताजा भाव
sirsa news कृषि व्यापार हरियाणा
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?