choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » खचवाना के अजीत बैनीवाल हत्या मामला -: 6 साल 7 माह 2 दिन के बाद कोर्ट का अहम फ़ैसला, 8 हत्यारों को आजीवन कारावास, जानिए …
ब्रेकिंग न्यूज़

खचवाना के अजीत बैनीवाल हत्या मामला -: 6 साल 7 माह 2 दिन के बाद कोर्ट का अहम फ़ैसला, 8 हत्यारों को आजीवन कारावास, जानिए …

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: November 30, 2021
Share
4 Min Read

 

अजीत बैनीवाल हत्या मामले में एडीजे कोर्ट भादरा ने सभी 8 आरोपियों को माना दोषी, हत्या के आठ दोषियों को आजीवन कारावास

शराब माफिया के खिलाफ बोलने पर हुई थी छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत की हत्या, छह साल बाद आया फैसला

भादरा। हनुमानगढ़ जिले के भादरा में अतिरिक्त सेशन न्यायाधीश कमल लोहिया ने छह साल पुराने हत्या के मामले में सभी आठों आरोपियों को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्या के मामले मे सभी आठों आरोपियों रमेश उर्फ धोनी, मुकेश शर्मा, विनोद कुमार, रविन्द्र कुमार शर्मा, जेपी उर्फ जयप्रकाश, मुकेश उर्फ प्रीतम सोनी, संजीव कुमार और रोशन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

 स्थानीय अपर सेशन न्यायालय ने  8  आरोपितों रमेश उर्फ धोनी निवासी दयावट, मुकेश शर्मा निवासी जाटान, रविन्द्र शर्मा निवासी निनाण, प्रीतम उर्फ मुकेश सोनी निवासी ढाणी मोहब्बतपुर,जयप्रकाश नाई निवासी छानी बड़ी, विनोद झाझड़िया निवासी ढाणी बड़ी, संजय निवासी लुदेसर व रोशन बैनीवाल निवासी खचवाना को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

*#यह है मामला-*

हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी

भादरा स्थित महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के एसएफआई से छात्र संघ अध्यक्ष अजीत बैनीवाल की महज 18 वर्ष की उम्र में 29 अप्रैल 2015 को शराब माफियाओं के कारिंदो ने उस समय पीट-पीट कर हत्या कर दी। जब वह अपने गांव खचवाना से अपने साथी सुरेन्द्र के साथ बाइक से प्रथम वर्ष का पेपर देने के लिए भादरा आ रहा था। मौके पर पहुंचे हरदत्त नाई और कुछ लोगों ने उसे तत्काल भादरा के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उसे हिसार रैफर कर दिया गया, हिसार पहुंचने से पहले उसकी मृत्यु हो गई।

*#न्याय की लड़ाई लड़ते हुए पिता की हुई मौत-*

घटना के बाद मामला काफी गर्माया और गांव-गांव में लोग शराब ठेकेदारों के विरोध में इकट्ठे हुए। अजीत के पिता जिले सिंह ने अपने बेटे के हत्यारों और शराब ठेकेदारों के खिलाफ काफी लम्बी लड़ाई लड़ी। परन्तु 15 मार्च 2019 को लड़ाई अधूरी छोड़कर उनकी मौत हो गई। अजीत अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था।

 एसएफआई कार्यकर्ता व महाराजा अग्रसेन कॉलेज  के छात्र संघ अध्यक्ष अजीत  बेनीवाल हत्याकांड में स्थानीय अपर  सेशन न्यायाधीश कमल लोहिया ने मंगलवार को 8 आरोपितों को कारावास व अर्थदंड से  दंडित किया है। घटना 6 साल  7 माह 2 दिन पहले की 28 अप्रैल 2015 की  मुन्सरी बस स्टैंड के नजदीक की है । जिसमें हमलावरों ने अजीत बेनीवाल को गंभीर चोटे पहुंचाई, बाद में भादरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हिसार ले जाते समय उसकी मौत  हो गई थी। पुलिस ने इस सम्बन्ध में  एफ.आई. आर .न.81/2015 दर्ज कर न्यायालय में आरोप  पत्र  पेश किया था। जिसमें स्थानीय अपर सेशन न्यायालय ने आज 8  आरोपितों

रमेश उर्फ धोनी निवासी दयावट, मुकेश शर्मा निवासी जाटान, रविन्द्र शर्मा निवासी निनाण

 प्रीतम उर्फ मुकेश सोनी निवासी ढाणी मोहब्बतपुर,

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 

 जयप्रकाश नाई निवासी छानी बड़ी, विनोद झाझड़िया निवासी ढाणी बड़ी, संजय निवासी लुदेसर व रोशन बैनीवाल निवासी खचवाना को दोष सिद्ध करार कर 

धारा 147 में प्रत्येक को 2 वर्ष के  कठोर कारावास व 500 रुपये जुर्माना,

धारा148 में प्रत्येक को 3 वर्ष के  कठोर कारावास व 1000 रूपये जुर्माना,

धारा 341/149 में प्रत्येक को 1 वर्ष का साधारण कारावास व 500 रूपये का जुर्माना,

धारा 302/149 में प्रत्येक को आजीवन कारावास व 5000 रूपये जुर्माना एवं 

धारा 120 बी में प्रत्येक को आजीवन कारावास व 5000 रूपये जुर्माना से दंडित किया है। प्रकरण में सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक विक्रम शर्मा व पीड़ित पक्ष की ओर अधिवक्ता गण भूपसिंह बेनीवाल,  जगदीश चलाना व राजेंद्र बेनीवाल  ने पैरवी की।

चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी

TAGGED:#ajeet#beniwal#chopta plus#khachawana#leader#studentBhadranewsSFI
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article आरोही मॉडल स्कूल नाथूसरी कलां की छात्रा मनीषा को ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अव्वल रहने पर सीजेएम ने किया सम्मानित
Next Article हरियाणा में नंबरदारों की नियुक्ति पर लगाई रोक

ताजा खबरें

mandi bhav today
mandi bhav today मंडी भाव 15 मार्च 2026: नोहर, ऐलनाबाद, बीकानेर और सिरसा मंडी के ताजा भाव
sirsa news कृषि व्यापार हरियाणा
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?