choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » कुम्हारिया में पीने के पानी की किल्लत, खरीदकर पीना पड़ रहा है पानी, भयंकर गर्मी में महिलाएं सिर पर मटका रखकर दूर-दूर से ला रही है पानी
ब्रेकिंग न्यूज़

कुम्हारिया में पीने के पानी की किल्लत, खरीदकर पीना पड़ रहा है पानी, भयंकर गर्मी में महिलाएं सिर पर मटका रखकर दूर-दूर से ला रही है पानी

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: June 11, 2021
Share
5 Min Read

 

चोपटा। सिरसा जिले के अंतिम छोर पर पड़ने वाले गांव कुम्हारिया में पीने के पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। भयंकर गर्मी में महिलाओं को सिर पर मटके रखकर दूर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। गांव में बने जलघर से पानी की सप्लाई  बंद है वहीं पानी के टैंकर वाले वाटर वर्क्स के जल घर से पानी लेकर लोगों से 250 रुपए से 500 रुपए तक वसूल रहे हैं। ग्रामीणों को पेयजल खरीदकर पीना पड़ रहा है । जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नहरों में पानी की कटौती करने के कारण पीने के पानी की समस्या पैदा हुई है।

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला

राजस्थान की सीमा से सटे चौपटा क्षेत्र के गांव कुम्हारिया में पीने के पानी का प्रबंध करने के लिए ग्रामीण महिला व पुरुष भयंकर गर्मी में सारा दिन लगे रहते हैं। 

ग्रामीण वेद प्रकाश, महेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, दारा सिंह, रामकुमार, कृष्ण कुमार, हनुमान सिंह, संदीप कुमार, जगदीश, महावीर, बलबीर सिंह ने बताया कि एक और जहां सरकार 70 लीटर पानी देने का वायदा करती है वहीं घरों में मटके खाली पड़े हैं। गांव के जल घर से पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि जब जल घर के कर्मचारियों अधिकारियों से बात करते हैं तो वह कहते हैं कि जो जल घर की डिग्गियों में पानी नहीं है लेकिन दूसरी तरफ पानी के टैंकर वाले जलघर से पानी लेकर लोगों से 250 से 500 रुपए वसूल कर रहे हैं। साधन संपन्न लोग तो अपने घरों में पानी के टैंकर से पानी भरवा लेते हैं ।लेकिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को पानी सिर पर मटके रखकर दूर-दूर से लाना पड़ता है। इस भयंकर गर्मी में पूरा दिन पीने के पानी का प्रबंध करने में ही गुजर जाता है। इनका कहना है कि पीने के पानी की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अगर एक-दो दिन में पीने के पानी का प्रबंध नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन तहसील या जिला मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी

इनका कहना है कि सरकार को नहरी पानी में कटौती वापस लेनी चाहिए, ताकि जलकर की डिग्गियों में पानी प्राप्त मात्रा में इकट्ठा हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि पहले नहरों में पानी 2 सप्ताह के लिए आता था और नहर 1 सप्ताह के लिए बंद होती थी। जिससे खेतों में पानी ठीक लग जाता था और जल घर में भी पर्याप्त मात्रा में पानी आने से कभी भी पानी की किल्लत नहीं हुई । लेकिन इस सरकार द्वारा पिछले 2 साल से नहरी पानी की कटौती करने के बाद लगातार खेतों में और जल घर की डिग्गी में पानी की कमी बनी हुई है। सरकार को भयंकर गर्मी को देखते हुए तुरंत प्रभाव से नहरी पानी में कटौती वापिस कर लोगों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवानी चाहिए।

जन स्वास्थ्य विभाग के जेई अमन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुम्हारिया के जल घर  में 2 डिग्गियां बनी हुई है जिनमें पानी नहीं बचा है जिससे  पेयजल की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जलघर के कुओं में  पेयजल सप्लाई के लिए पानी इकट्ठा किया हुआ है वहां से टैंकर चालक पानी लेकर जा रहे हैं। नहर में पानी 15 दिन के लिए बंद किया जा रहा है जिससे जलघर की डिग्गियों में पानी भरा जाता है वह मात्र 10- 12 दिन ही सप्लाई हो पाता है । अब तीन-चार दिन तक पानी सप्लाई नहीं किया जा सकेगा।  जब नहर  में पानी में  आ जाएगा उससे डिग्गियो में पानी भरा जाएगा उसके बाद पानी सप्लाई हो पाएगी। तब तक जलघर के कुओं में पड़ा पानी ग्रामीण जरूरत के अनुसार ले जा सकते हैं टैंकर चालकों को रोक  दिया जाएगा।

Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया

TAGGED:#chopta plus#kumharia sirsa#public healthkumhariaSirsaSirsa breaking newswater shortageपीने के पानी की किल्लत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article जानिए मौसम पूर्वानुमान और पूरी जानकारी:
Next Article चोपटा क्षेत्र में जोरदार आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त, नरमा व कपास की फसल को नुकसान, हल्की बारिश होने से मिली गर्मी से राहत

ताजा खबरें

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला
sirsa news अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया
ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार शिक्षा हरियाणा
सरसों की फसल की कटाई करते समय क्या सावधनियाँ बरतें ? harvesting mustard crop
कृषि रोजगार हरियाणा
विधि विधान से हुआ होलिका दहन, देखने के लिए उमड़े लोग,
sirsa news अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
A former sarpanch's son and his nephew died in a land dispute in the Kalanwali area of ​​Sirsa.
sirsa news कालांवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में पूर्व सरपंच के बेटे व उसके भतीजे की मौत
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Gudiya Kheda School of Sirsa created history by securing second place at the state level.
सिरसा के गुड़िया खेड़ा स्कूल ने रचा इतिहास, प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
जयपुर में द्रव्यवती नदी पर बनेगी 36 किमी लंबी एलिवेटेड रोड
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार हरियाणा
Sardulgarh double murder News
सरदूलगढ़ में दिनदहाड़े व्यापारी और उसके कर्मचारी को मार डाला: फार्म हाउस पर गोलियों से भूना
अपराध ब्रेकिंग न्यूज़
Rampura Dhillon Maha Panchayat
रामपुरा ढिल्लों महापंचायत: किन्नरों की बधाई 1100 रुपये तय, नशा तस्करों का होगा बायकॉट, जानें गांव के 7 बड़े फैसले
sirsa news अजब गजब हरियाणा
The secret to waking up before sunrise! Swami Nityananda Giri says, "Brahmamuhurta can change your destiny."
सूर्योदय से पहले उठने का बड़ा रहस्य! स्वामी नित्यानंद गिरी बोले — ब्रह्ममुहूर्त बदल सकता है आपकी किस्मत
ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल शिक्षा हरियाणा
Vigilance arrested a female technical assistant
विजिलेंस ने महिला तकनीकी सहायक को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार शिक्षा हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?