choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » किसान चेयरमैन विरेन्द्र सहू सीडलैस किंन्नू और माल्टा, मौसमी व नींबू की नर्सरी में पौध तैयार कर रहे कमाई ।।।। नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति के चेयरमैन विरेंद्र सहू को राजनीति, समाजसेवा से मिली शोहरत तो बागवानी ने दिलाई दौलत
ब्रेकिंग न्यूज़

किसान चेयरमैन विरेन्द्र सहू सीडलैस किंन्नू और माल्टा, मौसमी व नींबू की नर्सरी में पौध तैयार कर रहे कमाई ।।।। नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति के चेयरमैन विरेंद्र सहू को राजनीति, समाजसेवा से मिली शोहरत तो बागवानी ने दिलाई दौलत

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 24, 2020
Share
7 Min Read
किसान चेयरमैन विरेन्द्र सहू सीडलैस किंन्नू और माल्टा, मौसमी व नींबू की नर्सरी में
पौध तैयार कर रहे कमाई  

हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी

नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति के चेयरमैन विरेंद्र सहू को
राजनीति, समाजसेवा से मिली शोहरत तो बागवानी ने दिलाई दौलत 

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
नरेश बैनीवाल
चोपटा -राजस्थान की सीमा से सटे
हरियाणा के पैंतालिसा क्षेत्र में रेतीली जमीन है जिसमें परंपरागत खेती से आमदनी कम
हो जाती है। और आर्थिक स्थिति डावांडोल हो जाती है। लेकिन गांव गिगोरानी के किसान
(अब नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति के चेयरमैन) विरेंद्र सहू ने हौसला हारने की बजाए
कमाई का जरिया खोजा। उसने अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए 22
एकड़ भूमि में किन्नू का बाग लगाया व 8 एकड़ में आग्रेनिक अमरूद लगाए। इससे
परंपरागत कृषि के साथ अतिरिक्त आमदन शुरू हो गई। इसके अलावा सीजन के अनुसार
विरेंद्र सहू द्वारा अपने खेत में इजराइली विधि से लगाए गए तरबूज व खरबूजा को
क्षेत्र के लोग काफी पसंद करते हैं। इस कमाई के साथ साथ किसान विरेंद्र सहू ने
सीडलैस किन्नू व मोसमी, माल्टा व नींबू के पौधे तैयार कर बेचने से कमाई का दायरा भी
बढा़ लिया है। वर्णिका सहू फ्रूट नर्सरी गिगोरानी में तैयार उच्च क्वालिटी के पौधों
को क्षेत्र के लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लीक से हटकर कुछ करने के जज्बे ने राजनीति
व समाजसेवा के साथ साथ विरेंद्र सहू को हरियाणा के साथ- साथ निकटवर्ती राजस्थान के
आस पास के गांवों में अलग पहचान भी दिलवाई। आधुनिक खेती, राजनीति व समाजसेवा के
जज्बे के साथ कम उम्र में ही किसानों के लिए प्रेरणा बन गया।
  विरेंद्र सहू ने बताया कि एमए हिन्दी तक पढने के बाद खेती
पर ध्यान देना शुरू किया तो परंपरागत खेती के साथ आधुनिक खेती करने के इरादे से साल
2003-04 में अपने 22 एकड़ भूमि में किन्नू का व 8 एकड़ में आग्रेनिक अमरूद लगाए।
जिसमें अपने माता पिता का पूरा सहयोग मिला। इसी के साथ साथ $कृषि विभाग से डॉ
लक्ष्यवीर बैनीवाल व डीएचओ सतवीर शर्मा की पे्ररणा से परंरागत खेती के साथ साथ
अतिरिक्त कमाई का जरिया शुरू होने के बाद पिछले तीन वर्षों से किन्नू, मोसमी व
नींबू की पौधे तैयार कर बेचने से कमाई और बढ़ गई है। उसने बताया कि इतनी व्यस्त
जीवनशैली होने के बावजूद भी वह हर रोज सुबह 5 बजे से तीन या चार घंटे बाग में पौधों
की देखभाल अवश्य करता है । इसके बाद क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान
में जुट जाता है। विरेंद्र सहू ने बताया कि सरकार के सहयोग से उसने खेत में एक पानी
की डिग्गी भी बना ली है। उस डिग्गी में पानी इक्टठा करके रखता है जब भी सिचांई की
जरूरत होती है, तभी किन्नू के पौधों व फसलों मे सिंचाई कर लेता है। किन्नू के पौधों
में जल्दी सिंचाई की जरूरत नहीं होती। वह सिंचाई ड्रिप सिस्टम द्वारा की जाती है ,
जिससे पानी व ,खाद व दवाई सीधे पौधों को मिल जाती है। तथा पानी बेकार नहीं जाता। 
वर्णिका सहू फ्रूट नर्सरी गिगोरानी में तैयार पौध
बन रही है किसानों की पहली पंसद।
 विरेंद्र सहू ने बताया कि क्षेत्र के किसान बागवानी
करना चाहते हैं उन्हें किन्नू व अमरूद आदि के पौधे पंजाब के अबोहर व फाजिल्का से
लाने पड़ते हैं। इतनी दूर से पौधे लाने में खर्च भी काफी आता है। इसी समस्या को
देखते हुए उन्होंने गांव गिगोरानी में अपने खेत में वर्णिका सहू फ्रूट नर्सरी बनाकर
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से सीडलैस किन्नू की किस्म लाकर नर्सरी में ही पौधे
तैयार करने लगा। इसके साथ ही मौसमी, माल्टा व नींबू की कई किस्मों को भी तैयार पौधे
तैयार किए जाते हैं। अब किसानों को अन्य राज्यों या दूर से पौधे नहीं लाने पडेंग़े।
उसने सबसे पहले गांव में बाग लगाया। उसके बाग को देखकर गांव के कई किसानों ने भी
किन्नू के बाग लगाकर कमाई शुरू कर दी है। आस पास के कई् गांवों के किसान किन्नू क ा
बाग देखनें के लिए आते हैं और परंपरागत खेती के साथ अतिरिक्त कमाई का जरिया देखकर
खुश होते हैं। अब अपने खेत में ही पौधों की नर्सरी तैयार कर ली है जिससे बागवानी
करने वाले किसानों को विभिन्न किस्मों के पौधे यहीं मिल जाएंगें। इसके साथ ही
नर्सरी में तैयार पौधे भी ले जाने लगे हैं। इसके साथ ही पौध तैयार करने की जानकारी
भी देता है इसके लिए मोबाईल नं 90688-00004 पर जानकारी ली जा सकती है।
–
तरबूज व खरबूजे को भी मिलती है सराहना
 विरेंद्र
सहू ने बताया कि इजराइली विधि से मलिंयग पर ताईवान कम्पनी के खरबूजा व तरबूज की
बेलों पर लगे हुए खरबूजा व तरबूज को खरीदने की तरफ काफी रूझान है। उन्होने बताया कि
इस विधि से खरबूजा व तरबूज लगाने से मात्र 90 दिनो में प्रति एकड़ के हिसाब से 2 से
ढाई लाख रूपये की कमाई हो जाती है। उन्होंने बताया कि वह सब्जियां अपने खेत में ही
उगाता है कभी भी बाजार से नहीं लाता। मौसम के अनुसार बैंगन, घीया, तोरी, टमाटर,
लहसून, प्याज, गाजर इत्यादि उगा लेता है और ताजी सब्जी ही बनाता है। सहू ने बताया
कि धान की पराली को किन्नू व अमरूद के पोधों के पास बिखेर दिया जाता है जो कि गलने
के बाद खाद का काम करती है। जिससे दो फायदे होते हैं एक तो पराली को जलाना नहीं
पड़ता जिससे प्रदूषण नहीं होता। दूसरा इस विधि से पौधो को प्राकृतिक खाद के रूप में
पोषक तत्व ज्यादा मिलते हैं। 
 मंडी दूर होने के कारण यातायात
खर्च ज्यादा हो जाता है
 विरेंद्र सहू ने बताया कि उसके गांव से सिरसा मण्डी दूर
पड़ती है। जिससे फलों को वहां ले जाकर बेचने में यातायात खर्च ज्यादा आता है। तथा
बचत कम होती है। उसका कहना है कि अगर फलों की मण्डी या फ्रूट प्रोसैसिंग प्लांट
नाथूसरी चौपटा में विकसित हो जाए तो यातायात खर्च कम होने से बचत ज्यादा हो जाएगी।

चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article गांव कुम्हारिया में हरा चारा खाने से 5 भैंसों को हुई फूड प्वाइजनिंग , तीन की मौत , दो गंभीर । Chopta News
Next Article गांव कुम्हारिया में मरी 3 भैंस में से दो भैंसों का हुआ पोस्टमार्टम।।। तीन पशु चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, बिसरा जांच के लिए भेजा लुवास हिसार

ताजा खबरें

mandi bhav today
mandi bhav today मंडी भाव 15 मार्च 2026: नोहर, ऐलनाबाद, बीकानेर और सिरसा मंडी के ताजा भाव
sirsa news कृषि व्यापार हरियाणा
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?