choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » कारगिल युद्व में शहीद हुए गांव तरकावाली के कृष्ण कुमार की शहादत पर ग्रामीणों को नाज, शहीद कृष्ण कुमार की शहादत के दिन 30 मई को गांव में स्मारक स्थल पर ग्रामीण व परीजन अपने स्तर पर करते हैं शहीद को नमन,
ब्रेकिंग न्यूज़

कारगिल युद्व में शहीद हुए गांव तरकावाली के कृष्ण कुमार की शहादत पर ग्रामीणों को नाज, शहीद कृष्ण कुमार की शहादत के दिन 30 मई को गांव में स्मारक स्थल पर ग्रामीण व परीजन अपने स्तर पर करते हैं शहीद को नमन,

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 29, 2021
Share
5 Min Read

भारतीय सेना में 17वीं जाट रेजिमेंट का बहादुर  सिपाही कृष्ण कुमार निवासी गांव तरकांवाली जिला सिरसा कारगिल कि सबसे दुर्गम चोटी टाईगर हिल्स पर दूश्मनों से लोहा लेते हुए 30 मई 1999 को शहीद हो गया था, लेकिन अपनी बहादुरी के बल पर 8 पाक सैनिको को मौत कि नींद सुला दिया था। भीषण गोलीबारी और सर्दी के कारण सेना कृृष्ण कुमार क ा पार्थिव शरीर बरामद नहीं कर पाई थी, 45 दिन बाद बर्फ में शहीद का शव भी मिल गया जिसे लेकर भारतीय सेना के जवान 16 जुलाई को गांव तरकांवाली पहुंचे और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया। शहीद कृष्ण कुमार की सेना में पहली नियुक्ति श्री नगर में हुई थी अंत तक वहीं रही। सैनिक के साथ साथ अच्छे बालीबाल खिलाड़ी के रूप में भी याद करते हैं। उसकी शादी 27 मई 1998 को समीप के ही गांव जांडवाला बागड़ में औमप्रकाश की पुत्री संतोष से हुई थी।

हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी

कारगिल युद्व में शहीद हुए गांव तरकावाली के कृष्ण कुमार की शहादत पर ग्रामीणों को नाज, कृष्ण की शहादत के दिन 30 मई को गांव में स्मारक स्थल पर ग्रामीण व परीजन अपने स्तर पर करते हैं शहीद को नमन, सरकार व प्रशासन की तरफ से कोई श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचता। शहीद के घर को जाने वाली सड़क अभी तक कच्ची, 

Reporting by Naresh Beniwal 9896737050
चोपटा। सरकार घोषणाएं तो करती है लेकिन अक्सर अमल करना भूल जाती है या फिर आधी अधूरी ही पूरी हो पाती है। सामान्य लोगों के लिए की गई घोषणाओं कि तो अनदेखी की जा सकती है। लेकिन यदि मामला देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले जांबाज सिपाही का हो तो लोगों के मन में पीड़ा होना स्वाभाविक है। फिर भी कारगिल युद्व में शहीद हुए नाथूसरी चोपटा खंड के गांव तरकावाली के  जांबाज सिपाही कृष्ण कुमार की शहादत पर क्षेत्र के लोगों को नाज है। लेकिन ग्रामीणों व परीजनों को इस बात का मलाल रहता है कि कृष्ण की शहादत के दिन 30 मई को गांव में स्मारक स्थल पर ग्रामीण व परीजन अपने स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर शहीद को नमन करते हैं। सरकार व प्रशासन  कि तरफ से कोई श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचता। विक्रम सिंह, मुकेश कुमार, मनोज कुमार कहना है कि सरकार, प्रशासन व नेता लोग शहादत का दिन भूल सकते हैं परंतु वे कभी नहीं भूल सकते। ग्रामीणों का कहना है कि कारगिल युद्व में शहीद हुए खंड के गांव तरकावाली के  जांबाज सिपाही कृष्ण कुमार कि शहादत को प्रशासन हर बार भूल जाता है। इनका कहना है कि सरकार ने जो घोषणाएं की थी वह भी आधी अधूरी ही पूरी हो पाई है। इतना जरूर है कि शहीद के आश्रितों को आर्थिक सहायता दी जा चूकी है, शहीद के भाई को सरकारी नौकरी के अलावा परिजनों को गैस एंजैसी भी दे रखी है। गांव के स्कूल का नामकरण तो शहीद के नाम से हो गया है परंतु स्कूल का दर्जा नहीं बढाया गया है। गांव के पास गुजरने वाली सड़क का नामकरण शहीद के नाम होना बाकी है। इसके अलावा गांव में बने स्मारक पर शहीद की प्रतिमा को परीजनों ने अपने खर्चे पर स्थापित किया है तथा स्मारक की चारदीवारी ग्राम पंचायत द्वारा निकलवाई गई है। शहीद के घर को जाने वाली सड़क अभी तक कच्ची है। सिरसा में गोल डिग्गी चौक पर शहीद कृष्ण कुमार की प्रतिमा स्थापित कि गई है। 
 
 

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
शहीद की वीरांगना संतोष
शहीद के घर को जाने वाली सड़क अभी तक कच्ची
शहीद की वीरांगना संतोष का कहना है कि वह अपने परिजनों के साथ गांव के पास खेत में बनी ढाणी में रहती है, वहां पर जाने वाली सड़क अभी तक कच्ची है रेत भरे रास्ते से गुजरना काफी मुश्किल होता है। उसे इस बात का मलाल रहता है कि शहादत के दिन को सरकार व प्रशासन हर बार भूल जाता है,लेकिन वह कभी नहीं भूलती। उसका कहना है कि अपने पति की पति की शहादत पर गर्व है। यदि सरकार इसी प्रकार शहीद ही शहादत की अनदेखी करती रही तो तो यह देश के लिए शहादत देने वालों का घोर अपमान होगा।
फोटो। शहीद की विरांगना, शहीद के घर को जाने वाली कच्ची सड़क   
Reporting by Naresh Beniwal 9896737050

TAGGED:#chopta plus#shahid Krishan KumarKargil yudhSirsaTarkanwali
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article राजस्थान के भरतपुर में दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की गोली मार कर हत्या, घटना का सीसीटीवी फुटेज वीडियो हुआ वायरल
Next Article सिरसा जिला में शनिवार को 296 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए ,147 नए कोरोना के मामले आए

ताजा खबरें

mandi bhav today
mandi bhav today मंडी भाव 15 मार्च 2026: नोहर, ऐलनाबाद, बीकानेर और सिरसा मंडी के ताजा भाव
sirsa news कृषि व्यापार हरियाणा
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?