choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल के पक्ष में प्रचार में उतरे सांसद दीपेंद्र हुड्डा
ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल के पक्ष में प्रचार में उतरे सांसद दीपेंद्र हुड्डा

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: October 25, 2021
Share
5 Min Read

 

·       दीपेन्द्र हुड्डा को सुनने के लिये उमड़े लोग, चुनाव प्रचार में आई गर्मी

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला

·       दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी जेजेपी सरकार पर हमला कर उसे सिद्धांतहीन, नापाक गठबंधन बताया

·       किया सवाल, अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा क्यों दिया और जब दे दिया तो फिर चुनाव क्यों लड़ रहे? क्या तीनों काले क़ानून सरकार ने वापस ले लिये?

·       सरकार ने डीजल का रेट दोगुना और धान का आधा कर दिया; 2022 में सिर्फ 2 महीने बाकी, किसान की आमदनी दोगुनी कैसे होगी – दीपेंद्र हुड्डा

 

44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी

सिरसा, 25 अक्टूबर। ऐलनाबाद विधान सभा के चुनाव प्रचार में आज उस समय गर्मी आ गई जब कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा लगभग दो दर्जन विधायक और पूर्व विधायकों के साथ चुनाव प्रचार में जुट गये। दीपेंद्र हुड्डा ने सिरसा के चाहरवाला, गांव कुम्हारिया, गांव रामपुरा ढिल्लों और गांव मल्लेकन में चुनावी जनसभाएं कर ऐलनाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल के पक्ष में प्रचार किया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसभाओं में उन्हें सुनने के लिये बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े थे। दीपेंद्र हुड्डा ने एक ओर बीजेपी जेजेपी सरकार पर सीधा हमला करते हुए उसे सिद्धांतहीन, नापाक गठबंधन बताया। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने सवाल उठाया कि अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा क्यों दिया और इस्तीफ़ा दे दिया था तो अब चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिस दिन अभय सिंह ने इस्तीफा दिया उस दिन और आज के दिन की परिस्थिति में कोई फर्क नहीं आया। जिस मुद्दे को लेकर उन्होंने इस्तीफा दिया वो आज भी ज्यों का त्यों है। क्या सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिये? यदि नहीं, तो फिर उनके चुनाव लड़ने का क्या औचित्य है।

 

सांसद दीपेंद्र ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा लिये गये जनहित के फैसलों की चर्चा करते हुए कहा कि आज भी हर वर्ग उस सरकार के कामों को याद करता है। उन्होंने कर्ज की वसूली के लिये किसान की गिरफ्तारी और जमीन निलामी जैसे काले कानूनों को खत्म करके किसानों को बड़ी राहत दी थी। प्रदेश का किसान आज भी कहता है कि चौटाला तेरे राज में जीरी गयी ब्याज में और हुड्डा तेरे राज में जीरी गयी जहाज में। जबकि, सरकार में बैठी भाजपा-जजपा में से किसी ने भी अपने घोषणा पत्र के वायदों को पूरा नहीं किया। हरियाणा की गठबंधन सरकार किसानों को खत्म करने की नीति पर काम कर रही है। उसने किसान आयोग को ही खत्म कर दिया। बीजेपी-जेजेपी सरकार ने धीरे-धीरे करके कांग्रेस की हुड्डा सरकार द्वारा चलाई गई हर कल्याणकारी योजना को खत्म कर दिया है। इसका खामियाजा प्रदेश के हर किसान, गरीब व आमजन को भुगतना पड़ रहा है। 

 

Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में डीजल के भाव दोगुने और धान के भाव आधे हो गये। 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कहने वाली सरकार बताए कि 2022 आने में केवल 2 महीने रह गये हैं। ऐसे में फसलों के रेट आधे और डीजल का रेट दोगुना करके किसान की आमदनी को दोगुना कैसे करेगी सरकार।

 

इस दौरान विधायक जगबीर मलिक, विधायक राव दान सिंह, विधायक शकुंतला खटक, डॉ. के.वी. सिंह, विधायक बी.एल. सैनी, विधायक मामन खान, विधायक मोहम्मद इलियास, विधायक सुरेंद्र पंवार, विधायक नीरज शर्मा, विधायक सुभाष गांगोली, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक बलबीर बाल्मिकी, विधायक शीशपाल केहरवाल, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक एम.एल. रंगा, पूर्व विधायक उदयभान हनुमान जाखड़, मलकीत सिंह खोसा, चक्रवर्ती शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article इन गांवों से सैकड़ों लोगों ने थामा इनेलो का दामन ।। अभय चौटाला बोले, भाजपा, कांग्रेस उम्मीदवारों की होगी जमानतें जब्त
Next Article ऐलनाबाद के पंजाबी अरोड़वंश समुदाय ने इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को दिया समर्थन

ताजा खबरें

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला
sirsa news अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया
ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार शिक्षा हरियाणा
सरसों की फसल की कटाई करते समय क्या सावधनियाँ बरतें ? harvesting mustard crop
कृषि रोजगार हरियाणा
विधि विधान से हुआ होलिका दहन, देखने के लिए उमड़े लोग,
sirsa news अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
A former sarpanch's son and his nephew died in a land dispute in the Kalanwali area of ​​Sirsa.
sirsa news कालांवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में पूर्व सरपंच के बेटे व उसके भतीजे की मौत
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Gudiya Kheda School of Sirsa created history by securing second place at the state level.
सिरसा के गुड़िया खेड़ा स्कूल ने रचा इतिहास, प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
जयपुर में द्रव्यवती नदी पर बनेगी 36 किमी लंबी एलिवेटेड रोड
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार हरियाणा
Sardulgarh double murder News
सरदूलगढ़ में दिनदहाड़े व्यापारी और उसके कर्मचारी को मार डाला: फार्म हाउस पर गोलियों से भूना
अपराध ब्रेकिंग न्यूज़
Rampura Dhillon Maha Panchayat
रामपुरा ढिल्लों महापंचायत: किन्नरों की बधाई 1100 रुपये तय, नशा तस्करों का होगा बायकॉट, जानें गांव के 7 बड़े फैसले
sirsa news अजब गजब हरियाणा
The secret to waking up before sunrise! Swami Nityananda Giri says, "Brahmamuhurta can change your destiny."
सूर्योदय से पहले उठने का बड़ा रहस्य! स्वामी नित्यानंद गिरी बोले — ब्रह्ममुहूर्त बदल सकता है आपकी किस्मत
ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल शिक्षा हरियाणा
Vigilance arrested a female technical assistant
विजिलेंस ने महिला तकनीकी सहायक को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार शिक्षा हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?