choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के 211 बूथों पर एक लाख 86 हजार 416 मतदाता करेंगे वोट, प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा मतदान।। अंतिम रिर्हसल के उपरांत पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर बूथों पर पहुंची, जानिए और जानकारी
ब्रेकिंग न्यूज़

ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के 211 बूथों पर एक लाख 86 हजार 416 मतदाता करेंगे वोट, प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा मतदान।। अंतिम रिर्हसल के उपरांत पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर बूथों पर पहुंची, जानिए और जानकारी

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: October 29, 2021
Share
4 Min Read

 

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला

44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी

–
सिरसा, 29 अक्टूबर। ऐलनाबाद विधानसभा उप चुनाव 2021 के लिए 30 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास करवाते हुए संबंधित बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के डा. अंबेडकर लॉ भवन में ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान में लगी पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरण कर उन्हें निर्धारित बूथों के लिए रवाना किया। चुनाव को निप्पक्ष, शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के उद्ेश्य से सभी प्रकार की व्यवस्था पुख्ता की गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनीश यादव ने पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरण प्रक्रिया का स्वयं निरीक्षण किया और पोलिंग पार्टियों को मतदान प्रक्रिया में बरती जाने वाली सावधानियों तथा आयोग के निर्देशों के बारे में अवगत करवाते हुए चुनाव ड्यूटी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाने को कहा। इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षक विश्राम मीना, उपायुक्त अनीश यादव, रिटर्निंग अधिकारी ऐलनाबाद नरेंद्र पाल मलिक, जिला परिषद के सीईओ वेद बेनीवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के डा. अंबेडकर लॉ भवन में ऐलनाबाद उप चुनाव में मतदान में लगी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य चुनाव सामग्री वितरित की गई। पोलिंग पार्टियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अंतिम रिहर्सल करवाकर चुनाव सामग्री का वितरण किया गया।

Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया
प्रात: 6 बजे मॉक पोल के बाद शुरू होगी मतदान प्रक्रिया
कल 30 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जोकि सायं 6 बजे तक चलेगी। मतदान के एक घंटे पूर्व यानि प्रात: 6 बजे मॉक पोल होगा, जोकि संबंधित प्रत्याशियों व पार्टियों के एजेंट की उपस्थिति में होगा। मॉक पोल के बाद एजेंटों के हस्ताक्षर उपरांत ही मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिला के 211 बूथों पर एक लाख 86 हजार 416 मतदाता डालेंगे वोट
जिला निर्वाचन अधिकारी अनीश यादव ने बताया कि 30 अक्टूबर को ऐलनाबाद विधानसभा उप चुनाव की मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से ऐलनाबाद एरिया में 211 बूथ बनाए गए है, इनमें से 121 बूथ संवेदनशील व अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए है। मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने के लिए सभी 211 बूथ पर वेब कास्टिंग के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। इन बूथों पर ऐलनाबाद विधानसभा उप चुनाव में क्षेत्र के एक लाख 86 हजार 416 मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान करेंगे। इनमें 99 हजार 442 पुरुष मतदाता, 86 हजार 973 महिला मतदाता हैं, जिनमें 304 सर्विस वोटर तथा एक जेंडर वोटर भी शामिल हैं।
ऐलनाबाद शहर का 116 नंबर बूथ सखी व गांव मेहनाखेड़ा का बूथ नंबर 90 बनेगा मॉडल बूथ
आमजन को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने बारे ऐलनाबाद शहर का बूथ नंबर 116 सखी बूथ व गांव मेहनाखेड़ा का बूथ नंबर 90 को मॉडल बूथ बनाया गया हैं। सखी बूथ पर पूरा स्टाफ महिला कर्मियों का ही रहेगा। मतदान करवाने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक महिला स्टाफ की ड्यूटी रहेगी।
बुजुर्गों व दिव्यांगों को मिलेगी वाहन की सुविधा
मतदान में दिव्यांगों व बुजुर्गों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें सहज व बिना बाधा के मतदान करवाने के उद्देश्य से नि:शुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगों के लिए सुविधाओं के अलावा घर से बूथ तक लाने व मतदान के उपरांत वापिस घर छोडऩे के लिए प्रशासन द्वारा विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है। इन वाहनों में दिव्यांगों की सुविधा के लिए व्हील चेयर की सुविधा के साथ-साथ एक निरीक्षक की भी ड्यूटी लगाई गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article यह लड़ाई हमारी फसल और नस्ल को बचाने की लड़ाई है: अभय चौटाला
Next Article ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव में लगभग 81.42 प्रतिशत हुआ मतदान, जानिए

ताजा खबरें

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला
sirsa news अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
44 lakh from a car
सीआईए कालांवाली ने कार से बरामद की 44 लाख की नकदी
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Upsc यशवंत ने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया
ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार शिक्षा हरियाणा
सरसों की फसल की कटाई करते समय क्या सावधनियाँ बरतें ? harvesting mustard crop
कृषि रोजगार हरियाणा
विधि विधान से हुआ होलिका दहन, देखने के लिए उमड़े लोग,
sirsa news अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
A former sarpanch's son and his nephew died in a land dispute in the Kalanwali area of ​​Sirsa.
sirsa news कालांवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में पूर्व सरपंच के बेटे व उसके भतीजे की मौत
sirsa news अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
Gudiya Kheda School of Sirsa created history by securing second place at the state level.
सिरसा के गुड़िया खेड़ा स्कूल ने रचा इतिहास, प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
जयपुर में द्रव्यवती नदी पर बनेगी 36 किमी लंबी एलिवेटेड रोड
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार हरियाणा
Sardulgarh double murder News
सरदूलगढ़ में दिनदहाड़े व्यापारी और उसके कर्मचारी को मार डाला: फार्म हाउस पर गोलियों से भूना
अपराध ब्रेकिंग न्यूज़
Rampura Dhillon Maha Panchayat
रामपुरा ढिल्लों महापंचायत: किन्नरों की बधाई 1100 रुपये तय, नशा तस्करों का होगा बायकॉट, जानें गांव के 7 बड़े फैसले
sirsa news अजब गजब हरियाणा
The secret to waking up before sunrise! Swami Nityananda Giri says, "Brahmamuhurta can change your destiny."
सूर्योदय से पहले उठने का बड़ा रहस्य! स्वामी नित्यानंद गिरी बोले — ब्रह्ममुहूर्त बदल सकता है आपकी किस्मत
ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल शिक्षा हरियाणा
Vigilance arrested a female technical assistant
विजिलेंस ने महिला तकनीकी सहायक को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
अजब गजब अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार व्यापार शिक्षा हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?