choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » ऐलनाबाद के पंजाबी अरोड़वंश समुदाय ने इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को दिया समर्थन
ब्रेकिंग न्यूज़

ऐलनाबाद के पंजाबी अरोड़वंश समुदाय ने इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को दिया समर्थन

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: October 26, 2021
Share
6 Min Read

 

हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 


ऐलनाबाद, 26 अक्तूबर: पंजाबी अरोड़वंश समुदाय ने मंगलवार को ऐलनाबाद शहर के गांधी चौक में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला को लड्डुओं से तोला और उपचुनाव में तन-मन-धन से पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। पंजाबी अरोड़वंश समाज के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश बब्बर ने कहा कि चौधरी देवी लाल ने हमेशा पंजाबी समुदाय को भरपूर मान-सम्मान दिया। उसके बाद इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला पंजाबी अरोड़वंश समाज के दुख-सुख के साथी बने। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हमेशा पंजाबी अरोड़वंश समाज को तवज्जो दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने 15 साल तक अरोड़वंश के प्रतिनिधि को इनेलो का प्रदेश अध्यक्ष बना कर रखा और अपने शासनकाल में पंजाबी अरोड़वंश समुदाय के प्रतिनिधि को कैबिनेट मंत्री जैसे बड़े ओहदों से नवाजा। ओम प्रकाश चौटाला ने विधानसभा चुनावों में पंजाबी अरोड़वंश के प्रतिनिधियों को टिकट दे कर बराबर का सांझीदार बनाया। अभय सिंह चौटाला ने भी हमेशा पंजाबी समुदाय को पूरा मान सम्मान दिया है उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में सिरसा से आजाद प्रत्याशी पंजाबी अरोड़वंश समुदाय के प्रतिनिधि को खुला समर्थन दिया था।
अभय सिंह चौटाला ने पूरे पंजाबी अरोड़वंश समाज को आश्वासन दिया कि जैसे पूरे समाज ने उन्हें उपचुनाव में समर्थन दिया है उसका दोगुना कर के ब्याज समेत कर्जा उतारेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसान और बड़े पूंजीपतियों के बीच है, यह जीत किसानों को तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई में मजबूती देगी।
इस दौरान पंजाबी अरोड़वंश समाज के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश बब्बर के साथ उपाध्यक्ष मंजीत ढींगड़ा, नरेन्द्र सिंह निंदी, पंजाबी अरोड़वंश समाज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गिल्होत्रा, मोहन लाल कामरा, पंजाबी समाज के प्रतिष्ठित ओम प्रकाश नंबरदार, सरदार उज्जल सिंह, बलदेव तनेजा, भरतसिंह वधवा, नीरज फुटेला, सुभाष चंद फुटेला मौजूद थे।

चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी

अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति ने दिया अभय सिंह चौटाला को समर्थन

ऐलनाबाद, 26 अक्तूबर: अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के हरियाणा के महामंत्री किस्मत कौशिक ने ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को खुला समर्थन देने की घोषणा की है। कौशिक ने बताया कि गीतिका शर्मा ब्राह्मण समाज की एक होनहार बेटी थी और ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार गोविंद कांडा के भाई गोपाल कांडा जो वर्तमान में सिरसा से विधायक हैं, ने गीतिका शर्मा का शोषण किया और उसको आत्महत्या करने पर मजबूर किया था। गोपाल कांडा पूरे ब्राह्मण समाज का गुनहगार है इसलिए वो ऐलनाबाद के सभी ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील करते हैं कि इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को अपना एक-एक वोट देकर भारी मतों से जीत दिलवाएं ताकि गीतिका शर्मा को न्याय मिले।

नहरा, सिवाच व दांगी खाप ने दिया अभय चौटाला को खुला समर्थन
इधर, नहरा, सिवाच व दांगी खाप ने मंगलवार को महम में संयुक्त प्रेस कांफ्रेस कर ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौैटाला को अपना समर्थन दिया। नहरा खाप पंचायत के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सन्दीप नहरा, सिवाच खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण बडाली व दांगी खाप से जितेंद्र दांगी ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में किसान बनाम बीजेपी को देखकर वोट करें। जिस भी राजनेता ने किसानों की बात की उसी को वोट दें और बीजेपी-जेजेपी का विरोध करें। यह चुनाव किसान बनाम पूंजीपति के बीच है। इतना ही नहीं किसान पिछले 11 महीने से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। सिवाच खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण बडाली ने कहा किसान आंदोलन से शुरू होकर जन आंदोलन बना फिर जन क्रांति में तब्दील हुआ लेकिन अब ये आंदोलन ‘‘रोटी बचाओ रोटी खाओ’’ आंदोलन बन चुका है। सन्दीप नहरा ने कहा कि ऐलनाबाद चुनाव किसान के लिए जरूरी है क्योंकि 11 महीने से किसान देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जितेंद्र दांगी ने कहा कि किसान जीतेगा तो देश जीतेगा और ऐलनाबाद उपचुनाव किसान आंदोलन को मजबूती देगा। उन्होंने ऐलनाबाद की जनता से अपील कर कहा कि किसान हित की बात करने वाले नुमाइंदे को विधानसभा में भेजें।

‘अखिल भारतीय सर्व जाति झाझडिय़ा खाप’ आई अभय सिंह चौटाला के समर्थन में
अखिल भारतीय सर्व जाति झाझडिय़ा खाप ने ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को समर्थन देने की घोषणा की है। ‘अखिल भारतीय सर्व जाति झाझडिय़ा खाप’ के प्रधान राय सिंह झाझडिय़ा ने ऐलनाबाद हलके का दौरा किया और झाझडिय़ा समाज के लोगों से मिल इनेलो उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने बताया कि झाझडिय़ा खाप में सभी जातियों के लोग आते हैं और सभी किसी न किसी रूप में किसानों से जुड़े लोग हैं। भाजपा सरकार में जिस तरह से किसानों की दुर्गति हो रही है उस से पूरा झाझडिय़ा समाज दुखी और चिंतित है। अभय चौटाला के किसानों के प्रति त्याग और समर्पण देख कर उन्होंने फैसला किया है कि अबकी बार इनेलो को वोट देकर किसानों के आंदोलन को मजबूती देंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल के पक्ष में प्रचार में उतरे सांसद दीपेंद्र हुड्डा
Next Article बहादुरगढ़ में एक बेकाबू डंपर ने किसान आंदोलन स्थल से कुछ ही दूरी पर फुटपाथ पर बैठी 5 महिलाओं को रौंद दिया, दर्दनाक हादसे में पंजाब की रहने वाली 3 महिलाओं की मौत

ताजा खबरें

mandi bhav today
mandi bhav today मंडी भाव 15 मार्च 2026: नोहर, ऐलनाबाद, बीकानेर और सिरसा मंडी के ताजा भाव
sirsa news कृषि व्यापार हरियाणा
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?