choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » इंफेक्शन की रोकथाम तथा इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहद कारगर है आयुर्वेदिक औषधियां : उपायुक्त प्रदीप कुमार
ब्रेकिंग न्यूज़

इंफेक्शन की रोकथाम तथा इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहद कारगर है आयुर्वेदिक औषधियां : उपायुक्त प्रदीप कुमार

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 23, 2021
Share
7 Min Read

 

हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी


इंफेक्शन की रोकथाम तथा इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहद कारगर है आयुर्वेदिक औषधियां : उपायुक्त प्रदीप कुमार

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 

– जिला के फ्रंट लाइन वारियर्स, कंटेनमेंट जोन व जिला जेल में 80 हजार से अधिक इम्युनिटी किटें वितरित
सिरसा, 23 मई। उपायुक्त
 प्रदीप कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी के साथ-साथ घरेलू नुस्खे तथा आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन भी बेहद महत्वपूर्ण है। हम छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर घर पर रह कर ही स्वस्थ व निरोगी रह सकते हैं। आमजन की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष विभाग द्वारा जिला के कंटेनमेंट जोन में 80 हजार से अधिक इम्युनिटी किटें वितरित की जा चुकी है, इनमें जिला जेल में वितरित चार हजार किटें (आयुष क्वाथ, गिलोय घनवटी दवा, अर्सेनिकम अल्ब 30 होम्योपैथी दवा) भी शामिल है। कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए आयुष विभाग द्वारा आबंटित की जा रही इम्युनिटी किट आमजन के लिए काफी कारगर सिद्ध हो रही है।
आयुष मंत्रालय द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पीने की सलाह दी जा रही है जिसके अनुसार दिन में कम से कम एक बार काढ़ा पीने से व्यक्ति काफी हद तक कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सकता है। कोरोना काल में लोगों की जीवनशैली में बदलाव आया है। इम्युनिटी बूस्टर के प्रति लोगों में तेजी से जागरूकता बढ़ी है, आयुर्वेदिक औषधियों के सेवन से कोरोना ही नहीं, कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।


च्यवनप्राश के साथ हल्दी वाला दूध लाभदायक :
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग की टीमों द्वारा लोगों को बताया जा रहा है वे प्रतिदिन दिन में दो बार नाक में तेल अवश्य लगाएं। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह एक चम्मच च्यवनप्राश खाकर हल्दी वाला दूध पीएं। शुगर के रोगी शुगर फ्री च्यवनप्राश ले सकते हैं। गिलोय घनवटी दवा सभी को दी जा रही है जो अत्यंत लाभदायक है और अनेक प्रकार से शरीर की रोगों से रक्षा करती है। यह इम्यूनिटी अर्थात् हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ सर्वोत्तम ज्वरनाशक औषधि है। शरीर में किसी भी प्रकार के इंफेक्शन की रोकथाम के लिए यह अति उत्तम औषधि है। आयुष क्वाथ एक महत्वपूर्ण औषधि है। गुडुची घनवटी के साथ-साथ सम मात्रा में यह आयुष क्वाथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कफ दूर करती है तथा ज्वरनाशक है। यह रोग के कारण कम हो गई भूख को बढ़ाता है पाचन तंत्र ठीक करता है।


फोन पर जानकारी दे रहे हैं आयुर्वेदिक, होम्योपैथी व योग विशेषज्ञ :
आयुष विभाग द्वारा जहां कंटेनमेंट जोन में इम्युनिटी बढ़ाने के उद्देश्य से इम्युनिटी बुस्टर किट वितरित की जा रही है वहीं आमजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इन नंबरों के माध्यम से आमजन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक औषधी व काढा बनाने की विधि के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। आयुर्वेदिक, होम्योपैथी व योगा विशेषज्ञ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आमजन प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक फोन पर उपलब्ध रहेंगे। आयुर्वेद संबंधित परामर्श के लिए दूरभाष नंबर 01666-248106, होम्योपैथी संबंधी परामर्श के लिए 93067-11036 तथा योगा परामर्श के लिए 97290-35480 पर संपर्क कर सकते हैं।


काढ़ा बनाने में इन सामग्रियों का करें प्रयोग :
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. गिरीश चौधरी ने बताया कि घर पर अपनी रसोई में भी काढा तैयार करते हुए रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित की जा सकती है। उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि काढ़ा बनाने के लिए जरुरी वस्तुओं में से ज्यादातर चीजें हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं। काढ़ा बनाने के लिए तुलसी के पत्तें, दालचीनी, काली मिर्च, सौंठ, गुड़, नींबू का प्रयोग किया जा सकता है।
—————

प्रचार मुहिम : बचाव उपायों के बारे में किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबर पर दी जा रही है जानकारी
सिरसा, 23 मई।

सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल के आदेशानुसार तथा उपायुक्त प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार वाहन जिला के शहरी व ग्रामीण इलाकों में पहुंच कर लोगों को कोविड-19 हिदायतों व सुरक्षा उपायों की पालना के लिए निरंतर जागरूक कर रहे हैं। प्रचार वाहन जहां शहरी क्षेत्रों में कॉलोनियों, बाजारों व चौक पर पहुंच कर आमजन को जागरूक कर रहे हैं वहीं गांवों में भी मुनियादी के माध्यम से कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां रखने, महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत नियमों का पालन करने आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है।


रविवार को प्रचार वाहन ने स्थानीय बरनाला रोड़, राम कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, खैरपुर, गुरुनानक नगर, खन्ना कॉलोनी, बस स्टैंड ऐरिया आदि क्षेत्रों में पहुंच कर लोगों को कोरोना हिदायतों की पालना करने व जरूरी सुरक्षा उपायों को अपनाने का आह्वïान किया। प्रचार वाहन द्वारा नागरिकों से अपील की जा रही है कि बुखार, सूखी खांसी, थकान, सांस लेने में कठिनाई, बलगम के साथ खांसी, मासपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें तो नजदीकी अस्पताल में जाकर अपनी जांच करवाएं और चिकित्सक के परामर्श अनुसार उपचार लें।
आमजन से अपील की जा रही है कि जहां तक संभव हो घर पर ही रहें और अतिआवश्यक होने पर बाहर जाते समय मास्क अवश्य लगाएं, सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखें। इसके साथ-साथ दिन में कई बार अपने हाथों को साबुन से कम से कम 20 सैंकेंड तक अच्छी प्रकार से धोएं या सेनिटाइज करें। प्रचार के दौरान नागरिकों को होम आइसोलेशन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए आइसोलेशन केंद्रों के बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है। इसके अलावा आमजन को हेल्पलाइन नंबर 1950 के बारे में भी बताया जा रहा है। जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा 18 से 44 वर्ष की आयुवर्ग के नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्टे्रशन करवाने के लिए भी जानकारी दी जा रही है।

चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article पुनर्जन्म किसको कहते हैं ? पुनर्जन्म क्यों होता है ? पुनर्जन्म से सम्बंधित प्रश्नों को उत्तर सहित पढ़े
Next Article समाजसेवा || गांव तऱकांवाली के मीनू बैनीवाल ने सीएचसी चोपटा में भेंट किए 30 बेड व लाखो रुपये का सामान

ताजा खबरें

mandi bhav today
mandi bhav today मंडी भाव 15 मार्च 2026: नोहर, ऐलनाबाद, बीकानेर और सिरसा मंडी के ताजा भाव
sirsa news कृषि व्यापार हरियाणा
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?