choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Search
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हरियाणा
  • अपराध
  • कृषि
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • व्यापार
Follow US
Home » अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस : साइकिल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , नशा न करने की दिलवाई शपथ
ब्रेकिंग न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस : साइकिल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , नशा न करने की दिलवाई शपथ

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: June 26, 2021
Share
6 Min Read

 

 अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर सेमिनार का आयोजन, वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर डाला प्रकाश

हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी

सिरसा, 26 जून। उपमंडल अधिकारी (ना.) जयवीर यादव ने कहा कि सभ्य समाज में नशे के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए नशा मुक्त समाज बनाने के लिए हम सभी को मिलकर सतत प्रयास करने की आवश्यकता है, क्योंकि नशे के कारण ही समाज में विभिन्न प्रकार की कुरीतियों पनपती हैं और कुरीति हीन समाज की संरचना के लिए सभी प्रकार के नशे का जड़ मूल से खात्मा होना चाहिए।

वे आज स्थानीय लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित सेमिनार मेें उपस्थित अध्यापकों को संबोधित कर रहे थे। सेनिमार से पहले एसडीएम जयवीर यादव व उप पुलिस अधीक्षक आर्यन चौधरी ने नशा न करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सेमिनार में एसडीएम ने उपस्थित जनों को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक डा. रविंद्र पुरी ने डा. अमनदीप नशा तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग व इससे बचाव उपायों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 



एसडीएम ने कहा कि जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के अगुवाई में गंभीरता से कार्य किए जा रहे हैं। स्कूलों व महाविद्यालयों में खेल नर्सरियों की स्थापना की जाए ताकि बच्चे अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लें। उन्होंने कहा कि अध्यापक व अभिभावक भी बच्चों को खेलों के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशीली दवाओं व नशे से छुटकारा पाना है तथा समाज को सुदृढ व खुशहाल बनाना है। अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस प्रतिवर्ष 26 जून को मनाया जाता है ताकि युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर इससे होने वाले दुष्प्रभावों बारे अवगत करवाया जाए जिससे नशा मुक्त व स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज की कल्पना को साकार करने के लिए हम सबको इसके खिलाफ जन जागरूकता पैदा करनी होगी ताकि हम अपनी युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में आने से बचा सकें। इसके लिए सबसे पहले हमें स्वयं जागरूक होना होगा और एक मिशन के रुप में एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि अध्यापक का समाज में महत्वपूर्ण स्थान होता है और विद्यार्थी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। विद्यार्थियों का अध्यापकों व माता-पिता से सीधा जुड़ाव होता है, इसलिए अध्यापक विद्यार्थियोंं को नशीले पदार्थों व नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दें। शिक्षा के साथ-साथ हमारी संस्कृति के बारे में जागरूक करते हुए नशा न करने के लिए प्रेरित करें।


मनोचिकित्सक डा. रविंद्र पुरी ने कहा कि नशा सिर्फ एक आदत नहीं, मानसिक रोग भी है। इस रोग की शुरुआत बेशक शौकिया और छोटी-मोटी परेशानियों से होती है, लेकिन धीरे-धीरे ये क्रोनिक रूप धारण कर लेता है। मानसिक रोगों का असर सिर्फ इंसान की मनोस्थिति पर नहीं पड़ता बल्कि उसकी शिक्षा, व्यवसाय सहित पूरे परिवार को प्रभावित करता है। आज समाज में नशा चुनौतीपूर्ण ढंग से बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे जिससे जिला सिरसा से नशा जड़ मूल से समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि नशे से मानसिक पीड़ा के साथ-साथ माइग्रेन, सिरदर्द एवं चक्कर आना, इनसोमनिया (नींद न आने की बीमारी), चिंता, भय, घबराहट, डिप्रेशन, याददाश्त में समस्या आदि बीमारियां उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों को सिर्फ दवाएं देकर ठीक करने की कोशिश की जाती है। असल में दवाओं के साथ साथ नशा ग्रस्त की काउंसलिंग भी जरूरी है।

डा. अमनदीप ने बताया कि नशे का जहर समाज को तेजी से निगल रहा है। भावी पीढ़ी भी नशे की चपेट में आ रही है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का प्रयोग एक मनोवैज्ञानिक बीमारी है। नशा सेवन करने वाला इंसान खुद तो तबाह होता ही है साथ ही अपना परिवार भी उजाड़ देता है। नशा त्यागने के लिए दृढ इच्छा शक्ति व संकल्प का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण समाज में आपराधिक घटनाएं भी बढ़ती हैं जोकि भविष्य के लिए चिंता का विषय है। इस प्रकार से नशा केवल व्यक्तिगत नुकसान ही नहीं करता बल्कि पूरे परिवार व समाज को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशा को समाज से खत्म करना सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है। नशे के खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा और सभी को जिला को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अपना योगदान देना होगा।

सेमिनार में मंच संचालन अध्यापक चिमन भारतीय ने किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस के सचिव लाल बहादुर बेनीवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बत्रा, सहायक पवन राणा सहित पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी

TAGGED:#chopta plusDSPnasha mukt abhiyanpoliceSDMSirsasirsa police
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article CDLU Sirsa। दूरवर्ती शिक्षा केंद्र की परीक्षाएं 5 जुलाई से
Next Article नाथूसरी चोपटा पुलिस थाना प्रभारी सत्यवान सिंह ने चोपटा और शक्कर मंदोरी में लोगों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित |

ताजा खबरें

mandi bhav today
mandi bhav today मंडी भाव 15 मार्च 2026: नोहर, ऐलनाबाद, बीकानेर और सिरसा मंडी के ताजा भाव
sirsa news कृषि व्यापार हरियाणा
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, जमाबंदी-इंतकाल समेत भूमि सेवाएं अब 24×7
हरियाणा में ‘भू-मित्र’ WhatsApp चैटबॉट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी जमाबंदी और इंतकाल की कॉपी
sirsa news कृषि ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
नोहर मंडी में आज फसलों के रेट में भारी उतार-चढाव, फटाफट देखें सभी फसलों के आज के भाव
कृषि
सिरसा की तहसीलों में म्यूटेशन और इंतकाल के समाधान के लिए आयोजित विशेष कैंप
सिरसा में 14 मार्च को सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप, इन समस्यों का होगा हाथों-हाथ समाधान
sirsa news
सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए बड़ा अलर्ट
हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला
sirsa news
हरियाणा के सिरसा में LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, SDM का नया अलर्ट जारी
sirsa news
सिरसा-भादरा रोड पर दो भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
sirsa news
सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत
चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा हरियाणा
Tragic accident in Gurugram
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
sajjan soni
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव सिरसा में सज्जन सोनी की बड़ी जीत, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
sirsa news ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा
chaupai ramayana
रामायण की इस चौपाई से मिली बंधे हुए पितृ को मुक्ति, खत्म हो गई 10 साल की परेशानी, बदल गई एक परिवार की किस्मत
अजब गजब ब्रेकिंग न्यूज़ राशिफल हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?