दुनियाभर के लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। लोग सुकून से भरी जिंदगी के रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाते हैं। ऐसी ही बीमारी इंग्लैंड की एक 25 साल की लड़की भी परेशानी है।
इस अजीबोगरीब बीमारी के कारण लड़की को घर में रहते हुए भी 6 जोड़ी मोज पहनने पड़ते हैं। इसके अलावा उसे फ्रिज खोलने के लिए भी दस्ताने पहनने की जरूरत पड़ती है।
नीड टू नो वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार विनचेस्टर की रहने वाली फिटनेस ट्रेनर एलेन फिट्जगिब्बिन्स को अजीबोगरीब बीमारी है। इस बीमारी के कारण रोजमर्रा के कामों को करने में काफी मुश्किलें होती है।
उन्हें रेनॉड्स सिंड्रोम (Raynaud’s syndrome)है। इस बीमारी में सर्दी के कारण इंसान के शरीर पर चकत्ते पड़ने लगते हैं जो बहुत दर्द देते हैं। ठंड, चिंता और उलझन के समय इंसानों को होता है। ये एक तरह की ऑटो इम्यून बीमारी है।
बेहद विचित्र है कंडीशन
इस बीमारी की वजह से उन्हें घर में भी 3 से 6 जोड़ी मोजे एक बार में पहनने पड़ते हैं। वो हीटर का उपयोग करती है। लेकिन बिजली का बिल ज्यादा आने के कारण हीटर ज्यादा समय तक उपयोग नहीं कर पाती।
अगर वह ऐसा नहीं करती है तो उसके पैर पीले हो जाते हैं और हाथों पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं जो बहुत दर्द देते हैं। ऐसे ही फ्रीज से खाने-पीने का सामान निकालने के लिए दस्ताने पहनने पड़ते हैं। अगर वो किसी कटोरे में रखी चीज खाती है तो वह बर्तन हाथों में नहीं पकड़ती है। जब वो नहाती भी हैं या फिर नहाकर बाहर निकलती हैं, तब उन्हें ज्यादा ठंड महसूस होती है।
2019 में चला था बीमारी का पता
उसे साल 2019 में इस बीमारी के बारे में पता चला था। साल 2021 में उन्हें कोएलिएक बीमारी हुई थी जो एक तरह की ऑटो इम्यून बीमारी है। इसके अलावा उन्हें ग्लूटन से भी एलर्जी होने लगी थी।
अब उन्हें खास तरह की डायट पर रहना पड़ता है, वो ज्यादा ठंडा खाना नहीं खा पाती है। इसके बावजूद वो एक फिटनेस ट्रेनर है और लोगों को फिट रहने के तरीके सिखाती है, साथ ही जिम में भी मदद करती है।
