choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Follow US
Home » चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी
Homeअजब गजबशिक्षाहरियाणा

चमत्कार…सड़क पर गड्डो के कारण एंबुलेंस को लगे झटके तो ‘ब्रेन डेड’ महिला  हो गई जिंदा, घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी,स्वस्थ होकर घर लौटी

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: March 12, 2026
Share
3 Min Read
Miracle चमत्कार… बरेली के एक निजी अस्पताल में ‘ब्रेन डेड’ घोषित की गई पीलीभीत की महिला की सांसें उस वक्त लौट आईं, जब परिजन एंबुलेंस से शव समझकर उन्हें घर ले जा रहे थे। रास्ते में सड़क के गड्ढे से लगे तेज झटके के बाद महिला के शरीर में हरकत हुई और सांसें चलने लगीं। यह देख परिजन हैरान रह गए और रोते-बिलखते चेहरों पर अचानक उम्मीद लौट आई।

डॉक्टरों ने वेंटिलेटर हटाकर किया था ब्रेन डेड घोषित

पीलीभीत शहर निवासी विनीता शुक्ला जिला न्यायालय में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। उनके पति कुलदीप शुक्ला के अनुसार 22 फरवरी को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा। परिवार का   कहना है कि 24 फरवरी को डॉक्टरों ने विनीता को ब्रेन डेड घोषित कर दिया और वेंटिलेटर से हटा दिया। इसके बाद परिजन उन्हें एंबुलेंस से पीलीभीत घर ले जाने लगे।
Miracle सड़क के गड्ढे से लगा झटका और सांसें चलने लगीं
परिजन जब एंबुलेंस से बरेली-पीलीभीत मार्ग पर लौट रहे थे, तभी हाफिजगंज के पास सड़क के गड्ढे में एंबुलेंस का पहिया गिर गया। तेज झटके के बाद अचानक विनीता के शरीर में हलचल होने लगी और उनकी सांसें चलती दिखाई दीं। परिजन यह देखकर स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस का रुख वापस शहर की ओर मोड़ दिया और पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

आठ दिन इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ

पीलीभीत के अस्पताल में न्यूरो चिकित्सकों ने विनीता का इलाज शुरू किया। करीब आठ दिन तक चले उपचार के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गईं और घर लौट आईं। पति कुलदीप शुक्ला का कहना है कि सड़क के गड्ढे से लगे झटके के बाद ही उनकी पत्नी की सांसें लौटीं। वह इसे भगवान का चमत्कार मानते हैं।घर में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई थी
डॉक्टरों द्वारा ब्रेन डेड घोषित किए जाने की सूचना के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी थी। कुलदीप शुक्ला के अनुसार पैतृक घर पुवायां और अन्य स्थानों से रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। लेकिन एंबुलेंस में अचानक सांसें लौटने की घटना ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया। जिस घर में मातम की तैयारी थी, वहां अब खुशियों का माहौल है और लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं।
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:Miracle
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article Tragic accident in Gurugram गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
Next Article सिरसा भादरा रोड चौपटा सड़क हादसा युवक की मौत कार ट्रैक्टर भिड़ंत चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौ*त 

ताजा खबरें

Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
Health
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Education
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Chopta Sirsa News Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Jobs
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Mandi Bhav
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home अजब गजब
sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Chopta Sirsa News Home खेल रोजगार शिक्षा हरियाणा
Haryana Police GK Questions
100 GK Questions Hindi: Haryana Police, SSC और सभी Exams के लिए जरूरी
Education
भिवानी में किन्नर समाज द्वारा नवजात का कुआ पूजन, ढोल-नगाड़ों के बीच अनोखा आयोजन
किन्नर समाज ने किया नवजात का कुआं पूजन, समाज को दिया बड़ा संदेश
Haryana News
Haryana IAS Transfer News 2026
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां
Chopta Sirsa News Home रोजगार हरियाणा
HBSE Result 2026 Latest Update
HBSE Result 2026 Latest Update: इस दिन आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Chopta Sirsa News Home शिक्षा हरियाणा
भारत के प्रमुख दर्रे Mountain Passes of India
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?