choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Follow US
Home » Kurukshetra Pashu Mela 2026: 50 लाख की कीमत वाला नुकरा घोड़ा ‘बादशाह’ बना सबसे बड़ा आकर्षण
Homeअजब गजबखेलमनोरंजनहरियाणा

Kurukshetra Pashu Mela 2026: 50 लाख की कीमत वाला नुकरा घोड़ा ‘बादशाह’ बना सबसे बड़ा आकर्षण

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: February 7, 2026
Share
4 Min Read
Kurukshetra Pashu Mela 2026 'Badshah', a Nukra horse worth Rs 50 lakh, becomes the biggest attraction
Kurukshetra Pashu Mela 2026 'Badshah', a Nukra horse worth Rs 50 lakh, becomes the biggest attraction

चोपटा प्लस न्यूज़ । कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में आयोजित 41वें प्रदेश स्तरीय पशु मेले में इस बार एक से बढ़कर एक अनोखे और कीमती पशु लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। रैंप पर कैटवॉक करते विभिन्न नस्लों के पशु, राजस्थान का जहाज कहे जाने वाले ऊंट और शानदार नस्लों के घोड़े मेले की शान बने हुए हैं। इसी बीच फतेहाबाद जिले के लहरियां गांव से लाया गया नुकरा नस्ल का घोड़ा ‘बादशाह’ मेले का सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरा है। Kurukshetra Pashu Mela News | Badshah Horse Price | Nukra Horse Haryana

Contents
    • 28 महीने का, पौने 6 फुट ऊंचा है ‘बादशाह’
    • सर्दी में पीता है बादाम वाला दूध
    • परिवार की तरह की जाती है परवरिश
  • पीढ़ियों से पशुपालन का शौक
    • मेले में खींच रहा है भारी भीड़

28 महीने का, पौने 6 फुट ऊंचा है ‘बादशाह’

घोड़े के मालिक और गांव के पूर्व सरपंच संतलाल ने बताया कि बादशाह की उम्र करीब 28 महीने है और उसकी ऊंचाई लगभग 65 इंच (पौने 6 फुट) है। इस घोड़े की खासियत केवल उसका कद ही नहीं, बल्कि उसकी शानदार बनावट और शाही चाल भी है। संतलाल के अनुसार, आंध्र प्रदेश के एक पशु प्रेमी ने बादशाह की कीमत 50 लाख रुपये तक लगाई थी, लेकिन परिवार के सदस्य उसे बेचने के लिए तैयार नहीं हुए।

सर्दी में पीता है बादाम वाला दूध

बादशाह की डाइट सुनकर कोई भी हैरान रह जाए। संतलाल बताते हैं कि घोड़े के लिए अलग से पूरा डाइट चार्ट तैयार किया गया है।

सुबह 2–3 किलो उबले काले चने

Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Developed by Mukesh Gusaiana

दिन में खेत में घुमाकर ताजी घास

शाम को गाय का दूध

सर्दियों में दूध में उबले बादाम और बाजरा

गर्मियों में मक्खन

Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Developed by Mukesh Gusaiana

हफ्ते में चार दिन बादशाह की तेल से मालिश भी की जाती है।

देसी घी का चूरमा भी है डाइट में शामिल

इतना ही नहीं, बादशाह को अलग-अलग दिनों में जौ, गाजर, गाजर का जूस और देसी घी का चूरमा भी खिलाया जाता है। चूरमे की एक दिन की खुराक में करीब 100 ग्राम देसी घी और पिसे हुए बादाम शामिल होते हैं, जिससे उसकी ताकत और चमक बरकरार रहती है।

परिवार की तरह की जाती है परवरिश

संतलाल बताते हैं कि बादशाह उनकी मां घोड़ी फतेह की पहली और अंतिम निशानी है, क्योंकि उसके जन्म के बाद फतेह की मृत्यु हो गई थी। यही कारण है कि बादशाह को परिवार के सदस्य की तरह पाला जा रहा है। उसकी देखभाल के लिए कोई अलग कर्मचारी नहीं रखा गया, बल्कि सभी जिम्मेदारी खुद संतलाल निभाते हैं।

sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Developed by Mukesh Gusaiana

पीढ़ियों से पशुपालन का शौक

संतलाल के अनुसार, उन्हें घोड़े पालने का शौक अपने दादा प्रताप सिंह से मिला। पशुपालन का यह सिलसिला उनके परिवार में पीढ़ियों से चला आ रहा है। शुरुआत में घोड़ों के बारे में जानकारी न होने के कारण उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन बाद में उन्होंने गुजरात से प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेकर इस क्षेत्र में महारत हासिल की। फिलहाल उनके पास बादशाह सहित 9 घोड़े हैं।

मेले में खींच रहा है भारी भीड़

कुरुक्षेत्र पशु मेले में आने वाला हर व्यक्ति नुकरा घोड़े बादशाह के साथ फोटो खिंचवाने और उसके बारे में जानकारी लेने को उत्सुक नजर आ रहा है। आधा करोड़ की कीमत और शाही देखभाल के चलते बादशाह इस बार मेले की सबसे बड़ी चर्चा बना हुआ है।

TAGGED:Kurukshetra Pashu Mela 2026 Badshah Horse Price Nukra Horse Haryana Kurukshetra Animal Fair News Haryana Horse Breed Expensive Horse in India
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article Sirsa Road Accident News Chandigarh से लौटते वक्त भीषण सड़क हादसा: मानसा-सिरसा रोड पर ट्रक-कार टक्कर,  सिरसा के परिवार की 3 महिलाओं समेत 4 की मौत
Next Article फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हादसा Big Breaking : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हादसा,  झूला गिरा, इंस्पेक्टर की मौत, 13 घायल

ताजा खबरें

Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
Health
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Education
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Chopta Sirsa News Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Jobs
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Mandi Bhav
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home अजब गजब
sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Chopta Sirsa News Home खेल रोजगार शिक्षा हरियाणा
Haryana Police GK Questions
100 GK Questions Hindi: Haryana Police, SSC और सभी Exams के लिए जरूरी
Education
भिवानी में किन्नर समाज द्वारा नवजात का कुआ पूजन, ढोल-नगाड़ों के बीच अनोखा आयोजन
किन्नर समाज ने किया नवजात का कुआं पूजन, समाज को दिया बड़ा संदेश
Haryana News
Haryana IAS Transfer News 2026
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां
Chopta Sirsa News Home रोजगार हरियाणा
HBSE Result 2026 Latest Update
HBSE Result 2026 Latest Update: इस दिन आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Chopta Sirsa News Home शिक्षा हरियाणा
भारत के प्रमुख दर्रे Mountain Passes of India
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?