कागदाना में माजीसा जोधपुर मिष्ठान भंडार के शुभारंभ का दृश्यकागदाना में माजीसा जोधपुर मिष्ठान भंडार के शुभारंभ का दृश्य

चौपटा: सिरसा जिले के गांव कागदाना में आज सोमवार, 7 सितम्बर 2026 को कागदाना के मेन बस स्टैंड पर ‘माजीसा जोधपुर मिष्ठान भंडार’ का शुभारंभ हुआ है। इस नई शुरुआत के साथ ही अब क्षेत्र के लोगों को राजस्थान के जोधपुर का मशहूर और पारंपरिक स्वाद अपने ही गांव में चखने को मिलेगा। शुभांरभ अवसर पर सरपंच राजेन्द्र टोकसिया जसानिया एवं गौशाला गांधी के अध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत सहित सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की।  प्रतिष्ठान के संचालक श्री रावल सिंह सेखावत द्वारा शुभारंभ अवसर पर पंडित राम तीर्थ शर्मा व बलराम शास्त्री के सानिध्य गणेश-लक्ष्मी पूजन किया गया। 

कागदाना में माजीसा जोधपुर मिष्ठान भंडार के शुभारंभ का दृश्य
कागदाना में माजीसा जोधपुर मिष्ठान भंडार के शुभारंभ का दृश्य

शुद्ध देशी घी की मिठाइयाँ और जोधपुरी नमकीन

रावत सिंह शेखावत ने बताया कि इस प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी खासियत यहाँ मिलने वाले शुद्ध देशी घी के उत्पाद हैं। ग्राहकों को यहाँ जोधपुर की प्रसिद्ध, शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयाँ उपलब्ध होंगी। मिठाइयों के साथ-साथ, नमकीन के शौकीनों के लिए जोधपुर की विश्व-प्रसिद्ध ‘प्याज कचोरी’ और गरमा-गरम ‘समोसे’ भी विशेष रूप से तैयार किए जा रहे हैं। शुद्धता और बेहतरीन स्वाद का यह अनूठा संगम इसे पूरे क्षेत्र में सबसे खास बनाता है।

शादी-समारोह के लिए भी विशेष सुविधा

‘माजीसा जोधपुर मिष्ठान भण्डार’ न केवल दैनिक रूप से ताजी मिठाइयां और नमकीन उपलब्ध कराएगा, बल्कि शादी, विवाह, जन्मदिन और अन्य पारिवारिक व सामाजिक समारोहों के लिए भी मिठाइयों के ऑर्डर स्वीकार करेगा।

राजस्थान के बाद हरियाणा में भी मिलेगा जोधपुरी मिठाइयों और प्याज कचोरी का स्वाद

यह नया मिष्ठान भण्डार उस प्रतिष्ठित श्रृंखला का हिस्सा है, जिसने अपने स्वाद और शुद्धता से पहले ही कई इलाकों में ग्राहकों का दिल जीता है। इसके सह-प्रतिष्ठान ददरेवा, डूंगराना, परलीका, बायं, टमकोर और धनूरी जैसे क्षेत्रों में (भवानी जोधपुर मिष्ठान भण्डार, खेतेश्वर मिष्ठान भण्डार आदि नामों से) सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

प्रतिष्ठान के संचालक श्री रावल सिंह ने इस भव्य शुभारंभ के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए विनम्र अपील की है कि ग्राहक एक बार उनकी दुकान पर आएं और सेवा का अवसर अवश्य दें, ताकि वे आपको अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और जोधपुरी स्वाद का अनुभव करा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *