choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » दो युवा जजों ने रचाई सादगी भरी शादी, संविधान दिवस पर नोहर की करीना काला  ने किया जीवन का नया आरंभ
शिक्षा व रोजगारहरियाणा

दो युवा जजों ने रचाई सादगी भरी शादी, संविधान दिवस पर नोहर की करीना काला  ने किया जीवन का नया आरंभ

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: November 27, 2025
Share
3 Min Read
Two young judges had a simple wedding; Kareena Kala of Nohar started a new life on Constitution Day.
Two young judges had a simple wedding; Kareena Kala of Nohar started a new life on Constitution Day.
कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर दो युवा न्यायिक अधिकारियों ने ऐसा अनोखा विवाह रचाया, जिसने प्रशासनिक हलकों से लेकर आम लोगों तक सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बिना बैंड-बाजे, बिना किसी विशेष आयोजन और बिना दहेज—इन दोनों जजों की सादगी भरी शादी लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।
बानसूर के गूंता शाहपुर निवासी हेमंत मेहरा, जो वर्तमान में चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) में सिविल न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं, और हनुमानगढ़ जिले के नोहर की रहने वाली करीना काला, जो प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी हैं, ने संविधान को साक्षी मानकर विवाह की सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। दोनों अधिकारियों ने बताया कि न्यायिक सेवा में होने के कारण वे संविधान को सर्वोच्च मानते हैं, इसलिए जीवन की नई शुरुआत के लिए उन्होंने संविधान दिवस का दिन ही चुना।
विवाह समारोह जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी और एडीएम ओमप्रकाश सहारण की मौजूदगी में बेहद सहज और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। दोनों परिवारों के सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे और युवा दंपति को आशीर्वाद दिया।
हेमंत मेहरा का जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल रहा है। गूंता शाहपुर गाँव में जन्मे हेमंत के पिता रिटायर्ड शिक्षक और मां गृहणी हैं, जबकि बड़ा भाई खेती करता है। न्यायाधीश बनने से पहले हेमंत बानसूर में वकालत भी कर चुके हैं। कोरोना के बाद मिली पहली पोस्टिंग से लेकर जयपुर जिला एवं सेशन कोर्ट तक उनका सफर प्रेरक रहा है।
बेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बनौरी, गांव नाथूसरी कलां में  बेटा-बेटी समानता का दिया संदेश
वहीं, करीना काला ने आरजेएस परीक्षा पास कर न्यायिक सेवा में कदम रखा। उनके पिता रिटायर्ड प्राचार्य हैं और मां गृहणी। प्रशिक्षण के दौरान ही उन्होंने न्यायिक मर्यादा और सादगी को जीवन मूल्यों में शामिल किया, जिसका प्रतिबिंब उनकी शादी में भी साफ दिखाई दिया।
बिना किसी तामझाम के सम्पन्न हुए इस विवाह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सामाजिक बदलाव बड़े आयोजनों से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत निर्णयों से शुरू होते हैं। दहेज और दिखावे की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच इन दो युवा जजों की सादगी भरी शादी समाज के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।
सोशल मीडिया पर भी यह विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे “नई पीढ़ी की सोच” और “सादगी की मिसाल” के रूप में देख रहे हैं।

बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:Two young judges had a simple wedding; Kareena Kala of Nohar started a new life on Constitution Day.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article बेटी आरजू को घोड़ी पर बैठाकर उसे शाही अंदाज में बनौरी  निकाली गई बेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बनौरी, गांव नाथूसरी कलां में  बेटा-बेटी समानता का दिया संदेश
Next Article गांव नाथूसरी कलां में बेटी आरजू को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बनौरी, बेटा-बेटी समानता का दिया प्रेरक संदेश

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?