choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » बेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बनौरी, गांव नाथूसरी कलां में  बेटा-बेटी समानता का दिया संदेश
शिक्षा व रोजगारहरियाणा

बेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बनौरी, गांव नाथूसरी कलां में  बेटा-बेटी समानता का दिया संदेश

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: November 27, 2025
Share
5 Min Read
बेटी आरजू को घोड़ी पर बैठाकर उसे शाही अंदाज में बनौरी  निकाली गई
बेटी आरजू को घोड़ी पर बैठाकर उसे शाही अंदाज में बनौरी  निकाली गई

हरियाणा के सिरसा जिले के गांव नाथूसरी कलां में परंपराओं और समानता के संदेश से भरी एक अनोखी शादी की रस्म के तहत बेटी की शादी में परंपरागत बनौरी कार्यक्रम को खास तरीके से मनाया गया, जिसमें बेटी आरजू को घोड़ी पर बैठाकर उसे शाही अंदाज में बनौरी  निकाली गई । यह कदम समाज में बेटा-बेटी के बीच समानता का प्रतीक बन गया, जो आज के समय में महत्वपूर्ण बदलावों का प्रतीक बनकर सामने आया है।

गांव नाथूसरी कलां में आयोजित इस खास विवाह समारोह में आरजू को घोड़ी पर बैठाकर बनौरी निकाली गई। आम तौर पर यह रस्म लड़के की शादी के समय ही होती है, लेकिन इस बार गांव के लोगों ने इसे एक नई दिशा दी। आरजू की शादी 30 नवंबर 2025 को आईपीएस अधिकारी सुधीर से होने जा रही है। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) हिसार के पूर्व रजिस्ट्रार देवेंद्र कासनियां की बेटी आरजू यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं और अपने परिजनों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं।

 

बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
Developed by Mukesh Gusaiana


आरजू की शादी में यह रस्म इस बात का प्रतीक थी कि अब समाज में बेटियों को भी वही सम्मान दिया जा रहा है, जो पहले केवल बेटों को मिलता था। आरजू की शादी को लेकर चाचा  अनिल कासनियां ने कहा कि इस विशेष दिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने यह अनूठा कदम उठाया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य डीजे पर नाच-गाकर खुशी का इज़हार करते रहे और शादी की सभी रस्मों को खुशी और जोश के साथ निभाया गया। आरजू ने इस मौके पर कहा की  मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे उसी तरह से सहेजा और सम्मान दिया, जैसे किसी बेटे को दिया जाता है।”

अनोखे भात मायरा की चर्चा चारों ओर, लाखों रुपये छोड़ लिया शगुन का एक रुपया, दड़बा कलां से बैनीवाल परिवार ने दरियापुर में बहन सीमा के घर भरा भात

इस मौके पर अनिल कासनियां ने भी समाज में बदलाव की बात की। उन्होंने कहा, “आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। समाज के बदलते परिवेश और शिक्षा के विकास के कारण अब रूढ़िवादी परंपराओं को लोग धीरे-धीरे तिलांजलि देने लगे हैं। पहले बेटियों को समाज में बोझ समझा जाता था, लेकिन अब शिक्षा और जागरूकता के कारण लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है।”
अनिल कासनियां ने इस बदलाव को बहुत सकारात्मक माना और कहा, “समाज में शिक्षा के प्रसार से बेटियों को भी उतना ही सम्मान मिलने लगा है, जितना कि बेटों को मिलता था।”

गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
Developed by Mukesh Gusaiana

गांव में हर साल बेटियों को सम्मानित किया जाता है

गांव में एक और पहल की जाती है, जो बहुत ही प्रेरणादायक है। हर साल, बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली बेटियों को सम्मानित किया जाता है। गांव में प्रथम स्थान पाने वाली बेटी को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान को 3100 रुपये, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बेटी को 2100 रुपये का नगद इनाम दिया जाता है। इस पहल का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है।
गांव नाथूसरी कलां में बेटी आरजू की शादी में बिखरी खुशी और जश्न सिर्फ एक पारंपरिक रस्म का हिस्सा नहीं, बल्कि यह समाज में हो रहे बदलाव का संकेत भी है। यह कदम दिखाता है कि अब समाज में बेटियां किसी से कम नहीं हैं और उन्हें समान अधिकार मिल रहे हैं।

आज के दौर में, जहां बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, इस तरह की पहल समाज में बदलाव के महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में सामने आती है। यह कदम न केवल गांव नाथूसरी कलां, बल्कि समाज के हर हिस्से में बदलाव और जागरूकता का प्रतीक बन चुका है।

गांव नाथूसरी कलां में हुई इस अनोखी परंपरा ने यह सिद्ध कर दिया कि जब समाज में बदलाव की ठान ली जाए, तो किसी भी पुरानी परंपरा को नया रूप दिया जा सकता है। बेटा-बेटी समानता के संदेश को फैलाने के लिए इस तरह के प्रयास बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
Developed by Mukesh Gusaiana

TAGGED:बेटी की शादी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article Kinbet Casino support client est-il réactif en 2026 ?
Next Article Two young judges had a simple wedding; Kareena Kala of Nohar started a new life on Constitution Day. दो युवा जजों ने रचाई सादगी भरी शादी, संविधान दिवस पर नोहर की करीना काला  ने किया जीवन का नया आरंभ

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?