इनैलो में शामिल हुए ब्लॉक समिति चैयरमेन सूरजभान बुमरा

Advertisement

6/recent/ticker-posts

इनैलो में शामिल हुए ब्लॉक समिति चैयरमेन सूरजभान बुमरा

 

नाथुसरी चोपटा ब्लॉक समिति के चैयरमेन सूरजभान बुमरा ने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ इनेलो में जताई आस्था, चाहरवाला में राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ने हरा पटका पहनाकर जॉइन कार्रवाई इनेलो


भाजपा राज में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध बढा: - अभय सिंह चौटाला


चोपटा/ ऐलनाबाद। नाथुसरी चोपटा ब्लॉक समिति के चैयरमेन सूरजभान बुमरा  भाजपा छोड़कर इनेलो में शामिल हुए। गांव चाहरवाला में आयोजीत कार्यक्रम में इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव और ऐलनाबाद से इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने हरा पटका पहनाकर सूरजभान, रिसाल सिंह गिगोरानी व उनके समर्थकों को इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ज्वाइन करवाई। इस दौरान इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गांव चाहर वाला में अभय सिंह चौटाला, पवन बेनीवाल, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराणा, मेघराज शेखावत सहित सभी नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

ऐलनाबाद हलके के गांव चाहरवाला में आयोजित जनसभा में इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला की उपस्थिति नाथूसरी चोपटा ब्लॉक समिति के अध्यक्ष सूरज भान बुमरा ने इनेलो में आस्था जताई। 

 इस अवसर पर तेलू राम जिला प्रधान, राजेंद्र रूपावास, विनोद सरोहा जमाल, ब्लॉक समिति सदस्य जगदीश, इंद्रपाल मखोसरानी, हरिकेश ऐलनाबाद, राम सिंह ऐलनाबाद, मनीराम कामरेड गांव चिलकनी, अनिल कुमार ,वीरपाल, धर्मपाल  सहित हजारों की संख्या में लोगों व बसपा इनैलो कार्यकर्ताओं ने अभय सिंह चौटाला का स्वागत किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले 20 सालों में कांग्रेस और भाजपा शासन के दौरान युवाओं, बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों सहित हर वर्ग को निराशा ही हाथ लगी है। कांग्रेस पार्टी के शासन में तो विकास और नौकरियां रोहतक जिले तक ही सीमित रह गई थी। और भाजपा के शासनकाल में तो बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,  अपराध और नशा ही बढा है। उन्होंने कहा कि अब इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से इनेलो के पक्ष में वोट करने की अपील की।  

नाथूसरी चोपटा ब्लॉक समिति के अध्यक्ष सूरजभान बुमरा ने इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में आस्था जताते हुए कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की किसान मजदूर हितैषी नीतियां और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा गरीबों के लिए किए गए कल्याणकारियों कार्यों को देखते हुए अब अभय सिंह चौटाला की रहनुमाई में क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने के लिए उन्होंने इनैलो का दामन थामा है और अब इनैलो में सच्चे सिपाही के तौर पर कार्य करेंगे। इस मौके पर देशबंधु बेनीवाल जोगीवाला, सरपंच सुभाष बेनीवाल रुपाणा खुर्द, सरपंच श्री चंद शक्कर मंदोरी, सरपंच कुलदीप रुपाणा गंज, भाल सिंह लुदेसर, विनोद बांगड़वा कुतियाना, उदयपाल ढिल्लों रुपावास, राजकुमार शाहपुरिया, कपिल रुपाणा विश्नोइयां, विनोद नंबरदार, लखविंदर सिंह सरपंच सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ