हरियाणा में आज बारिश के साथ ओलों के गिरने का भय: सुबह से ही पड़ रही हैं बूंदे; 13 जिलों में ओरेंज अलर्ट.

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हरियाणा में आज बारिश के साथ ओलों के गिरने का भय: सुबह से ही पड़ रही हैं बूंदे; 13 जिलों में ओरेंज अलर्ट.

 


Chopta plus news. हरियाणा में आज सुबह से मौसम बिगड़ा हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ  के कारण आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट है। दर्जनभर के करीब जिलों में सुबह से ही रुक रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। पूरे प्रदेश में बरसात का मौसम बना हुआ है। कुरुक्षेत्र के पेहोवा में हल्के ओले पड़े हैं। प्रदेशभर में किसान ओले गिरने की आशंका से डरे हुए हैं।  पहले भी उन्होंने बारिश और ओलों से गेहूं-सरसों आदि फसलों में नुकसान झेला है।

मौसम विभाग की मानें तो पूरा हरियाणा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है। सुबह से ही महेंद्रगढ़, नारनौल, झज्जर, रेवाड़ी, जींद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद में रुक रुक कर हल्की बारिश हो रही है। यहां मौसम जबरदस्त बारिश का बना हुआ है। यही हाल सोनीपत, रोहतक का बना हुआ है। मौसम विभाग ने करीब 9 बजे जो बुलेटिन जारी किया है, उसमें अलग 2 दिन घंटों में हिसार, फतेहाबाद, भिवानी में बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी।

 

हरियाणा के 9 जिलों को छोड़ दें तो शेष 13 जिलों में आज मौसम विभाग का ओरेंज अलर्ट है। जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम व झज्जर में येलो अलर्ट है। यहां पर बरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होगी। साथ ही यहां पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

इनके अलावा शेष जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की हवा की रफ्तार के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की है। इन जिलों में सोनीपत, करनाल, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, सिरसा, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र व पंचकूला शामिल है। यहां दिन भर मौसम बेहद खराब रहेगा और किसी भी समय बारिश के साथ अंधड़ व ओले गिरे सकते हैं।

प्रदेश के कई जिलों में 24 घंटे के दौरान महेंद्रगढ़ AWS में 27.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। महेंद्रगढ़ केवीके में यह 5 एमएम रही। मौसम विभाग का आंकड़ा है कि झज्जर में 2.5, फतेहाबाद में 1.5, रेवाड़ी में 1 और मंडोकला मेवात में 0.5 एमएम बारिश सुबह 8 बजे तक दर्ज हो चुकी है। रुक रुक कर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर दर्जनभर जिलों में जारी है।

बारिश और ओलावृष्टि की संभावना से किसान बेहद परेशान हैं। खेतों में गेहूं की फसल तैयार है। सरसों की कढ़ाई का काम भी चल रहा है। वहीं पशुओं का चारा ओर सब्जियां भी खेतों में है। ऐसे में तेज हवा के साथ बारिश या फिर ओले गिरते हैं तो फसलों को नुकसान संभव है। दो दिन पहले ही प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश व ओले फसलों पर पड़ चुके हैं। गेहूं खेतों में लेटी हुई है। ऐसा ही रहा तो कंबाइन से इसकी कटाई में भी किसानों को नुकसान होगा।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ