choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » नाथूसरी चौपटा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ से गदगद हुए दीपेंद्र हुड्डा, भरत सिंह बैनीवाल की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र हुड्डा का किया जोरदार स्वागत
Home

नाथूसरी चौपटा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ से गदगद हुए दीपेंद्र हुड्डा, भरत सिंह बैनीवाल की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र हुड्डा का किया जोरदार स्वागत

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 22, 2022
Share
5 Min Read

 

नाथूसरी चौपटा, 22 मई। राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश सरकार से हर वर्ग त्रस्त है कांग्रेस शासन के चलते हरियाणा प्रदेश चाहे नौकरी का मामला हो या खेलों का समूचे देश में अव्वल था जबकि आज हरियाणा का नाम नशाखोरी और बेरोजगारी में नंबर वन है। दीपेंद्र हुड्डा आज यहां शिव मंदिर धर्मशाला में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल की ओर से आगामी 29 मई को फतेहाबाद में  प्रस्तावित रैली विपक्ष आपके समक्ष का निमंत्रण देने के लिए आयोजित किया गया था, इस सम्मेलन में ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यहां पहुंचने पर दीपेंद्र हुड्डा का युवा कांग्रेस नेता सुमित बेनीवाल के नेतृत्व में संदीप बेनीवाल, गजेंद्र, रणबीर सिंह सहित युवाओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस शासन के चलते अडानी ग्रुप के साथ 2 .74 पैसे के लिहाज से बिजली का सौदा 25 वर्ष के लिए तय हुआ था जो  मौजूदा सरकार ने बीच में ही छोड़ दिया जिससे आज प्रदेश बिजली की किल्लत झेल रहा है उन्होंने बिजली मंत्री के उस बयान का संज्ञान लेते हुए कहा कि सरकार 12 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीदने को तैयार है , इस रेट पर बिजली खरीदना प्रदेश की जनता के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में अब से पहले 5 जिलों में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं । उन्होंने साथ ही यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के आगामी 29 मई को फतेहाबाद में प्रस्तावित आपके समक्ष कार्यक्रम में खलल डालने के लिए सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी ने सिरसा जिला के ओढा व जननायक जनता पार्टी ने टोहाना में अलग-अलग रैलियां रखी हैं जबकि सरकार का मंसूबा पूरा नहीं होगा । उन्होंने दावा किया इन दोनों रैलियों से कहीं अधिक भीड़ कांग्रेस की फतेहाबाद विपक्षआपके समक्ष कार्यक्रम में होगी। आज के सम्मेलन को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, डॉक्टर के वी सिंह डॉक्टर सुशील इंदौरा, कैप्टन अमरदीप सिंह, अमरपाल खोसा ,दलीप बुडानिया सहित कई कांग्रेस नेताओं ने  भी संबोधित किया। सफल मंच संचालन जयप्रकाश ने किया।
 

    

दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस के उदयपुर (राजस्थान) में हाल ही में संपन्न हुए चिंतन शिविर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महंगाई की मार तले दबते चली जा रही जनता को छुटकारा दिलाने के लिए जो देश भर में आंदोलन छेड़ने की बात कही थी उससे डर के मारे केंद्र सरकार ने पेट्रो पदार्थों के दाम कम किए हैं ।उन्होंने बताया कि हरियाणा में कांग्रेस शासन के चलते गेहूं समर्थन मूल्य से अधिक दाम पर बिकी बावजूद इसके सरकार ने किसानों को बोनस दिया जबकि आज प्रदेश भर में किसानों की गेहूं की फसल खराब हुई है जिससे उत्पादन कम हुआ है इसके बावजूद सरकार बोनस देने को तैयार नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपनी विपक्ष आपके समक्ष फतेहाबाद रैली में इस बात को प्रमुखता के साथ उठाएगी इसके अलावा इस रैली में बढ़ती बेरोजगारी ध्यान में रखते हुए भर्ती खोलने तथा कांग्रेस शासन के चलते जरूरतमंद व गरीब परिवारों को आवंटित किए गए सौ सौ गज प्लाट से महरूम रहे लोगों को उपलब्ध करवाने की बात भी उठाएगी।


Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 


इस रैली को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ,पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उदय भान सिंह के अलावा कई पूर्व मंत्री, विधायक व पार्टी पदाधिकारी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा आयोजित किए जा रहे विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रमों में जुट रही भीड़ यह साबित कर रही है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है उन्होंने बताया कि इन सम्मेलनों का मकसद सोई हुई सरकार को जगाना है उन्होंने भाजपा जजपा गठबंधन सरकार को राजनीतिक अनैतिकता के कारण बनी सरकार करार दिया।
  दीपेंद्र हुड्डा ने इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा  की आज बेरोजगार युवक नशे की गर्त में धसते चले जा रहे हैं, युवक अकाल मौत मर रहे हैं सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही बल्कि सरकार के मंत्री , गठबंधन के नेता प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने में लगे हुए हैं ।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल शक्कर मंदोरी के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताए नशे के दुष्प्रभाव
Next Article हरियाणा में 46 नगर निकायों के चुनाव की घोषणा, चुनाव 19 जून को होंगे, पढिए नगर निकाय चुनाव की रूपरेखा …..chopta plus news

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?