(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
चौपटा। एलआईसी में विकास अधिकारी इंदर कुमार गोयल सेवानिवृत्ति का अंतिम महीना सेवानिवृत्ति उत्सव के रूप में मना रहे हैं । अनूठी पहल के तहत इंद्र कुमार गोयल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों एवं अन्य सामाजिक कार्य करने वालों को सम्मानित किया। अखिल भारतीय सेवा संघ की टीम ने रायपुर स्कूल को 1 पंखा, 5 स्कोरे पक्षियों के पानी पीने के,150 बच्चों को कॉपी पेन व पानी की बोतलें दे कर सम्मानित किया। वहीं स्कूल के सभी स्टाफ को भी संगठन का मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। इंद्र कुमार गोयल ने डॉ अंबेडकर लाईब्रेरी पहुंचे और लाइब्रेरी में पढने वाले विद्यार्थियों से बातचीत कर समस्याओं को जाना। एलआई सी में विकास अधिकरी इंद्र कुमार कुमार 31 मई को सेवानिवृत हो रहे हैं। इंद्र कुमार गोयल ने अपनी सेवानिवृत को 1 महीने तक सेवानिवृत उत्सव मनाएंगे। इंद्र कुमार गोयल ने सेवानिवृत उत्सव 1 मई से 31 मई तक रखा है। इन्द्र कुमार गोयल 60 वर्ष तक की सेवा का 60 प्रकार के सामाजिक कार्य और 60 ही प्रकार के उपहार दे कर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
var aax_size=’300×600′;
var aax_pubname = ‘choptaplus-21′;
var aax_src=’302’;


