(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
सिरसा 02 मई । बैंगलुरू में आयोजित खेलो इंडिया द्वितीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2021 में विश्वविधालय के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का देशभर में नाम रोशन हुआ । इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विश्वविधालय की कुलसचिव एवं खेल परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर मोनिका वर्मा ने बताया की विश्वविधालय से सम्बन्धित फतेहाबाद के मनेाहर मैमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा ज्योति ने जहां जैवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में जहां अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाडिय़ों को परास्त करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया वहीं इसी कॉलेज के ही पहलवान आकाश ने ग्रीको रोमन कुश्ती में कांस्य पदक जीता।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

