choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » सहारण जैविक अनार फार्म जमाल में किसान शंकरलाल सहारण अनार के पौधों की कतारों के बीच तरबूज व विभिन्न प्रकार की सब्जियां लगाकर कर रहा लाखोँ की कमाई
Home

सहारण जैविक अनार फार्म जमाल में किसान शंकरलाल सहारण अनार के पौधों की कतारों के बीच तरबूज व विभिन्न प्रकार की सब्जियां लगाकर कर रहा लाखोँ की कमाई

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 1, 2022
Share
5 Min Read


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 नरेश बैनीवाल चौपटा (9896737050) राजस्थान की सीमा से सटे पैंतालिसा क्षेत्र के किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक तरीके से खेती करके कमाई कर रहे हैं। किसान बागवानी, पशुपालन, सब्जियां इत्यादि लगाकर अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं। यह क्षेत्र राज्य के अंतिम छोर पर पड़ने के कारण हमेशा ही नहरी पानी की कमी से जूझता रहता है,  क्षेत्र के किसान आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में नए-नए तरीकों की खोज करने में लगे रहते हैं इसी कड़ी में क्षेत्र के सबसे बड़े गांव जमाल ( सिरसा) के किसान शंकरलाल सहारण ने मई 2020 में  डेढ़ एकड़ जमीन में अनार के 500 पौधे लगाकर परंपरागत खेती के साथ बागवानी खेती शुरू की है। शंकरलाल सहारण का कहना है कि जब तक अनार के पौधे फलदार नहीं होते तब तक उसने इन पौधों की कतारों में तरबूज, पीला तरबूज, लाल तरबूज, पीला खरबूजा, चाइनीस खीरा, तोरी, ककड़ी, घिया आदि सब्जियां लगा कर कमाई करने का जरिया खोजा है।  इसी के तहत अनार से करीब 40 हज़ार रुपए, तरबूज से 50 हज़ार  और अन्य सब्जियों से 60 हज़ार रुपए में बेचकर कमाई की है। किसान शंकरलाल सहारण का कहना है कि परंपरागत खेती के साथ-साथ बागवानी, फल सब्जियां इत्यादि लगाकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

 गांव शाहपुरिया के  प्रगतिशील किसान राजवीर सिंवर से  प्रेरणा लेकर लगाया बाग, बढी आमदनी
जमाल के प्रगतिशील किसान शंकरलाल सहारण ने बताया कि नहरी पानी की कमी, प्राकृतिक आपदाओं, बीमारियों इत्यादि से परंपरागत खेती में फसलों का उत्पादन कम होने लगा और बचत भी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में उसने खेती में आमदनी बढ़ाने का जरिया खोजना शुरू किया तो गांव शाहपुरिया के प्रगतिशील किसान राजवीर सिंवर से प्रेरणा लेकर उन्होंने डेढ़ एकड़ जमीन में अनार का बाग लगाया। जिसमें 500 पौधे लगाए । इसमें अभी तक कम ही फल लगने शुरू हुए हैं तो उन्होंने अनार के पौधों की कतारों के बीच डेढ एकड़ में तरबूज, पीला तरबूज, लाल तरबूज, पीला खरबूजा, चाइनीस खीरा, तोरी, ककड़ी, घिया आदि सब्जियां लगाई जिससे उसे करीब डेढ लाख रुपए की कमाई हुई । उन्होंने बताया कि वे अधिकतर बागवानी खेती में जैविक खाद का प्रयोग करते हैं । जब तक अनार के पौधे पूरी तरह फलदार नहीं हो जाते तब तक वह इनकी कतारों में सब्जियां इत्यादि लगाकर अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें दोहरा लाभ हो रहा है । उन्होंने बताया कि जमाल तथा निकटवर्ती गांवों के लोग सहारण जैविक अनार फार्म जमाल से ही सब्जियां फल खरीद कर ले जाते हैं। और काफी पसंद करते हैं। आधुनिक तरीके से खेती करके किसान शंकरलाल सहारण हरियाणा तथा निकटवर्ती राजस्थान के गांव में प्रेरणा स्रोत बन गया है ।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

शंकरलाल सहारण ने बताया कि उन्होंने सरकार की सहायता से खेत में सोलर सिस्टम से नलकूप लगाया हुआ है और जिससे जब जरूरत होती है ड्रिप सिस्टम द्वारा सिंचाई कर पौधों को पानी सीधा जड़ों में दिया जाता है ।  जिससे एक तो पानी की बचत होती है और पौधों को जरूरत के हिसाब से पानी व  खाद इत्यादि मिल जाती है । यह सब सरकार के सहयोग से मिला है।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

 
कृषि विभाग के अधिकारी समय रहते बताएं उत्पादन बढ़ाने के तरीके 
किसान शंकरलाल का कहना है कि समय-समय पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के किसानों को फल सब्जियों में फैलने वाली बीमारियों से अवगत कराया जाना चाहिए । जिससे समय रहते दवाइयों का छिड़काव करके बीमारियों को काबू किया जा सके और उत्पादन अच्छा हो सके । साथ ही उन्होंने बताया कि उसके गांव से सिरसा मण्डी दूर पड़ती है। जिससे फलों को वहां ले जाकर बेचने में यातायात खर्च ज्यादा आता है। तथा बचत कम होती है। इसके अलावा नजदीक में कोई वैकिसंग प्लांट भी नहीं है जिसमें की फलों को संभाल कर रखा जाए।  उसका कहना है कि अगर फलों व सब्जियों की मण्डी नाथूसरी चोपटा में विकसित हो जाए तो यातायात खर्च कम होने से बचत ज्यादा हो जाएगी। तथा एक वैक्सिंग प्लांट लगाया जाए।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

 

TAGGED:#chopta plus #sirsaagriculture newsFarmer protestfarmer success storyjamal ke kisanmodern farmerprogresive farmer
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article जानिए किन कारणों के आधार पर सिरसा जिला के 4 बीडीपीयो को किया गया सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर,,,
Next Article गांव रुपावास में अमृत सऱोवर मिशन कार्यक्रम का शुभारंभ ऐलनाबाद के एसडीएम वेद प्रकाश ने किया | Chopta Plus

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?