choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » 2 किसान भाइयों ने 1 एकड़ बरानी जमीन में तरबूज, तोरी, टिंडे, बंगा, तर ऑर्गेनिक सब्जियां तैयार की, अब 3000 रुपए की प्रतिदिन कर रहे हैं कमाई
Home

2 किसान भाइयों ने 1 एकड़ बरानी जमीन में तरबूज, तोरी, टिंडे, बंगा, तर ऑर्गेनिक सब्जियां तैयार की, अब 3000 रुपए की प्रतिदिन कर रहे हैं कमाई

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: April 17, 2022
Share
6 Min Read


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

नरेश बैनीवाल, चौपटा  (सिरसा) राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के पैंतालिसा क्षेत्र के गांव, जोड़कियां में हमेशा ही नहरी पानी की कमी के कारण अधिकतर जमीन बरानी है । ज्यादातर खेती बारिश पर निर्भर होती है। समय पर बारिश होने से फसलों का उत्पादन अच्छा हो जाता है और बारिश ना होने पर जमीन खाली रह जाती है। ऐसे में किसानों की आर्थिक स्थिति डावांडोल रहती है। लेकिन वर्तमान समय में किसान परम्परागत खेती के साथ-साथ आधुनिक तरीके से फल, सब्जियां आदि लगाकर कमाई करने में लगे हुए हैं। 


इसी कड़ी में परंपरागत खेती में घाटे के चलते अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के  लिए गांव जोड़कियां (सिरसा) के 2 किसान भाइयों प्रेमसुख और महावीर सिंवर ने अपने खेत में  बरानी जमीन में 1 एकड़ में तरबूज, तोरी, टिंडे, बंगा, तर सहित कई प्रकार की सब्जियां लगाकर कमाई का जरिया खोजा। इस समय प्रतिदिन करीब 3000 रुपए की सब्जी बेचकर कमाई कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन सब्जियों में किसानों ने रसायनिक खाद्य व दवाइयों का प्रयोग नहीं किया है पूरी तरह से ऑर्गेनिक सब्जियां तैयार की है। अनउपजाऊ जमीन को उपजाऊ करने के कारण दोनों किसान भाईयों ने हरियाणा के साथ-साथ निकटवर्ती राजस्थान के आस-पास के गांवों में अलग पहचान बनाई है। इनका कहना है कि किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक तरीके से  खेती करके आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

गांव के ही किसान ओमप्रकाश से प्रेरणा लेकर शुरू की सब्जियां लगानी– गांव जोड़कियां के किसान प्रेमसुख पुत्र महादेव सिंवर ने बताया कि रेतीली जमीन व नहरी पानी की कमी के कारण परंपरागत खेती में अच्छी बारिश होने पर ही बचत होती है वरना घाटा ही लगता है। उसने खेती के साथ-साथ अतिरिक्त कमाई करने का जरिया खोजना शुरू किया तो अपने भाई महावीर सिंवर से आधुनिक तरीके से खेती करने का विचार विमर्श शुरू किया। ऐसे में दोनों भाइयों ने गांव के किसान ओम प्रकाश जिसने कई वर्षों से ऑर्गेनिक तरबूज की खेती शुरू कर रखी है। उनसे प्रेरणा लेकर अपने खेत में 1 एकड़ रेतीली जमीन में सब्जियां लगाने का फैसला किया। जमीन में रेत ज्यादा होने के कारण पहले करीब 2 फीट रेत को हटाकर सब्जियों के लिए आवश्यक मिट्टी की खोज की। फिर उन्होंने फतेहाबाद से सब्जियों के बीज लाकर घर पर पौध तैयार की और 1 एकड़ जमीन में तोरी, टिंडे, त्तर, बंगा और तरबूज लगाए। उन्होंने बताया कि सरकार की सहायता से खेत में पानी की डिग्गी बना रखी है जिसमें पानी एकत्रित कर लिया जाता है और ड्रिप सिस्टम के द्वारा पौधों को पानी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इससे पानी की काफी बचत हो जाती है। और पौधों की जड़ों में सीधे पानी व अन्य पोषक तत्व दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में करीब 3000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से सब्जियां बेच दी जाती है। जिससे उन्हें 1 एकड़ में प्रति महीने के हिसाब से 90 हजार रुपए तक की कमाई हो रही है।  उन्होंने बताया कि इसके अलावा आगे मौसमी सब्जियां लगाने के लिए और जमीन तैयार कर रहे है। आधुनिक तरीके और बिना रासायनिक खाद के प्रयोग किए उगाई गई सब्जियां स्वादिष्ट व स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती है। जिससे आसपास के बराबरी, कुतियाना, जमाल, रुपावास इत्यादि गांवों के किसान उनके खेत से सब्जियां लेने के लिए आते हैं और ऑर्गेनिक सब्जियों की तारीफ करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी लगाई सब्जियां देख कई किसान भी सब्जी लगाने के लिए जमीन को तैयार करने लगे हैं। किसान खेती के साथ-साथ आधुनिक तरीके से व्यवसाय कर कमाई करके आत्मनिर्भर बन सकते हैं। 

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

समय पर मिले सरकारी सहायता तो बढ़ाया जा सकता है सब्जी का व्यवसाय– प्रेमसुख और महावीर ने बताया कि सरकार द्वारा खेत में डिग्गी और सब्सिडी पर ड्रिप सिस्टम लगाया हुआ है।  इसके अलावा अगर और सरकारी सहायता मिल जाए तो सब्जी के व्यवसाय को और ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। जिससे अन्य लोगों को भी रोजगार दिया जा सकता है। इसके अलावा नाथूसरी चौपटा के आसपास फ्रूट प्रोसेसिंग सेंटर या सब्जी मंडी विकसित हो जाए तो किसानों को काफी फायदा होने लगेगा। यातायात खर्च कम होने से बचत ज्यादा हो जाएगी और ठेकेदारों के चंगुल से निकला जा सकेगा।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});


यह भी पढ़े ……………………..
जमाल के निवर्तमान सरपंच नंदलाल बैनीवाल ने बेटे की शादी में सुमठनी की रस्म में थाली में रखे 21 लाख रुपए ना लेकर शगुन के रूप में मात्र 1 रुपया व नारियल किया स्वीकार,

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

TAGGED:Chopa plus newsfarmerfarmersuccessstoryJorkiyan. JorawalipremsukhsirsanewsSuccess Story
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article शहीद निशान सिंह को हजारों लोगों ने नम आखों से दी अंतिम विदाई, पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
Next Article कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट-2022, जानिए कब होगी स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा, CDLU NEWS

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?