choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » बड़ी खबर — आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने सरकार के साथ वार्ता के बाद हड़ताल वापस ली
Home

बड़ी खबर — आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने सरकार के साथ वार्ता के बाद हड़ताल वापस ली

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: April 5, 2022
Share
4 Min Read


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

चंडीगढ़: आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की राज्य तालमेल कमेटी के प्रतिनिधिमंडल को निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा श्रीमती हेमा शर्मा से 4 अप्रैल को पंचकुला में आंदोलन बारे वार्ता हुई। विभाग ने तालमेल कमेटी को वार्ता के लिए बुलाया था। इस मीटिंग में  विभाग की संयुक्त निदेशिका श्रीमती राजबाला कटारिया भी उपस्थित थी। निदेशक द्वारा प्रतिनिधिमंडल को बताया गया की विभाग द्वारा सभी बर्खास्त आंगनवाड़ी वर्कर्स और हैल्पर्स की सेवा बहाल की जाएगी और किसी किस्म की प्रताड़ना कार्यवाही ना करने की बात की। साथ ही 12 मार्च को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमा शंकर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में मांगों पर बनी सहमति को लागू किया जाएगा। गौरतलब रहे 12 मार्च को हुई बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर के अलावा वित्तयुक्त एवम प्रधान सचिव महिला एवम बाल विकास जी अनुपमा, निदेशक हेमा शर्मा आदि मौजूद थे। बैठक में हड़ताल के दौरान का 100 रूपये प्रतिमाह कटौती के साथ मानदेय जारी करने और आंदोलन के दौरान तमाम पुलिस केस वापस लेने की बात स्वीकार कर ली गई थी। केस टू केस बर्खास्तगी के मामले में बात अटकी हुई थी जिस बारे निदेशक ने वार्ता में बताया की सभी वर्कर्स और हेल्पर्स की ड्यूटी पर लिया जाएगा और किसी के खिलाफ प्रताड़ना की कोई कार्यवाही नहीं होगी। इसी वार्ता के आधार पर संयुक्त तालमेल कमेटी ने 8 दिसम्बर, 2021 से प्रदेश में चल रही आंगनवाड़ी वर्कर्स और हैल्पर्स की हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है और सरकार से अपील की है की वह स्वीकृत मुद्दो व मांगो का जल्द समाधान करे।


dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});


 तालमेल कमेटी की नेताओं देवेंद्री शर्मा, शकुंतला, कृष्णा और पुष्पा दलाल ने बताया कि 8 दिसंबर से जारी इस आंदोलन के दौरान कई मांगे हासिल की गई हैं। जिसमे रिटायरमेंट लाभ के रूप में आंगनवाड़ी वर्कर को 1 लाख और हेल्पर को 50,000 रुपएz आंगनवाड़ी वर्कर के मानदेय में 850 रूपये, मिनी आंगनवाड़ी वर्कर के मानदेय में 762 रूपये व हेल्पर के मानदेय में 736 रूपये की बढ़ौतरी, मानदेय को महगांई भत्ते के साथ जोड़कर हर साल मानदेय में बढ़ोतरी,  कोविड में काम करने के लिए 1000 रूपये एकमुस्त भत्ता।, गांव में आंगनवाड़ी केंद्र के किराए में बढ़ोतरी जो गांव में 1000 व शहरो में 4000 रूपये, रिटायरमेंट से पूर्व मृत्यु पर आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के आश्रितों को तीन लाख रुपए मुआवजा, वर्कर से सुपरवाइजर की पद्दौनती 25 प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत की। पहले आयु सीमा 45 वर्ष थी जिसे खतम कर दिया गया, वर्कर्स और हेल्पर्स को आयुष्मान योजना के साथ जोड़ने, प्रत्येक वर्कर को मोबाइल खरीद के लिए 9000 रूपये का निर्णय सरकार सरकार से करवाया गया है। प्रधानमंत्री की 1500, 750  रूपये की घोषणा को लागू करवाने की मांग भविष्य में आंदोलन का हिस्सा रहेगी। संयुक्त तालमेल कमेटी ने उन तमाम संगठनों एवं व्यक्तियों, जिन्होंने हमारे आंदोलन का समर्थन किया एवं एकजुटता प्रकट की, का हृदय से आभार प्रकट किया है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana


*जारीकर्ता*

शकुंतला 9416651082

देवेंद्री शर्मा 9643177482

कृष्णा 86830 31865

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

पुष्पा दलाल 9416259539


तालमेल कमेटी

*आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स हरियाणा*

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article सरकारी स्कूल गुसाईयाना में मेन गेट पर बनाया जाएगा सिक्योरिटी रूम, जानिए स्कूल की खासियत…
Next Article Mandi Bhav, जानिए सरसों, नरमा, चना आदि फसलों के आज के मंडी भाव, 5 अप्रैल 2022

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?