choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » 2 किसान भाइयों सुशील चाहर और सज्जन चाहर ने 12 साल पहले 18 एकड़ में लगाया मौसमी, माल्टा और किन्नू का बाग, अब हो रही 32 लाख रुपए सालाना कमाई
Home

2 किसान भाइयों सुशील चाहर और सज्जन चाहर ने 12 साल पहले 18 एकड़ में लगाया मौसमी, माल्टा और किन्नू का बाग, अब हो रही 32 लाख रुपए सालाना कमाई

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: April 3, 2022
Share
4 Min Read

Reporter नरेश बैनीवाल 9896737050

चोपटा (सिरसा) हरियाणा के सिरसा जिले के चौपटा क्षेत्र में अधिकतर जमीन रेतीली है और राज्य के अंतिम छोर पर पड़ने के कारण हमेशा ही सिंचाई के पानी की कमी रहती है। बरानी जमीन में खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर है ऐसे में परंपरागत खेती से आमदनी नाम मात्र होती है। और किसानों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो जाती है लेकिन गांव साहूवाला द्वितीय के 2 किसान भाइयों सुशील चाहर और सज्जन चाहर ने हौसला हारने की बजाय बरानी जमीन में बाग लगाकर कमाई का जरिया खोजा। उन्होंने अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए साल 2010 में 18 एकड़ बरानी जमीन में मौसमी माल्टा और किन्नू का बाग लगाया। इससे परंपरागत कृषि के साथ-साथ अतिरिक्त आमदनी शुरू हो गई । अब दोनों  भाइयों को करीब 32 लाख  रुपए सालाना कमाई हो रही है । इन्होंने पिछले वर्ष भी 9 एकड़ जमीन में अमरूद और माल्टा का बाग लगा कर अपनी कमाई का दायरा बढ़ा लिया है । लीक से हटकर कुछ करने के जज्बे ने सुशील चाहर और सज्जन चाहर दोनों भाइयों को आस-पास के गांवों में अलग पहचान दिलवाई है तथा इनके बाग को देखकर अन्य किसानों ने भी बाग लगाने शुरू किए हैं। दोनों भाई क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

गांव साहूवाला द्वितीय के किसान सुशील चाहर और सज्जन चाहर ने बताया कि उनके गांव की अधिकतर जमीन पानी की कमी के कारण बरानी रह जाती है। उन्होंने बीए और एमए की पढ़ाई करने के बाद खेती की तरफ ध्यान दिया तो बरानी जमीन में सिंचाई के अभाव में फसल उत्पादन काफी कम होता था।  उन्होंने इस जमीन में कम पानी से पैदावार लेने का फैसला किया और कृषि विभाग व अन्य संसाधनों से जानकारी लेकर 18 एकड़ में 12 साल पहले साल 2010 में बाग लगाया। जिसमें 2 एकड़ में मौसमी और माल्टा का मिक्स बाग और 16 एकड़ में किन्नू का बाग लगाया। जिससे उन्हें तीन चार साल बाद कमाई होनी शुरू हो गई।  उन्होंने पहली बार 12 लाख रुपए रुपए सालाना ठेके पर दिया । फिर 17 लाख रुपए और इस बार 32 लाख रुपए ठेके पर बाग को दे दिया।  उन्होंने पिछले वर्ष 9 एकड़ में बाग और लगाया जिसमें 2 एकड़ में अमरूद और 7 एकड़ में माल्टा के पौधे लगाए।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana

 सुशील चाहर और सज्जन चाहर ने बताया कि सरकार के सहयोग से उन्होंने खेत में एक पानी की डिग्गी बना ली है उस डिग्गी में पानी ईकट्ठा करके रखते हैं जब भी सिंचाई की जरूरत होती है तभी पौधों व फसलों में सिंचाई कर लेते हैं सिंचाई ड्रिप सिस्टम द्वारा की जाती है। जिससे पानी, खाद व दवाई सीधे पौधों को मिल जाती है और पानी बेकार नहीं जाता ।। इसके साथ ही घरेलू उपयोग के लिए मौसमी सब्जियां भी वह अपने खेत में ही लगाते हैं कभी भी बाजार से नहीं लाते।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

सुशील चाहर और सज्जन चाहर ने बताया कि जिले में फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट और बड़ी मंडी न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । फलों को दूर मंडियों में ले जाकर बेचने से यातायात खर्च भी ज्यादा होता है और बचत कम हो जाती है । उनका कहना है कि क्षेत्र में फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट और मंडी विकसित हो जाए तो यातायात खर्च कम होने से बचत ज्यादा हो जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article आरोही स्कूल नाथूसरी कलां के छात्र प्रिंस ने राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन
Next Article रुपावास में आग लगने से बनसटियां और गोबर के उपले राख

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?