choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » सिरसा जिले के 198 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे प्ले स्कूल, 1 अप्रैल को होगा शुभारंभ
Home

सिरसा जिले के 198 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे प्ले स्कूल, 1 अप्रैल को होगा शुभारंभ

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: March 25, 2022
Share
4 Min Read



dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

चोपटा प्लस  25 मार्च। प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे चार हजार आंगनवाड़ी केंद्रों को नई शिक्षा नीति के तहत एक अप्रैल में प्ले स्कूलों स्थानांतरित किया जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक अप्रैल को इन प्ले स्कूलों का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत सिरसा जिला के 198 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में स्थानांतरित किया गया है, इन प्ले स्कूलों में 3 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पूर्व स्कूली शिक्षा प्रदान की जाएगी।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana


महिला एवं बाल विकास अधिकारी डा. दर्शना सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पहली कक्षा से पहले अब पूर्व प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य होगा। सम्पन्न लोग अपने 3 साल तक के बच्चों को महंगे प्राइवेट स्कूलों में दाखिला दिलवाते है, परंतु मध्यम व गरीबी रेखा से नीचे के लोग प्राइवेट स्कूलों का खर्चा नहीं उठा सकते। ऐसे लोग अपने बच्चों को सीधे ही सरकारी स्कूल में भेज देते है। पूर्व प्राथमिक शिक्षा ग्रहण किए बिना ऐसे बच्चे सही प्रकार से शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते और उनका सर्वांगीण विकास नहीं हो पाता।
उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार अब हरियाणा प्रदेश में पहली कक्षा से पहले पूर्व प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी केंदों को सरकार के प्रयास से प्ले स्कूल में बदला जाएगा, जिसमे बच्चो की योग्यता और रुचियों को ध्यान में रखते हुए उनको शिक्षा प्रदान की जाएगी। जिसमे बच्चे के महत्वपूर्ण विकास को ध्यान में रख कर बच्चों को गतिविधियों तथा खेल के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। जैसे शारीरिक विकास के लिए बटन लगाना, चुटकी बजाना, ताली बजाना, क्ले से खेलना, कागज फाडऩा आदि है। इससे बच्चे की सूक्ष्म मांसपेशियों का विकास होता है। रस्सी कूदना, उछलना, रस्सी पर चलना, सीढिय़ां चढऩा, उतरना, हल्का व्यायाम करना इससे स्थूल मांसपेशियों का विकास होता है। वर्गीकरण करना, आकार बताना, छोटा बड़ा बताना, मिलान करना स्वाद बताना, खुशबू पहचान करना आदि से बौद्धिक विकास होगा, आंगनवाड़ी में आकर अपनी अध्यापिका का अभिनंदन करना, प्रार्थना करना, एक साथ खेलना, अपनी बारी का इंतजार करना, से सामाजिक विकास होगा, कहानी सुनना, बालगीत, गपशप, स्वतंत्र वार्ता आदि से भाषा का विकास होगा। क्ले से खेलना, रंग भरना, ड्राइंग करना, ब्लॉक्स के साथ खेलना से शारीरिक, बौद्धिक और रचनात्मक विकास होगा।
इस प्रकार खेल खेल में और गतिविधियों के माध्यम से बच्चे को स्कूल जाने से पहले कैसे तैयार करना है, यह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के दौरान सिखाया गया है। इससे बच्चो का सर्वांगीण विकास होगा तथा बच्चों में अच्छे संस्कारों का भी विकास होगा। बच्चे आंगनवाड़ी में मिलजुल कर पढ़ेंगे। बच्चों को अभिवादन कैसे करना है, बड़ों से कैसे बातचीत करनी है, बिना भेदभाव के कैसे रहना है, सिखाया जाएगा। उन्होंने जिला सिरसा के सभी निवासियों से आह्वïान किया है कि वे अपने 3 से 5 वर्ष के बच्चों का आंगनवाड़ी प्ले स्कूल में नि:शुल्क दाखिला दिलवाकर पूर्वी शिक्षा ग्रहण करवाए।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article गांव जमाल के मुख्य चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
Next Article डॉक्टर को पोस्टमॉर्टम से पहले मृतका के अंडरगारमेंट (ब्रा) में मिला चार पेज का सुसाइड नोट, डॉक्टर ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा, मृतका की एक साल पहले हुई थी शादी

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?